scorecardresearch
 

बेंगलुरु के अपार्टमेंट में 'डॉग फाइट'! कुत्ते के पेशाब करने पर भड़के बुजुर्ग, मालिक की जमकर पिटाई

बेंगलुरु के वर्थुर इलाके में कुत्ते को टहलाने और पेशाब करने को लेकर दो पक्षों में विवाद हुआ, जो मारपीट तक पहुंच गया. कुत्ते के मालिक तरुण अरोड़ा और वरिष्ठ नागरिकों के बीच हुई झड़प में पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायतें दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

Advertisement
X
मामले में दो FIR दर्ज हो गई है. (Photo: Social Media)
मामले में दो FIR दर्ज हो गई है. (Photo: Social Media)

बेंगलुरु के वर्थुर इलाके में कुत्ते को टहलाने और पेशाब करने को लेकर जमकर बवाल हो गया. दो पक्षों में कुत्ते को लेकर मारपीट हुई जिसके बाद पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायतों के आधार पर मामला दर्ज कर लिया.

ये घटना 3 मार्च की है, जब वर्थुर स्थित नामी अपार्टमेंट 'ब्रिगेड यूटोपिया ईस्ट एंटोपिया' अपार्टमेंट के निवासी तरुण अरोड़ा अपने कुत्ते को टहलने के लिए बाहर ले गए थे. अपार्टमेंट परिसर में वरिष्ठ नागरिकों के टहलने और व्यायाम करने के लिए एक डेडीकेटेड जोन बनाया गया है.

विवाद तब शुरू हुआ जब तरुण अपने कुत्ते को उसी वॉकिंग जोन के पास ले गए और वहां कुत्ते ने पेशाब कर दिया. वहां मौजूद वरिष्ठ नागरिकों ने तरुण को कुत्ते को वॉकिंग जोन के पास लाने और वहां पेशाब कराने पर टोका.

दो पक्षों में झड़प

कुत्ते के पेशाब करने को लेकर विवाद बढ़ गया और दोनों पक्षों के बीच तीखी बहस शुरू हो गई. देखते ही देखते मामला बहस से शारीरिक हिंसा में बदल गया. आरोप है कि 7 से 8 वरिष्ठ नागरिकों ने मिलकर तरुण अरोड़ा के साथ मारपीट की.

Advertisement

जमकर चले लात-घूंसे!

तरुण ने पुलिस को अपनी शिकायत दर्ज कराई है, जिसके मुताबिक बहस के दौरान एक बुजुर्ग ने उन्हें टक्कर मारी जिससे उनका मोबाइल फोन नीचे गिर गया. इसके बाद मारपीट शुरू हो गई. शिकायत में कहा गया है कि तरुण को लात-घूंसों से पीटा गया और उन पर हमला किया गया. 

यह भी पढ़ें: UP: पिटबुल को बांधने की बात पर पड़ोसियों में मारपीट, कुत्ते के हमले से मची अफरा-तफरी

मामले में दो FIR दर्ज

वर्थुर पुलिस ने इस मामले में दो अलग-अलग शिकायतें दर्ज की हैं. एक शिकायत कुत्ते के मालिक तरुण अरोड़ा ने दर्ज कराई है, जबकि दूसरी शिकायत अपार्टमेंट की एक महिला की ओर से दी गई है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वो दोनों पक्षों के दावों की जांच कर रहे हैं. अपार्टमेंट में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है ताकि घटना की सच्चाई का पता चल सके.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement