scorecardresearch
 

जेल में ही रहेंगे पंजाब पुलिस के DIG भुल्लर, रिश्वत लेते CBI ने किया था गिरफ्तार

रिश्वत लेते सीबीआई के हत्थे चढ़े पंजाब पुलिस के डीआईजी हरचरण सिंह भुल्लर की जमानत याचिका पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट ने खारिज कर दी है.

Advertisement
X
चंडीगढ़ सेंट्रल जेल में बंद हैं पंजाब पुलिस के डीआईजी (Photo: ITG)
चंडीगढ़ सेंट्रल जेल में बंद हैं पंजाब पुलिस के डीआईजी (Photo: ITG)

पंजाब पुलिस के डीआईजी हरचरण सिंह भुल्लर को पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट से बड़ा झटका लगा है. पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट ने रिश्वतखोरी के मामले में बंद भुल्लर को जमानत देने से इनकार कर दिया है. जमानत याचिका खारिज होने के साथ ही यह तय हो गया है कि भुल्लर को जेल में ही रहना होगा.

हरचरण सिंह भुल्लर 2007 बैच के भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी हैं. 2007 बैच के आईपीएस हरचरण सिंह भुल्लर को पिछले साल (2025) अक्टूबर में केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने रिश्वतखोरी के मामले में पकड़ा था. पंजाब पुलिस के डीआईजी हरचरण सिंह तब से ही जेल में हैं. हरचरण सिंह के वकील ने पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट में जमानत याचिका दाखिल की थी.

हरचरण सिंह भुल्लर के वकील ने जमानत याचिका पर सुनवाई के दौरान सेवा पानी शब्द को रिश्वतखोरी से जोड़े जाने का पुरजोर विरोध किया. वकील ने अपने मुवक्किल को जमानत देने की अपील की. सभी पक्षों की दलीलें सुनने के बाद पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट ने हरचरण सिंह भुल्लर की जमानत याचिका खारिज कर दी.

यह भी पढ़ें: रिश्वतखोरी में फंसे DIG हरचरण सिंह भुल्लर पर गिरी गाज, पंजाब सरकार ने किया सस्पेंड

Advertisement

गौरतलब है कि हरचरण सिंह भुल्लर को एक मामले में निचली अदालत से जमानत मिल चुकी है. हरचरण सिंह भुल्लर को निचली अदालत ने आय से अधिक संपत्ति के मामले में जमानत दे दी थी. हरचरण को आय से अधिक संपत्ति के मामले में जमानत मिलने के बाद हाईकोर्ट से रिश्वतखोरी के मामले में भी जमानत की उम्मीद थी.

यह भी पढ़ें: पंजाब के DIG भुल्लर के ठिकानों पर सीबीआई का छापा, 20 लाख कैश, 50 से अधिक प्रॉपर्टी के दस्तावेज बरामद

हालांकि, पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट ने भुल्लर की जमानत याचिका खारिज कर दी. बता दें कि हरचरण सिंह भुल्लर चंडीगढ़ सेंट्रल जेल में बंद हैं. हरचरण सिंह भुल्लर के ठिकानों पर सीबीआई ने रेड की थी. सीबीआई ने भुल्लर से जुड़े ठिकानों से भारी मात्रा में नकदी बरामद की थी.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement