scorecardresearch
 

'आज के बाद आगे नया विहान नहीं', सपा के अधिवेशन पर शिवपाल यादव का निशाना

लखनऊ में समाजवादी पार्टी का दो दिवसीय अधिवेशन शुरू हो गया है. इस अधिवेशन में अखिलेश यादव को लगातार तीसरी बार पार्टी का अध्यक्ष नियुक्त किया जा सकता है. वहीं इसमें अगामी 2024 लोकसभा चुनाव को लेकर भी सपा नेता रणनीति तैयार करेंगे.

Advertisement
X
शिवपाल सिंह यादव
शिवपाल सिंह यादव

समाजवादी पार्टी का लखनऊ में आज बुधवार से दो दिवसीय अधिवेशन शुरू हो गया है. बताया जा रहा है कि इस अधिवेशन में अखिलेश यादव को लगातार तीसरी बार पार्टी का अध्यक्ष नियुक्त किया जा सकता है. वहीं इसमें अगामी 2024 लोकसभा चुनाव को लेकर भी सपा नेता रणनीति तैयार करेंगे. इस बीच एक बार फिर चाचा-भतीजे के बीच की 'रार' खुलकर सामने आई है. कारण, शिवपाल सिंह यादव ने इस अधिवेशन को लेकर अखिलेश यादव पर निशाना साधा है. 

दरअसल, प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने ट्वीट करते हुए लिखा, "पहले साल 2014, फिर साल 2017, फिर साल 2019 और इसके बाद साल 2022... अब आज के बाद आगे नया विहान नहीं, मार्ग अवसान (अंत) की तरफ जाता दिख रहा है."

गौरतलब है कि 2022 के विधानसभा चुनाव में मुख्य विपक्षी दल बनने के बाद से सपा लगातार राज्य में अपने कार्यकर्ता बढ़ाने पर जोर दे रही है. इसी क्रम मे पार्टी ने राज्यभर में सदस्यता अभियान की शुरुआत की है. पार्टी ने 2 करोड़ नए सदस्य जोड़ने का लक्ष्य बनाया है. सपा का यह सदस्यता अभियान आगामी 30 सितंबर तक चलेगा. सपा ने अब दो दिन का अधिवेशन कर 2024 के लिए संगठन को मजबूत बनाने का दांव चला है ताकि बीजेपी जैसी पार्टी को उसी की भाषा में जवाब दिया जा सके.

Advertisement
Advertisement