पीला छोड़िए, ट्राई करें राघव चड्ढा का फेवरेट 'भूरा ढोकला', जानें परिणीति चोपड़ा की सास कैसे बनाती हैं?
एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा के पति राघव चड्ढा को ढोकला खाना पसंद है और उनकी मां स्पेशली उनके लिए ब्राउन ढोकला बनाती हैं. हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान परिणीति की सासूमां ने स्पेशली चुकंदर के ढोकला की रेसिपी शेयर की है. आइए जानते हैं कि यह हेल्दी चुकंदर ढोकला कैसे बनता है.
Beetroot Dhokla Recipe: गुजराती कपड़े ही नहीं बल्कि उनका खाना भी काफी दिलचस्प होता है और उनके नाम भी काफी यूनिक होते हैं. आमिर खान और करीना कपूर की फिल्म '3 इडियट्स' में भी गुजराती खानों के नाम पर एक मजेदार डायलॉग भी आपने सुना ही होगा. भले ही इनके नाम थोड़े अजीब होते हैं, लेकिन टेस्ट में इनका कोई तोड़ नहीं है. गुजराती खाना टेस्टी होने के साथ-साथ काफी हेल्दी भी होता है. ढोकला तो आप सभी ने खाया होगा, लेकिन अभी तक आपने पीला और सफेद ढोकला तो खाया होगा, मगर क्या आपने कभी भूरे रंग का ढोकला खाया है.
बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा के पति और आप नेता राघव चड्ढा के घर भूरे रंग का ढोकला बनता है, जिसे परिणीति की सास खुद अपने हाथों से बनाती है. राघव को यह भूरा ढोकला बहुत अच्छा लगता है और यह खाने में तो मजेदार लगता ही है और इसे बनाना भी बहुत आसान है. इस ढोकले को खाने से आपकी सेहत को भी फायदा मिलता है, क्योंकि इसे चुकंदर से बनाया जाता है.
ब्राउन ढोकला बनाने के लिए इंग्रेडिएंट्स
चुकंदर
1 कप बेसन
3-4 कप पानी
नमक
चीनी
ईनो
नींबू का रस
सरसों का तेल
सरसों के दाने
हरी मिर्च
कड़ी पत्ता
ब्राउन ढोकला कैसे बनाते हैं?
सबसे पहले चुकंदर को काटकर मिक्सी में पीस लें
एक कटोरे में बेसन लीजिए और उसमें चुकंदर की प्योरी और पानी मिला दीजिए.
इनको अच्छी तरह से मिलाने के बाद नमक, चीनी और नींबू का रस डालकर मिलाएं.
इस बीच आप ढोकला स्टैंड में पानी गर्म करने के लिए रख दीजिए.
जब पानी गर्म हो जाए तो मिक्सर में ईनो मिला दीजिए.
फिर बर्तन में हल्का तेल लगाकर मिक्सर को उसमें रखकर स्टीम करने रख दीजिए.
तड़का बनाने के लिए एक पैन में सरसों का तेल गरम करें, फिर उसमें सरसों के दाने, हरी मिर्च और कड़ी पत्ता डालें.
ढोकला बनने के बाद आप उसके ऊपर यह तड़का डाल दीजिए, जिससे उसका स्वाद दोगुना बढ़ जाएगा.