scorecardresearch
 
News@9AM: अभी तक की बड़ी खबरें

बॉलीवुड स्टार सलमान खान गुरुवार को जोधपुर की एक स्थानीय अदालत में पेश होंगे. सलमान की यहां आर्म्स एक्ट मामले में पेशी होनी है. वहीं पटियाला हाउस कोर्ट की घटनाओं की एसआईटी से जांच कराने की मांग से जुड़ी एक याचिका पर गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट सुनवाई करेगा.

Advertisement
X

बॉलीवुड स्टार सलमान खान गुरुवार को जोधपुर की एक स्थानीय अदालत में पेश होंगे. सलमान की यहां आर्म्स एक्ट मामले में पेशी होनी है. उनके यहां करीब 9:30 बजे पहुंचने की उम्मीद है. मुंबई में अपने घर गैलेक्सी अपार्टमेंट से जोधपुर के लिए सलमान निकल गए हैं.

सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को 17 बैंकों की याचिका पर सुनवाई करते हुए किंगफिशर के पूर्व अध्यक्ष विजय माल्या से जवाब मांगा है और बैंकों को अनुमति दी है कि वो बिजनेसमैन को लंदन नोटिस भेजे.

सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि वह पटियाला हाउस कोर्ट की घटनाओं की एसआईटी से जांच कराने की मांग से जुड़ी एक याचिका पर गुरुवार को सुनवाई करेगा.

दिल्ली में पहली बार गुरुवार से परीक्षण आधार पर सड़कों पर एक इलेक्ट्रिक बस चलेगी. दिल्ली सरकार के पर्यावरण अनुकूल परिवहन सेवा की नीति के तहत इसकी शुरुआत की जा रही है.

Advertisement

महाराष्ट्र के गोंदिया जिले में बुधवार को बोरवेल में गिरे चार साल के बच्चे को बचाया नहीं जा सका. बच्चे के सुरक्षित बाहर निकालने के लिए शाम से ही अभियान शुरू कर दिया गया था, लेकिन उसकी मौत हो गई.

Advertisement
Advertisement