scorecardresearch
 

बेंगलुरु: बदमाशों ने व्यापारी की रुकवाई कार, फिर कर लिया किडनैप

बेंगलुरु से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. जहां बदमाशों ने एक व्यापारी की कार रुकवाई और फिर स्प्रे कर उसे किडनैप कर लिया. इस घटना ने बेंगलुरु में एक बार कई सवाल खड़े कर दिए हैं.

Advertisement
X
कार से व्यापारी अगवा.  (Photo: Representational )
कार से व्यापारी अगवा. (Photo: Representational )

बेंगलुरु पुलिस ने सोमवार को बताया कि कुछ बदमाशों ने एक आदमी को किडनैप कर लिया. यह किडनैपिंग उस वक्त हुई, जब व्यक्ति अपनी कार से जा रहा था. तभी बदमाशों ने उसकी कार रोकी और उस पर कोई चीज़ स्प्रे कर दी. एक एजेंसी के मुताबिक पीड़ित की पहचान गोपाल उर्फ ​​गोपी के तौर पर हुई है, जो बेंगलुरु शहर के बाहरी इलाके अनेकल तालुक के होन्नाकलासपुरा गांव का रहने वाला है. वह रियल एस्टेट और फाइनेंशियल बिजनेस से जुड़ा है.

पुलिस ने बताया कि यह घटना रविवार को अनेकल तालुक के कर्पूर गेट के पास हुई. गोपाल और उसका दोस्त सतीश कार में अट्टीबेले से अनेकल की ओर जा रहे थे, तभी कर्पूर के पास यह घटना हुई. हमलावरों ने पहले से ही किडनैपिंग की योजना बनाई थी. ऐसे में बदमाशों ने कार को रोकने के लिए दूसरी गाड़ी से टक्कर मार दी.

यह भी पढ़ें: वो चीखी- चिल्लाई तो दौड़ा होमगार्ड... महिला को ई-रिक्शा में खींचकर ले जा रहे थे किडनैपर

एक सीनियर पुलिस अधिकारी ने बताया कि इसके बाद बदमाशों ने गोपाल पर कोई चीज़ स्प्रे कर दी और उसे जबरन किडनैप कर लिया. फिर दूसरी कार में मौके से भाग गए. सतीश, जिस पर भी किडनैपरों ने स्प्रे किया था, किसी तरह गोपाल के परिवार वालों को घटना के बारे में बताने में कामयाब रहा. परिवार ने बाद में पुलिस को बताया.

Advertisement

शिकायत के बाद अनेकल पुलिस स्टेशन की एक टीम मौके पर पहुंची और जांच की. पुलिस ने कार को रोकने के लिए इस्तेमाल की गई गाड़ी को ज़ब्त कर लिया है. पुलिस ने बताया कि किडनैप करने वालों का पता लगाने और पीड़ित को बचाने की कोशिशें जारी हैं. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement