गोरखपुर में चौथे राउंड में भी समाजवादी पार्टी आगे चल रही है. समाजवादी पार्टी को अभी तक 59907 और भारतीय जनता पार्टी को 56945 वोट मिले. फूलपुर लोकसभा सीट पर समाजवादी पार्टी उम्मीदवार 14299 वोटों से आगे चल रहे हैं. अभी तक 10 राउंड की गिनती पूरी हुई है.गोरखपुर में पांचवें राउंड की गिनती के बाद भी समाजवादी पार्टी आगे चल रही है. समाजवादी पार्टी करीब 4060 वोटों से आगे चल रहे हैं.बिहार की अररिया लोकसभा सीट पर बीजेपी उम्मीदवार प्रदीप सिंह अब पिछड़ने के बाद एक बार फिर आगे आ गए हैं. चौथे चरण की मतगणना के बाद बीजेपी को 80,732 वोट मिले हैं, जबकि आरजेडी को 73489 वोट प्राप्त हुए हैं. इस हिसाब से बीजेपी उम्मीदवार 7243 वोटों से आगे चल रहे हैं. दोनों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा है.