scorecardresearch
 

Alsi ki Roti Recipe: हर दिन एक जैसी रोटी खाकर भर गया है मन? ट्राई करें अलसी की रोटी, बनाना है बेहद आसान

Alsi ki Roti Recipe: आपने कई तरह की रोटी खाई होगी लेकिन क्या कभी अलसी की रोटी खाई है. पोषक तत्वों से भरपूर यह रोटी खाने में भी काफी टेस्टी लगती है. आज हम आपको अलसी की रोटी बनाने की आसान रेसिपी बताएंगे.

Advertisement
X
क्या आपने कभी खाई है अलसी की रोटी? जानें रेसिपी (Photo- ITG)
क्या आपने कभी खाई है अलसी की रोटी? जानें रेसिपी (Photo- ITG)

Alsi ki Roti Recipe: अगर आप अपनी डाइट में कुछ हेल्दी, टेस्टी और नया ट्राई करना चाहते हैं तो अलसी की रोटी से बेहतर शायद ही कुछ हो सकता है. अलसी के बीज में ओमेगा-3 फैटी एसिड, हाई फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट जैसे गुण पाए जाते हैं जो आपकी ओवरऑल हेल्थ को बेहतर बनाए रखने में मदद करते हैं. यह रोटी न सिर्फ हेल्दी है, बल्कि बहुत ही टेस्टी भी होती है. ऐसे में आज हम आपको अलसी की रोटी बनाने का आसान तरीका बताएंगे. इसका स्वाद इतना लाजवाब होगा कि एक बार खाने के बाद आप बार-बार बनाना पसंद करेंगे.

अलसी की रोटी बनाने के लिए किन-किन चीजों की जरूरत होती है?

एक कटोरी गेहूं का आटा
50 ग्राम अलसी के बीज
नमक स्वादानुसार
घी

 

अलसी की रोटी कैसे बनाई जाती है?

  1. अलसी की रोटी बनाने के लिए सबसे पहले अलसी को मीडियम गैस पर हल्का भून लें.
  2. भूनने के बाद इसे थोड़ा ठंडा करके मिक्सर में डालकर बारीक पाउडर बना लें.
  3. एक बाउल में साबुत गेहूं का आटा, पिसी हुई अलसी, नमक और घी डालकर आटा गूंथ लें.
  4. गुँथे आटे को कुछ मिनट के लिए ढककर रख दें.
  5. इसके बाद आटे की लोइयां बनाकर रोटी बेल लें.
  6. रोटियों को तवे पर दोनों तरफ से अच्छी तरह पका लें. 
  7. रोटियों को प्लेट में निकाल कर ऊपर से घी लगाएं और अपनी पसंदीदा सब्जी या चटनी के साथ परोसें.

इन बातों का रखें ध्यान
अलसी की रोटी हमेशा ताजी ही खाएं.
इसके गूंथें आटे को एक बार में ही खत्म कर लें.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement