उत्तर प्रदेश में कांग्रेसी नेताओं का दल आज राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से मुलाकात करेगा. कांग्रेसी नेता मौजूदा राजनीतिक और सामाजिक हालातों के मुद्दे पर राज्यपाल से मुलाकात करेंगे. कांग्रेसी नेता अजय कुमार लल्लू के नेतृत्व में राज्यभवन जाएंगे.
इस प्रतिनिधिमंडल में कांग्रेस विधानमंडल दल की नेता आराधना मिश्रा, वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद प्रमोद तिवारी, सांसद पीएल पुनिया, पूर्व मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी, आचार्य प्रमोद कृष्णम, प्रदेश उपाध्यक्ष पंकज मलिक, वीरेन्द्र चैधरी, प्रदेश सचिव रमेश कुमार शुक्ल भी मौजूद रहेंगे. इसके साथ ही लखनऊ शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मुकेश सिंह चैहान भी इसमें शामिल रहेंगे.
गौरतलब है इससे पहले कांग्रेस ने पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी को उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा लखनऊ में रोके जाने के मामले में जांच की मांग की थी. ने कहा था कि ये तानाशाही है कि होने के नाते डंडे के बल पर जेल में भर्ती किए गए लोगों के परिजनों से मिलने जा रही थीं, लेकिन उन्हें रोका गया. इसकी जांच होनी चाहिए.
माना जा रहा है कि राज्यपाल से कांग्रेसी नेताओं का दल प्रियंका गांधी के साथ हुए कथित तौर पर दुर्व्यवहार का मुद्दा भी उठाएगा.
क्या है पूरा मामला?
दरअसल, शनिवार को कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी पार्टी के स्थापना दिवस समारोह के बाद पूर्व आईपीएस एस.आर. दारापुरी के घर पहुंच गईं. हालांकि, उनके कफिले को लखनऊ के पॉलीटेक्निक चौराहे पर रोक दिया गया.
लेकिन वह कार से उतरकर पैदल मार्च करते हुए नागरिक संशोधन कानून (सीएए) का विरोध करने पर पिछले दिनों गिरफ्तार किए गए सेवानिवृत्त आईपीएस एस.आर. दारापुरी के परिवारीजनों से मिलने जाने के लिए प्रियंका गांधी को बड़ी मशक्कत करनी पड़ी. पुलिस ने उनकी गाड़ी को जबरन लोहिया पार्क के सामने रोक लिया था. राज्यपाल से मिलकर कांग्रेसी नेताओं का दल इस मुद्दे को भी उठा सकता है.