scorecardresearch
 

कर्नाटक: कांग्रेस विधायक की अपनी ही सरकार को धमकी- यूनिवर्सिटी बंद हुई तो लगा देंगे आग

कर्नाटक में कांग्रेस के अंदरूनी विवाद ने नया मोड़ लिया है, जहां विधायक रवि कुमार ने अपनी ही सरकार और मंत्री के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. उन्होंने मांड्या यूनिवर्सिटी को बंद करने की किसी भी कोशिश का कड़ा विरोध करने की चेतावनी दी है.

Advertisement
X
कांग्रेस विधायक रवि कुमार ने सरकार को जिला यूनिवर्सिटी को लेकर खुली चुनौती दी है. (Photo: ITG)
कांग्रेस विधायक रवि कुमार ने सरकार को जिला यूनिवर्सिटी को लेकर खुली चुनौती दी है. (Photo: ITG)

कर्नाटक के मांड्या जिले में कांग्रेस बनाम कांग्रेस का टकराव खुलकर सामने आ गया है. अब विधायक रवि कुमार ने अपनी ही सरकार और मंत्री के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. विधायक रवि कुमार ने साफ कहा है कि, “मांड्या यूनिवर्सिटी को बंद करके दिखाइए, हम आंदोलन करेंगे.”

दरअसल, उनका कहना है कि अगर मांड्या यूनिवर्सिटी को बंद किया गया तो इसका परिणाम विरोध के रूप में सामने आएगा. रवि कुमार ने चेतावनी भरे अंदाज में कहा कि यदि यूनिवर्सिटी बंद हुई तो जोरदार विरोध होगा. साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि ऐसी स्थिति में मंत्री मांड्या में प्रवेश नहीं कर पाएंगे.

अपनी ही सरकार को धमकी

मांड्या के कांग्रेस विधायक रवि कुमार ने सरकार को जिला यूनिवर्सिटी को लेकर खुली चुनौती दी है. विधायक रवि कुमार ने कहा है कि यहां कोई भी आए, वो मांड्या यूनिवर्सिटी को बंद नहीं कर सकता. मैंने अपनी सरकार को चेतावनी दे दी है कि अगर यूनिवर्सिटी बंद हुई तो हम आग लगा देंगे.

रवि कुमार ने आगे कहा, मंत्री हमेशा मांड्या यूनिवर्सिटी को बंद करने की बात करते हैं. मैंने उनसे कह दिया है कि वो मांड्या की सड़कों पर सफर नहीं कर सकते.

Advertisement

कर्नाटक कांग्रेस के भीतर चल रहा यह अंदरूनी विवाद अब खुलकर सामने आ गया है और मांड्या यूनिवर्सिटी इस समय एक बड़ा राजनीतिक मुद्दा बन गई है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement