scorecardresearch
 

जल्द 5वीं बार पिता बनेंगे अरमान मलिक; सौतन की गोदभराई में कृतिका मलिक ने लूटी लाइमलाइट, PHOTOS

यूट्यूबर अरमान मलिक के घर जल्द ही पांचवें बच्चे की किलकारी गूंजने वाली है. उनकी पहली पत्नी पायल मलिक की गोदभराई की रस्म हाल ही में धूमधाम से मनाई गई. इस मौके पर जहां पायल सुनहरे लहंगे में दुल्हन जैसी दिखीं, वहीं कृतिका मलिक के स्टाइलिश पिंक घरारा सेट और लुक से सारी लाइमलाइट चुरा ली.

Advertisement
X
पायल जल्द चौथे बच्चे को जन्म देने वाली हैं. (PHOTO:ITG)
पायल जल्द चौथे बच्चे को जन्म देने वाली हैं. (PHOTO:ITG)

मशहूर यूट्यूबर और बिग बॉस के एक्स कंटेस्टेंट रहने वाले अरमान मलिक और उनकी दोनों वाइफ पायल और कृतिका के घर जल्द ही बच्चे की किलकारी गूंजने वाली है. चार बच्चों के पिता अरमान अब पांचवीं बार पापा बनने वाले हैं और उनकी पहली पत्नी पायल प्रेग्नेंट हैं. हाल ही में पायल की बड़ी धूमधाम से गोदभराई की रस्म हुई थी, जिसकी तस्वीरों ने लोगों का काफी ध्यान खींचा. 

पायल की गोदभराई में उनकी सौतन कृतिका ने एक बार फिर अपने स्टाइलिश लुक से सबको अपना दीवाना बना लिया. कृतिका इस दौरान बहुत सुंदर लग रही थीं और उनके लुक्स के चर्चे खूब चर्चे हो रहे हैं, आइए आपको बताते हैं कि सौतन की गोदभराई में कृतिका ने आउटफिट चुना था. 

कृतिका मलिक ने पहना घरारा सेट

अरमान मलिक की पहली पत्नी और अपनी दोस्त पायल की गोदभराई में कृतिका उर्फ गोलू बेहद खूबसूरत लग रही थीं. उन्होंने लहंगा और साड़ी की बजाय इस खास इवेंट के लिए बबलगम पिंक ऑर्गेंजा हैंड एम्ब्रॉएडर्ड घरारा सेट पहना था,जो उन पर खूब जंच रहा था.  वी-नेकलाइन टॉप के साथ दुप्पटे को उन्होंने अपने दोनों में पीछे से आगे की तरफ स्टाइल किया था.

कृतिका मलिक का घरारा सेट
कृतिका मलिक का घरारा सेट (Photo: Instagram@kritika_malik_9)

ईयररिंग्स ने लगाए लुक में चार चांद

कृतिका ने इस ऑर्गेंजा हैंड एम्ब्रॉएडर्ड घरारा सेट के साथ खूबसूरत जूलरी स्टाइल की थी, लंबे-लंबे स्टेटमेंट ईयररिंग्स तो उनके पूरे लुक में चार चांद लगा रहे थे और हाथ में उन्होंने मैचिंग रिंग भी पहन रखी थी. जिसे वो फोटो फ्लॉन्ट भी करती दिखाई दे रही हैं, हाथों पर सजी मेहंदी भी बहुत अच्छी लग रही है.  बालों को उन्होंने सॉफ्ट कर्ल्स और बीच की मांग करके ओपन छोड़ा था, जो चेहरे को एक सॉफ्ट लुक दे रहा था.

Advertisement
कृतिका के ईयररिंग्स
कृतिका के ईयररिंग्स (Photo: Instagram@kritika_malik_9)

दुल्हन-सी सजी पायल

सुनहरे रंग का लहंगा पहन पायल मलिक भी बेहद प्यारी लग रही थीं. पायल के लंहगे में हैवी कढ़ाई वर्क हो रहा था, जिसके साथ उन्होंने कुंदन की जूलरी स्टाइल की थी. मांग टीका, झूमके और हार पहनकर पायल बिल्कुल किसी दुल्हन की तरह लग रही थीं. अरमान मलिक ने भी मैंचिग शेड का सूट था. 

अरमान मलिक के कितने बच्चे हैं?

पायल मलिक जल्द ही अपने चौथे बच्चे को जन्म देने वाली हैं, उनके पहले ही तीन बच्चे हैं. दो लड़के और एक लड़की. अरमान की दूसरी पत्नी कृतिका का भी एक बेटा है. अब जल्द ही नया मेहमान मलिक फैमिली में आने वाला है, जिसका सबको बेसब्री से इंतजार है.


 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement