शुक्रवार शाम से ही महाराष्ट्र के कई इलाकों में लगातार बारिश हो रही है. इससे लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. पुणे, ठाणे, नागपुर, मुंबई और कोंकण क्षेत्र में मॉनसून का असर कुछ ज्यादा दिख रहा है. मौसम विभाग का कहना है कि अगले 4 दिनों तक मुंबई, कोंकण क्षेत्र और गोवा को मूसलाधार बारिश से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है. देखें- ये पूरा वीडियो.