scorecardresearch
 

सारा तेंदुलकर ने देसी अंदाज से बिखेरा जलवा, कुंदन जूलरी और सिल्क साड़ी में लगीं अप्सरा, VIDEO

मुंबई में डिजाइनर की वेडिंग में सारा तेंदुलकर का देसी अंदाज खूब सुर्खियां बटोर रहा है. पेस्टल ग्रीन सिल्क साड़ी, पिंक एम्ब्रॉयडरी ब्लाउज और कुंदन जूलरी के साथ उनका एलिगेंट लुक बेहद आकर्षक लगा. सॉफ्ट मेकअप और खुले बालों ने उनके पूरे एथनिक स्टाइल को और भी खास बना दिया.

Advertisement
X
सिल्क साड़ी का खास ध्यान रखना चाहिए ( PHOTO:ITG)
सिल्क साड़ी का खास ध्यान रखना चाहिए ( PHOTO:ITG)

Sara Tendulkar Saree Look: मुंबई में मशहूर फैशन डिजाइनर एका लखानी और फिल्म प्रोड्यूसर रवि भगचंदका की शादी में ग्लैमर, खेल और फिल्मी दुनिया की कई जानी-मानी हस्तियां शामिल हुईं. इस खास मौके पर क्रिकेट के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर भी अपनी फैमिली के साथ पहुंचे. हालांकि, इस फंक्शन में सबसे ज्यादा चर्चा उनकी बेटी सारा तेंदुलकर के देसी अंदाज की रही, जिनका साड़ी लुक सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

साड़ी में सारा तेंदुलकर का एलिगेंट अंदाज

अपने भाई की शादी में जहां पिंंक साड़ी में सारा तेंदुलकर बिल्कुल राजकुमारी जैसी लग रही थीं. वहीं इस शादी में वो पेस्टल ग्रीन कलर की सिल्क साड़ी पहनकर पहुंची. उनके ग्रेसफुल साड़ी लुक ने सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया. उनका यह एथनिक अवतार बेहद सादगी भरा होने के बावजूद काफी रॉयल नजर आ रहा था.

फ्लोरल डिजाइन ने बढ़ाई साड़ी की खूबसूरती

साड़ी के बॉर्डर को सुनहरी जरी से बना कर्व पैटर्न था, जिसमें हल्की पिंक डिटेलिंग भी की गई थी. इस खूबसूरत डिजाइन ने साड़ी को और भी खास बना दिया. सारा की साड़ी पर गोल्डन और पिंक टोन के बारीक डिजाइन के साथ फ्लोरल बूटियां बनी हुई थीं, जो पूरे आउटफिट को बेहद शानदार बना रही थीं. साड़ी का कलर और डिजाइन दोनों ही बहुत सॉफ्ट और एलिगेंट थे.

Advertisement

पिंक एम्ब्रॉयडेड ब्लाउज ने दिया रॉयल टच

पेस्टल ग्रीन साड़ी लुक के साथ सारा ने पेस्टल पिंक रंग का हैवी एम्ब्रॉयडेड ब्लाउज पहना था. ब्लाउज की बारीक कढ़ाई उनके पूरे आउटफिट को रॉयल टच दे रही थी. साड़ी और ब्लाउज का यह कलर कॉम्बिनेशन बेहद स्टाइलिश लग रहा था.

कुंदन जूलरी से पूरा हुआ लुक

सारा ने अपने एथनिक लुक को ट्रेडिशनल कुंदन जूलरी के साथ कंप्लीट किया. उन्होंने गले में हैवी कुंदन नेकलेस पहना था, जिसके साथ बड़े-बड़े मैचिंग इयररिंग्स काफी जच रहे थे. इसके अलावा उन्होंने हाथों में चूड़ियां भी पहनी थीं, जो उनके पूरे लुक को और ज्यादा खूबसूरत बना रही थीं.

सॉफ्ट मेकअप और खुले बालों ने बढ़ाया चार्म

हमेशा ही तरह ही सारा ने सॉफ्ट और ग्लोइंग मेकअप से अपने लुक को पूरा किया, जो उनकी नेचुरल ब्यूटी को अच्छी तरह से हाइलाइट कर रहा था. हल्का बेस, सटल आई मेकअप और न्यूड टोन लिप्स उनके चेहरे पर फ्रेश लुक दे रहे थे. वहीं, स्ट्रेट खुले बालों ने उनके पूरे स्टाइल को और भी ग्रेसफुल बना दिया.

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा लुक

सारा तेंदुलकर का यह साड़ी लुक सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है. फैंस उनके इस सिंपल लेकिन क्लासी अंदाज की जमकर तारीफ कर रहे हैं. कई लोग उनके एथनिक स्टाइल को परफेक्ट वेडिंग फैशन इंस्पिरेशन भी बता रहे हैं.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement