चमोली के गोपेश्वर में पानी के खाली टैंक में करीब सत्रह घंटे तक एक भालू फंसा रहा. काफी मशक्कत के बाद वनकर्मियों को उसे निकालने में कामयाबी मिली. भालू सोमवार तड़के सुबह तीन बजे टैंक में फंस गया था. सुबह करीब साढ़े 8 बजे वन विभाग ने रेस्क्यू शुरू कर दिया था लेकिन भालू को निकालने में वनकर्मियों के पसीने छूट गए. आईटीबीपी की मदद से पूरे बारह घंटे लग गए भालू को निकालने में. बाद में भालू को सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया गया.