scorecardresearch
 

Isha Ambani Desi Look: न भारी साड़ी, न कीमती गाउन; सफेद कुर्ते में परी जैसी लगीं ईशा अंबानी, डायमंड इयररिंग्स ने खींचा ध्यान

NMACC की तीसरी सालगिरह पर ईशा अंबानी ने अपने बेहद सादे मगर रॉयल लुक से सबको चौंका दिया. अबू जानी संदीप खोसला के ऑफ-व्हाइट चिकनकारी कुर्ते और कीमती डायमंड ड्रॉप ईयररिंग्स में ईशा ने सिंपल लुक से सबको इंप्रेस कर दिया. उनका यह मिनिमलिस्टिक क्लीन गर्ल अवतार सोशल मीडिया पर खूब वाहवाही बटोर रहा है.

Advertisement
X
नीता अंबानी की बेटी सिंपल लुक में नजर आईं.  (PHOTO: ITG)
नीता अंबानी की बेटी सिंपल लुक में नजर आईं. (PHOTO: ITG)

Isha Ambani Desi Look For NMACC 3rd Anniversary: मुंबई में अंबानी परिवार की हर पार्टी में बड़े-बड़े सेलिब्रेटीज शिरकत करते हैं, जिसकी चर्चा लंबे समय तक लोगों के बीच होती है. हाल ही में मुंबई के नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर (NMACC) की तीसरी एनिवर्सरी के मौके पर सितारों का जमावड़ा लगा, लेकिन सबकी निगाहें जिस शख्सियत पर टिकी रहीं, वो थीं ईशा अंबानी. 

रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी की बेटी ईशा ने इस खास शाम के लिए किसी भारी-भरकम लहंगे या गाउन के बजाय एक बेहद सिंपल लुक कैरी किया था और अपने सादगी भरे अंदाज से ईशा ने एक बार फिर सारी लाइमलाइट चुरा ली. भले ही उनका लुक सिंपल था, लेकिन उसमें भी उनका शाही अंदाज साफ झलक रहा था. उनका यह मिनिमलिस्टिक लुक इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग उनके फैशनसेंस की तारीफ कर रहे हैं. 

सफेद चिकनकारी में चला ईशा का जादू

वैसे तो ईशा अंबानी अक्सर अपने हाई-ऑक्टेन फैशन सेंस के लिए जानी जाती हैं, लेकिन इस बार उन्होंने अबू जानी संदीप खोसला के फुलवारी’ कूट्योर कलेक्शन से ऑफ-व्हाइट रेशम फ्लोरल एम्ब्रॉयडरी वाला कली कुर्ता पहना था, जिसमें पारंपरिक कढ़ाई और बारीक डिटेलिंग साफ झलक रही थी.

सफेद धागों ने व्हाइट कुर्ते को एक 3D टेक्सचर दिया, जिसमें फूलों के मोटिफ्स और पारंपरिक जाली वर्क का कॉम्बिनेशन था. इसके साथ ईशा ने मैचिंग वाइड-लेग पलाजो पैंट्स पहन रखे थे, जो उनके लुक में एक ग्रेसफुल बना रहे थे.

Advertisement

डायमंड ईयररिंग्स ने बदला पूरा लुक

भले ही ईशा का आउटफिट सिंपल था, लेकिन उनकी जूलरी ने उनके लुक को रॉयल टच देने में कई कसर नहीं छोड़ी. चिकनकारी कुर्ता-सेट के साथ उन्होंने डायमंड ड्रॉप ईयररिंग्स पेयर किए. इन ईयररिंग्स में ब्रिलियंट-कट डायमंड्स के साथ बड़े पियर-शेप्ड रेड ड्रॉप्स लगे थे, जो हर मूवमेंट के साथ चमक रहे थे. उन्होंने गले में कोई नेकलेस नहीं पहना, जिसकी वजह से सारा ध्यान उनके स्टेटमेंट ईयररिंग्स ने ही खींचा. 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by yogen shah (@yogenshah_s)

ग्लोइंग मेकअप ने क्रिएट किया मिनिमलिस्टिक लुक

ईशा ने मेकअप बेहद नेचुरल और फ्रेश रखा, हाइड्रेटेड बेस के साथ हल्के गुलाबी ब्लश और सॉफ्ट ब्राउन काजल ने उनकी आंखों को डिफाइन किया. बालों को उन्होंने सिंपल मिडिल पार्टिंग के साथ सॉफ्ट वेव्स में खुला छोड़ा था, जो उनके ईयररिंग्स को हाईलाइट कर रहे थे.

ईशा ने अपने इस एथनिक आउटफिट को डियोर के क्लासी पंप्स के साथ स्टाइल किया, जिससे उनका लुक और भी रिफाइंड और मॉडर्न नजर आया. 

सोशल मीडिया पर छाया ईशा का स्टाइल

जैसे ही इवेंट से ईशा अंबानी के वीडियो और तस्वीरें सामने आई, सोशल मीडिया पर लोगों ने उनकी तारीफों के पुल बांधने शुरू कर दिए. महंगे साड़ी-गाउन की जगह उनका .यह सादगी भरा अंदाज लोगों को ज्यादा पसंद आया.  

 

 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement