कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (मार्क्सवादी) के नेता प्रकाश करात ने इस बीच पीएम मोदी को लेकर एक विवादित बयान दे दिया है. उन्होंने पश्चिम बंगाल की एक रैली में पीएम के फुल फॉर्म को पॉकेटमार कह डाला. उन्होंने पीएम पर लोगों की जेब से पैसे लूटने का आरोप लगाया. तो वहीं मध्य प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान ने आजम खां का नाम लेते हुए खुद के अपवित्र होने और नहाने का जिक्र कर दिया.