भोजपुरी सुपरस्टार मनोज तिवारी एक बार फिर मुसीबत में आ गए हैं. मामला उसी गोरखपुर का है जहां से मनोज समाजवादी पार्टी की टिकट पर लोकसभा जाने की जुगत में हैं.
शुक्रवार देर रात मनोज तिवारी गोरखपुर में एक रोड शो करने गए थे. जब मनोज का काफिला वापस लौट रहा था तो उनके काफिले की चपेट में आकर दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई.
मनोज के काफिले में स्थानीय थानाध्यक्ष भी मौजूद था लेकिन मामला हाईप्रोफाइल होने के चलते थानाध्यक्ष ने कोई भी कार्रवाई करने की जहमत नहीं उठाई. घटना से गुस्साए गांववाले दोनों लाशों को लेकर सड़क पर बैठ गए. नाराज गांववालों को समझाने में अधिकारी जुटे हुए हैं.
इससे पहले जब पहली बार मनोज, अमर सिंह के साथ गोरखपुर चुनावी सभा के लिए पहुंचे थे तो उन्हें एयरपोर्ट पर ही रोक दिया गया था. जबकि मनोज दूसरी बार जब चुनावी सभा के लिए गोरखपुर पहुंचे थे तो सभा का मंच ही टूट गया था.