scorecardresearch
 

3 पैर वाले बच्चे को देखने उमड़ी भीड़, लोग बोले- ये भगवान का अवतार

उत्तर प्रदेश के शामली जिले में जन्मा नवजात इस समय चर्चा का विषय बना हुआ है. उसके तीन पैर हैं. इस बारे में इलाके में खबर फैली तो लोग बच्चे को देखने के लिए पहुंचने लगे. घर के बाहर भीड़ जुट गई. बच्चे के परिजनों का कहना है कि वह पूरी तरह से स्वस्थ है और सामान्य बच्चों की तरह व्यवहार कर रहा है.

Advertisement
X
शामली में 3 पैरों वाले बच्चे ने लिया जन्म.
शामली में 3 पैरों वाले बच्चे ने लिया जन्म.

UP News: उत्तर प्रदेश के शामली के थाना चौसाना क्षेत्र के गांव भडी भरतपुरी में एक तीन पैरों वाले नवजात का जन्म हुआ है. बच्चे के तीन पैर होने से परिवार वाले भी हैरान हैं. इस बच्चे के तीन पैर होने की खबर धीरे-धीरे पूरे इलाके में फैल गई. बच्चे को देखने के लिए दूर-दूर से लोग भडी में पहुंच रहे हैं. कुछ लोग इसे ईश्वरीय चमत्कार बताकर प्रणाम भी कर रहे हैं.

जानकारी के अनुसार, चौसाना के गांव भडी भरतपुरी में सनव्वर के घर 20 अगस्त शनिवार को एक नवजात ने जन्म लिया है. बच्चे का जन्म घर पर ही सामान्य रूप से हुआ. नवजात को जन्म से ही तीन पैर हैं. तीसरे पैर के साथ ही बच्चे के कुछ अंग भी जुड़े हैं. बच्चे का तीसरा पैर पूर्ण रूप से सक्रिय है. परिजन का कहना है कि बच्चा सामान्य हालात में है और सामान्य बच्चों की तरह एक्टिव है.

डॉक्टर्स को दिखाया तो बोले- बच्चा स्वस्थ है

परिजन ने बच्चे को करनाल के डॉक्टर्स को दिखाया तो पता चला कि बच्चा पूरी तरह से स्वस्थ है. अल्ट्रासाउंड भी कराया गया, जिसमें किसी तरह की कोई दिक्कत सामने नहीं आई. वहीं नवजात की मां भी पूरी तरह से स्वस्थ है. इसके साथ तीन पैर वाले इस बच्चे को देखने के लिए लोगों का तांता लगा हुआ है. दूर-दूर से लोग बच्चे को देखने पहुंच रहे हैं. कई लोग तो बच्चे को कुदरत का करिश्मा कहते हुए ईश्वर का रूप मान रहे हैं.

Advertisement
Advertisement