UP news live updates वेब सीरीज तांडव पर मचे बवाल के बीच उत्तर प्रदेश पुलिस की एक टीम मुंबई रवाना हो गई है. लखनऊ के हजरतगंज थाने के चार पुलिसकर्मी मुंबई जा रहे हैं. ये वेब सीरीज के निर्माताओं और कलाकारों से पूछताछ करेंगे. पूरी खबर के लिए यहां क्लिक करें.
यूपी सरकार के धर्मांतरण अध्यादेश को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर आज इलाहाबाद हाई कोर्ट में सुनवाई हुई. यूपी सरकार ने अदालत में सुप्रीम कोर्ट में चल रही मामले की सुनवाई का हवाला दिया. एडवोकेट जनरल ने कहा कि केस को सुप्रीम कोर्ट में ट्रांसफर के लिए राज्य सरकार की ओर से अप्लिकेशन दी गई है. राज्य सरकार की दलील है कि अलग- अलग जगहों पर सुनवाई से केस को लेकर दिक्कतें आ रही हैं. हाईकोर्ट ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने मामले में स्टे नहीं दिया है. हाईकोर्ट ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने मामले में स्टे नहीं दिया है. हाईकोर्ट ने राज्य सरकार को 25 जनवरी तक का समय दिया है. अब 25 जनवरी को दोपहर 2 बजे हाईकोर्ट मामले पर अंतिम सुनवाई करेगी. पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...
प्रयागराज में लोगों ने माघ मेले के दौरान गंगा स्नान किया.
The month-long Magh Mela gets underway in Prayagraj in Uttar Pradesh
— ANI UP (@ANINewsUP) January 18, 2021
"We leave the comfort of our homes and come here for one month. We sleep on the floor and wake up early in the morning to take a dip in river Ganga at sunrise," said a devotee. pic.twitter.com/xTLJnITfin
लखनऊ में ट्रेन के पटरी से उतरने के मामले में जांच के आदेश दे दिए गए हैं. इस मामले में किसी भी यात्री को क्षति नहीं पहुंची है.
There were only 155 passengers in the two coaches, arrangements were made for them. No injury/casualty. The train had just left from the yard & was running at a slow pace. It is a matter of probe that why did the derailment occur. A committee is being formed: Sanjay Tripathi, DRM https://t.co/KO7W2qjogW pic.twitter.com/3UGmb0XlVZ
— ANI UP (@ANINewsUP) January 18, 2021
लखनऊ में तांडव वेब सीरिज के निर्माता निर्देशक राइटर और अमेजन के प्राइम इंडिया हेड के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया. यह एफआईआर अमेजन प्राइम की इंडिया हेड अपर्णा पुरोहित व वेब सीरीज के निर्माता, निर्देशक व लेखक पर दर्ज की गई है. एफआईआर हजरतगंज कोतवाली में दर्ज की गई है, जिसमें एक विशेष समुदाय के खिलाफ भवनाएं भड़काने और देश के प्रधानमंत्री के खिलाफ अशोभनीय चित्रण करने का आरोप है.
जल्द ही कैबिनेट का विस्तार भी होगा. माना जा रहा है कि कुछ लोगों की छुट्टी भी की जाएगी और कुछ नए चेहरे शामिल किए जाएंगे. इसी के साथ सभी 60 मंत्रिमंडल की सीटें भर दी जाएंगी. फिलहाल योगी कैबिनेट में 55 मंत्री हैं और पांच खाली हैं लेकिन जल्द ही कैबिनेट विस्तार की भी संभावना है.
यूपी में होने वाले विधान परिषद चुनावों के नामांकन के साथ ही कयासों और अटकलों का बाजार गर्म हो गया है. सूत्रों की मानें तो अरविंद शर्मा को योगी कैबिनेट में बेहद अहम पद दिया जा सकता है. चर्चा उनके डिप्टी सीएम से लेकर गृहमंत्री बनने तक को लेकर है, लेकिन फिलहाल आधिकारिक रूप से कोई पुष्टि नहीं की गई है. लेकिन इतना तय है कि अरविंद कुमार शर्मा योगी कैबिनेट के हिस्सा होंगे और कोई बेहद अहम पोर्टफोलियो उन्हें दिया जाएगा.
उत्तर प्रदेश के लखनऊ में सोमवार सुबह एक बड़ा हादसा होने से बच गया. यहां चारबाग स्टेशन के पास एक ट्रेन डिरेल हो गई और दो डिब्बे पटरी से उतर गए. इस हादसे में अबतक किसी के घायल होने की खबर नहीं है. जानकारी के मुताबिक, अमृतसर से जयनगर जाने वाली 04674 एक्सप्रेस ट्रेन डिरेल हुई है. हादसे के तुरंत बाद यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया और मौके पर अधिकारियों ने पहुंचकर हालात पर काबू पाया.
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा 22 से 24 जनवरी तक लखनऊ दौरे पर रहेंगे. सूत्रों के मुताबिक नड्डा पार्टी को लेकर बड़ी बैठक करने वाले हैं जिसमें प्रदेश मंत्रिमंडल के संभावित विस्तार के मद्देनजर बातचीत होगी. इसके अलावा नड्डा पंचायत चुनाव मिशन 2022 के मद्देनजर भी रणनीति बनाएंगे. इसी बैठक में केंद्र सरकार से पूर्व IAS अधिकारी अरविंद कुमार शर्मा को जिम्मेदारी दिए जाने पर भी फैसला होगा. माना जा रहा है कि मंत्रिमंडल में चुनाव से पहले बड़ा फेरबदल हो सकता है, साथ ही मंत्रियों के विभाग भी बदले जा सकते हैं.
UP MLC ELECTION- BJP CANDIDATES TO FILE NOMINATION TODAY: उत्तर प्रदेश विधान परिषद चुनावों के लिए बीजेपी के उम्मीदवार आज नामांकन फाइल करेंगे. जानकारी के मुताबिक BJP के सभी 10 प्रत्याशी नामांकन करेंगे. जानकारी के मुताबिक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, संगठन मंत्री सुनील बंसल समेत कई बड़े नेताओं की मोजूदगी में नामांकन होगा. BJP प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह, उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा और सेवानिवृत्त अधिकारी अरविंद शर्मा भी पर्चा दाखिल करेंगे. इनके अलावा अश्वनी त्यागी, सुरेंद्र चौधरी, गोविंद नारायण शुक्ल, सलिल बिशनोई, कुंवर मानवेन्द्र सिंह, धर्मवीर प्रजापति, लक्ष्मण आचार्य भी नामांकन करेंगे. बता दें कि विधान परिषद चुनावों की नामांकन के लिए आज आखिरी दिन है.
उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ सरकार की इस साल की पहली कैबिनेट बैठक कल होगी. इस बैठक में यूपी की नई डाटा सेंटर नीति समेत एक दर्जन प्रस्ताव को मंजूरी दी जाएगी. साथ ही विधानमंडल के बजट सत्र को लेकर तारीख तय हो सकती है. यूपी सरकार फरवरी के दूसरे सप्ताह में बजट पेश कर सकती है. इसकी तैयारी के लिए विभागों को अपना लेखा-जोखा तैयार करने के निर्देश दिए जा चुके हैं. जानकारी के मुताबिक इस कैबिनेट बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ यूपी दिवस की तैयारियों को लेकर निर्देश दे सकते हैं.