scorecardresearch
 

UP: वाराणसी में साड़ी कारखाने में लगी भीषण आग, पिता-पुत्र समेत 4 की दर्दनाक मौत

वाराणसी के एक साड़ी कारखाने में आग लगने से चार लोगों की मौत हो गई. बताया जा रहा है कि कमरे में साड़ी फिनिशिंग काम चल रहा था और सिंथेटिक का सामान रखा हुआ था. जिसकी वजह से आग जल्दी फैली और चारों की मौके पर मौत हो गई.

Advertisement
X
साड़ी के कारखाने में लगी भीषण आग, चार की मौत (फोटो- आजतक)
साड़ी के कारखाने में लगी भीषण आग, चार की मौत (फोटो- आजतक)
स्टोरी हाइलाइट्स
  • साड़ी के कारखाने में लगी भीषण आग
  • आग में झुलसकर चार लोगों की मौत

उत्तर प्रदेश के वाराणसी में दर्दनाक घटना हुई है. यहां अशफाक नगर के साड़ी कारखाने में भीषण आग लगने से पिता-पुत्र समेत चार लोगों की मौत हो गई. आग लगने के वक्त कमरे में चार लोग काम कर रह थे. चारों आग की लपटों में बुरी तरह से घिर गए और बाहर नहीं निकल पाए. 

इलाके में संकरी गली होने के कारण बड़ी मुश्किल से आग बुझाई गई और कमरे में रखा गैस सिलेंडर को बाहर निकाला. जिससे कोई बड़ा हादसा न हो सके. आसपास के लोग कमरे में मौजूद लोगों को निकाल नहीं सके और चारों की झुलस कर मौत हो गई.  

बताया जा रहा है कि साड़ी फिनिशिंग के कमरे में साड़ी, फोम और फिनिशिंग सामग्री रखी हुई थी. इसमें कुछ सिंथेटिक मटेरियल की थी. इस वजह से आग ज्यादा जल्दी फैली.

इस घटना में मदनपुर का 45 साल का शख्स, उसका 22 साल का बेटा समेत बिहार के अररिया के रहने वाले 18 और 17 साल के दो मजदूरों की मौत हुई है. पुलिस ने चारों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी. 

इस घटना के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ ने आपदा राहत के अंतर्गत 4-4 लाख रुपये के मुआवजे का ऐलान किया है, जो मृतकों के परिजनों को दी जाएगी. इस घटना के बाद इलाके में मातम पसरा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.  

Advertisement

 

Advertisement
Advertisement