प्रधानमंत्री मोदी द्वारा जवानों के संग INS विक्रांत पर दिवाली मनाने और देश के नाम लिखी चिट्ठी ने एक पुरानी बहस को हवा दे दी है. बीजेपी का आरोप है कि 'पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने आईएनएस विराट का इस्तेमाल नए साल की छुट्टियां मनाने के लिए किया था और उन्होंने भारतीय युद्धपोत को अपनी प्राइवेट टैक्सी बना लिया था'. इस रिपोर्ट में 1988 के उन दस्तावेज़ों और मीडिया रिपोर्ट्स को दिखाया गया है, जिनमें दावा किया गया था कि गांधी परिवार ने अपने दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ लक्षद्वीप में छुट्टियां मनाने के लिए नौसेना के युद्धपोत का इस्तेमाल किया.