scorecardresearch
 

नेपाली नौकर, हैदराबाद का विला और लॉकर... 12 करोड़ की चोरी करने वाले पति-पत्नी और साली की कहानी

बुजुर्ग कपल घर लौटे तो मंदिर में रखी मूर्ति से सोने की चेन गायब थी. परिवार को लगा कि बस यही चोरी हुई है, लेकिन अगले दिन जब लॉकर खोला गया तो पता चला कि घर से 7-8 किलो सोना और 1.5 किलो चांदी गायब है, कीमत करीब 12 करोड़... यह हाई प्रोफाइल चोरी हैदराबाद के गाचीबौली में हुई, जिसे नेपाल के पति-पत्नी और साली ने मिलकर अंजाम दिया था. जानिये पूरी कहानी...

Advertisement
X
12 करोड़ के जेवरात चुराकर भाग रहे थे नेपाली पति-पत्नी और साली. (Photo: Screengrab)
12 करोड़ के जेवरात चुराकर भाग रहे थे नेपाली पति-पत्नी और साली. (Photo: Screengrab)

हैदराबाद का एक आलीशान विला... घर के मालिक बाहर. सब कुछ सामान्य लग रहा था. फिर नजर पड़ी मंदिर में रखी एक मूर्ति पर, जहां से सोने की चेन गायब थी. मामला मामूली चोरी का लग रहा था. लेकिन जब घर का लॉकर खुला, तो कहानी ने ऐसा मोड़ लिया कि पुलिस की 6 टीमें 3 राज्यों में आरोपियों की तलाश में निकल पड़ीं. आखिर उस लॉकर में क्या था और एक चेन ने 12 करोड़ रुपये की चोरी का राज कैसे खोल दिया?

मामला तेलंगाना के हैदराबाद के पॉश इलाके गाचीबौली का है. यहां हिल रिज विला नाम की एक लग्जरी सोसाइटी में रहने वाला एक परिवार कुछ दिनों के लिए घर से बाहर गया हुआ था. घर की देखभाल की जिम्मेदारी उन लोगों पर थी, जो हाल के दिनों में परिवार का भरोसा जीत चुके थे. परिवार को क्या पता था कि जिन लोगों पर उन्होंने भरोसा किया है, वही उनकी जिंदगी की सबसे बड़ी चोरी को अंजाम देने वाले हैं.

यहां देखें Video

7 जून को परिवार घर लौटा. परिवार की नजर घर में रखी एक छोटी मूर्ति पर पड़ी. मूर्ति के गले में मौजूद सोने की चेन गायब थी. परिवार को लगा कि शायद कहीं रख दी गई होगी या किसी ने छोटी-मोटी चोरी कर ली होगी. लेकिन उन्होंने पुलिस को सूचना दे दी. गाचीबौली पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी. उस समय शायद किसी ने भी नहीं सोचा था कि यह सिर्फ एक चेन की चोरी नहीं, बल्कि करोड़ों रुपये के गहनों की चोरी की शुरुआत है.

Advertisement

यह भी पढ़ें: मायरे के वीडियो बने सुराग, 1000 CCTV कैमरे भी नहीं रोक पाए, ऐसे खुला 53 लाख की चोरी का पूरा खेल

कहानी में असली मोड़ अगले दिन आया. परिवार का बेटा घर पहुंचा और उसने लॉकर खोला. लॉकर खुलते ही उसके पैरों तले जमीन खिसक गई. लॉकर में रखे करीब 7 से 8 किलो सोने के गहने और लगभग 1.5 किलो चांदी के जेवरात गायब थे. सोने और चांदी की कुल कीमत करीब 12 करोड़ रुपये आंकी गई.

hyderabad villa from missing idol chain to rs 12 crore locker theft full story

साइबराबाद पुलिस के पास शिकायत पहुंची तो जांच शुरू हुई. पुलिस के सामने पहला सवाल था कि आखिर इतनी बड़ी चोरी हुई कैसे? घर में जबरन घुसने के निशान नहीं थे. लॉकर टूटा नहीं था. ताले सुरक्षित थे. यानी जिसने भी चोरी की थी, उसे घर और लॉकर दोनों की अच्छी जानकारी थी. जांच आगे बढ़ी तो शक घर में काम करने वाले लोगों पर गया.

पुलिस को पता चला कि नेपाल के रहने वाले कमल शाही और उसकी पत्नी विमला शाही कुछ समय से घर में काम कर रहे थे. कमल की साली कल्पना भी आसपास काम करती थी और दोनों के संपर्क में रहती थी. धीरे-धीरे पुलिस को समझ आने लगा कि कहानी किस दिशा में जा रही है. जांच में जो बात सामने आई, उसने सभी को हैरान कर दिया.

Advertisement

hyderabad villa from missing idol chain to rs 12 crore locker theft full story

आरोप है कि लॉकर की चाबी उसी के पास रखी हुई थी. कमल, विमला और कल्पना ने कथित तौर पर चाबी देख ली थी. परिवार के बाहर जाते ही उन्होंने मौका देखा और लॉकर खोल लिया. सबसे हैरानी की बात यह रही कि चोरी के बाद लॉकर को दोबारा बंद भी कर दिया गया. यानी पहली नजर में किसी को पता ही नहीं चल सकता था कि करोड़ों रुपये के गहने गायब हो चुके हैं. इसके बाद तीनों आरोपी गहने लेकर फरार हो गए.

यह भी पढ़ें: इंस्टाग्राम पर 32 हजार फॉलोअर्स वाली ‘क्वीन रील स्टार’ निकली चोर, कॉपर वायर चोरी के आरोप में गिरफ्तार

12 करोड़ रुपये की चोरी कोई छोटी घटना नहीं थी. साइबराबाद पुलिस कमिश्नर ने मामले को बेहद गंभीरता से लिया. स्पेशल ऑपरेशन टीम (SOT), क्राइम टीम और स्थानीय पुलिस को एक साथ लगाया गया. जांच के लिए कुल छह टीमें बनाई गईं. पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले. मोबाइल नंबरों की जांच की गई. पुराने रिकॉर्ड देखे गए. संदिग्धों के रिश्तेदारों और परिचितों की जानकारी जुटाई गई. धीरे-धीरे सुराग मिलने लगे.

hyderabad villa from missing idol chain to rs 12 crore locker theft full story

जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ी, पुलिस को पता चला कि आरोपी हैदराबाद छोड़ चुके हैं. इसके बाद छह पुलिस टीमें अलग-अलग दिशाओं में रवाना हुईं. उत्तर प्रदेश, बिहार और उत्तराखंड में तलाश शुरू की गई. आरोपियों की तस्वीरें और जानकारी संबंधित राज्यों की पुलिस के साथ साझा की गई. नेपाली गैंग से जुड़े मामलों पर नजर रखने वाली विशेष टीम को भी जांच में शामिल किया गया.

Advertisement

यूपी के रामपुर से पकड़े गए तीनों आरोपी

कई दिनों की तलाश के बाद पुलिस को एक सूचना मिली. इनपुट मिला कि संदिग्ध उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले में हो सकते हैं. इसके बाद तेलंगाना पुलिस ने रामपुर पुलिस से संपर्क किया. दोनों राज्यों की पुलिस ने संयुक्त ऑपरेशन शुरू किया. रामपुर में लगातार निगरानी रखी जाने लगी. चेकिंग अभियान चलाया गया.

hyderabad villa from missing idol chain to rs 12 crore locker theft full story

संदिग्ध ठिकानों पर नजर रखी गई. फिर 9 जून को रामपुर जिले के उदमपुर गांव में पुलिस ने घेराबंदी की. यहां से कमल शाही, उसकी पत्नी विमला शाही और कल्पना को गिरफ्तार कर लिया गया. गिरफ्तारी के समय उनके पास से चोरी गया सोना और अन्य सामान भी बरामद कर लिया गया.

रामपुर के एसपी सोमेंद्र मीना के मुताबिक, तेलंगाना पुलिस की ओर से मिले इनपुट के आधार पर संयुक्त कार्रवाई की गई और आरोपियों को पकड़ लिया गया. पुलिस ने चोरी गया पूरा माल बरामद कर लिया है.

hyderabad villa from missing idol chain to rs 12 crore locker theft full story

पुलिस को शक है कि इस पूरे मामले में और लोग भी शामिल हो सकते हैं. पूछताछ में यह भी सामने आया है कि आरोपियों के कुछ और साथी हो सकते हैं. अब पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि चोरी की प्लानिंग कब हुई, इसमें और कौन-कौन शामिल था.

Advertisement

पुलिस का कहना है कि चोरी गया पूरा सामान बरामद कर लिया गया है. आरोपियों को हैदराबाद कोर्ट में पेश किया जा रहा है और आगे की जांच के लिए ट्रांजिट वारंट पर हैदराबाद लाया जाएगा. पुलिस ने लोगों से अपील करते हुए यह भी कहा कि घरेलू नौकरों का पुलिस वेरीफिकेशन जरूर कराएं.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement