बागपत जेल में माफिया डॉन मुन्ना बजरंगी की हत्या का आरोपी सुनील राठी के भाई अरविंद राठी को बाराबंकी से जेल में शिफ्ट किया जाएगा, इससे पहले अरविंद राठी को देवरिया से बाराबंकी भेजा गया था.
सोमवार को यूपी के डीजी जेल ने बाराबंकी जेल अधीक्षक को पत्र लिखकर कड़ी सुरक्षा के बीच अरविंद राठी को लखनऊ जेल भेजने का आदेश जारी किया.
यूपी के देवरिया जेल में बंद बाहुबली को दूसरी जेल में शिफ्ट करने के लिए डीएम ने आईजी जेल को पत्र लिखा था. क्योंकि इससे पहले अरविंद राठी देवरिया जेल में बंद था.
बताया जाता है कि दोनों के बीच तनातनी को देखते हुए जेल प्रशासन ने अरविंद राठी को ही बाराबंकी जेल शिफ्ट कर दिया था.
अरविंद, मुन्ना बजरंगी की हत्याकांड का मास्टरमाइंड सुनील राठी का भाई है. अरविंद पहले बागपत जेल में था, लेकिन बाद में देवरिया भेज दिया गया.
वहीं, देवरिया भेजने के आदेश के बाद अरविंद राठी के परिजनों ने उसकी हत्या की आशंका जताते हुए वहां के प्रशासन को पत्र भी लिखा था. जिसके बाद उसे बारांबकी जेल में शिफ्ट किया गया था.