scorecardresearch
 

अगर किसी के पास 5 बीघा जमीन है तो वो कितने गज जमीन का मालिक है?

क्या आप जानते हैं एक बीघा में कितने गज जमीन होती है. अगर आपको भी कंफ्यूजन है तो अपने राज्य के हिसाब से जान लीजिए वहां 1 बीघा में कितने गज होते हैं.

Advertisement
X
हर राज्य में बीघा का सीमाक्षेत्र अलग-अलग क्षेत्र होता है. (Photo: Pexels)
हर राज्य में बीघा का सीमाक्षेत्र अलग-अलग क्षेत्र होता है. (Photo: Pexels)

जब भी जमीन की बात होती है तो अक्सर उसे नापने के लिए बीघा का इस्तेमाल करते हैं. लेकिन, हमेशा बीघा को लेकर विवाद रहता है कि आखिर एक बीघा जमीन कितनी होती है. कोई एक बीघा जमीन को कम मानता है तो कोई एक बीघा जमीन को काफी ज्यादा मानता है. लेकिन, एक तय यूनिट ना होने की वजह से इसे लेकर काफी कंफ्यूजन रहता है. ऐसे में जानते हैं कि आखिर एक बीघा में कितनी गज जमीन होती है और क्यों इसे लेकर विवाद होता है. साथ ही समझते हैं कि अगर किसी के पास 5 बीघा जमीन है तो वो कितने गज जमीन का मालिक होगा...

बीघा को लेकर इतना कंफ्यूजन क्यों?

दरअसल, बीघा जमीन नापने की एक ऐसी ईकाई है, जिसे लेकर कोई तय मापदंड नहीं है. हर जगह के हिसाब से बीघा की अलग सीमा क्षेत्र है. ऐसे में कुछ जगहों का बीघा छोटा होता है तो कुछ जगह का बीघा बड़ा होता है. ये एकड़ और हेक्टेयर की तरह कोई तय यूनिट नहीं है. जैसे राजस्थान में बीघा बड़ा होता है तो उत्तर प्रदेश में एक बीघा में कम जमीन मानी जाती है.

जैसे अगर उत्तर प्रदेश, बिहार की बात करें तो वहां आमतौर पर 1 बीघा में 27 हजार स्क्वायर फुट गिने जाते हैं और 1 वर्ग गज जमीन में 9 स्क्वायर फुट आते हैं. ऐसे में एक बीघा में 3000 स्क्वायर फुट जमीन होती है. वहीं राजस्थान में 1 बीघा में 27225 स्क्वायर फुट होते हैं यानी 3025 स्क्वायर गज. अगर मध्य प्रदेश की बात करें तो यहां 1 बीघा में सिर्फ 1300-1500 वर्ग गज जमीन ही आती है. ऐसे में उधर बीघा से जमीन को कम नापा जाता है. 

Advertisement

किसी के पास 5 बीघा जमीन हो तो?

ऐसे में अगर 5 बीघा जमीन की तुलना करें तो उत्तर प्रदेश में 5 बीघा जमीन के मालिक के पास 15 हजार स्क्वायरल गज जमीन है. वहीं, राजस्थान में 5 बीघा का मतलब 15000 गज, मध्यप्रदेश में 7500 स्क्वायर गज, हरियाणा-पंजाब में 11250 स्क्वायर गज, बंगाल में 8,000 स्क्वायर गज जमीन है. हालांकि, अगर आप बीघा के हिसाब से जमीन खरीद या बेच रहे हैं तो एक बार पटवारी, तहसीलदार, लेखपाल अधिकारियों से इस बारे में बात कर लें और सही गज का जानकारी ले लें. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement