11:43 PM IPL RPSvsGL: गुजरात ने पुणे को तीन विकेट से हराया
11:20 PM IPL RPSvsGL: गुजरात को जीत के लिए चाहिए 9 गेंदों पर 16 रन
10:46 PM सेंड आर्टिस्ट सुदर्शन पटनायक ने पीएम मोदी से की मुलाकात
मॉस्को में सेंड स्कल्पचर चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीतने के बाद सेंड आर्टिस्ट सुदर्शन पटनायक ने पीएम मोदी से की मुलाकात.
Delhi: Sand artist Sudarsan Pattnaik met PM Modi today, after winning gold in Moscow Sand Sculpture Championship
— ANI (@ANI_news)
10:22 PM बिहार: हाजीपुर रेलवे स्टेशन पर लगी आग, ट्रेनों की आवाजाही रुकी
10:01 PM सीएम केजरीवाल द्वारा नियुक्त पुलिस अफसर एसएस यादव ACB से बाहर हुए
सीएम केजरीवाल द्वारा नियुक्त पुलिस अफसर एसएस यादव ACB से बाहर हुए. आलोक कुमार वापस लेंगे अपनी जगह.
09:44 PM सीबीआई ने पूर्व वायुसेना प्रमुख एसपी त्यागी और जेएस गुजराल को समन भेजा
सीबीआई ने पूर्व वायुसेना प्रमुख एसपी त्यागी और जेएस गुजराल को समन भेजा.
09:25 PM LIVE IPL RPSvsGL: पुणे के स्टीव स्मिथ का शानदार शतक
09:10 PM बिहार: बक्सर में JDU नेता मिलू चौधरी की गोली मार कर हत्या
09:04 PM अगस्ता घोटाले में पीएम मोदी ने नहीं की कोई डील: रक्षा मंत्रालय
08:44 PM अगस्ता घोटाले की जांच के लिए मनोहर पर्रिकर ने बनाई स्पेशल टीम
अगस्ता घोटाले की जांच के लिए रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर ने बनाई स्पेशल टीम, एंटनी से सवालों की लिस्ट भी तैयार करवाई. संसद में पूछे जाएंगे सवाल.
08:38 PM मई के पहले हफ्ते में देश के कई इलाकों में बारिश के आसार
08:29 PM IPL: फिरोजशाह कोटला में खेला जाएगा एलिमिनेटर और क्वालिफायर मुकाबला
राजीव शुक्ला ने आईपीएल गवर्निंग काउंसिल की मीटटिंग के बाद बताया कि कोलकाता के ईडन गार्डन्स की जगह दिल्ली के फिरोजशाह कोटला स्टेडियम में खेला जाएगा IPL का एलिमिनेटर और क्वालिफायर मुकाबला.
08:18 PM उज्जैन: कुंभ के समापन समारोह में हिस्सा लेंगे पीएम मोदी
07:55 PM डेंगू के मामलों पर जेपी नड्डा और सत्येंद्र जैन के बीच बैठक
डेंगू के मामलों पर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा और दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन के बीच बैठक हुई.
07:48 PM DCW चीफ ने दिल्ली सरकार से एसिड की बिक्री पर रोक लगाने की सिफारिश की
DCW चीफ स्वाति मालीवाल ने दिल्ली सरकार से एसिड की बिक्री पर रोक लगाने की सिफारिश की है. दिल्ली को एसिड-मुक्त बनाने की मांग भी की.
07:45 PM VVIP चॉपर डील में ED ने एसपी त्यागी को भेजा समन
अगस्ता वेस्टलैंड VVIP चॉपर डील में प्रवर्तन निदेशालय ने पूर्व वायुसेना प्रमुख एसपी त्यागी को समन भेजा है.
07:42 PM बिहार: आरा के एनएस मॉल में विस्फोट, 5 घायल
07:32 PM IPL9: गुजरात लायंस ने टॉस जीता, पुणे की बल्लेबाजी
07:00 PM महबूबा ने पंजाब के समझ J-K के मटन व्यापारियों के उत्पीड़न का मामला उठाया
जम्मू-कश्मीर की सीएम महबूबा मुफ्ती ने पंजाब के समझ J-K के मटन व्यापारियों के उत्पीड़न का मामला उठाया है. सीएम बादल को लिखा पत्र.
06:58 PM CIC ने पीएम की डिग्री के बारे में सभी जानकारी देने का निर्देश दिया
सीआईसी ने दिल्ली विश्वविद्यालय और गुजरात विश्वविद्यालय को प्रधानमंत्री की शैक्षणिक योग्यताओं के बारे में सभी आरटीआई आवेदनों का जवाब देने का निर्देश दिया.
06:49 PM श्रीसंत ने 7.37 करोड़ की संपत्ति की घोषणा की
पूर्व क्रिकेटर और केरल में बीजेपी के उम्मीदवार एस श्रीसंत ने अपनी 7.37 करोड़ की संपत्ति की घोषणा की है.
06:42 PM अगस्ता मुद्दे पर AAP पीएसी की आपात बैठक
अगस्ता मुद्दे पर आम आदमी पार्टी ने पीएसी की आपात बैठक बुलाई है.
06:33 PM नॉर्वे हेलिकॉप्टर दुर्घटना में 11 की मौत
06:16 PM हरियाणा: भूपेंद्र हुड्डा से वापस ली गई कैबिनेट रैंक
हरियाणा सरकार ने भूपेंद्र हुड्डा से कैबिनेट रैंक और उनको मिलने वाली सभी सुविधाएं वापस लेने का फैसला किया है. पूर्व सीएम होने के नाते मिलती थीं मंत्री दर्जें की सभी सुविधाएं.
06:12 PM BCCI अधिकारी 70 की बजाय 60 साल में लें रिटायरमेंट: SC
लोढ़ा समिति की सिफारिशों को लेकर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि बीसीसीआई अधिकारी 70 की बजाय 60 साल में लें रिटायरमेंट.
06:06 PM NEET को लेकर छात्रों और पैरेंट्स के बीच चिंता: महाराष्ट्र शिक्षा मंत्री
महाराष्ट्र के उच्च एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री विनोद तावड़े ने कहा कि NEET को लेकर छात्रों और पैरेंट्स के बीच चिंता है. 5 मई को महाराष्ट्र सीईटी परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार होगी. सुप्रीम कोर्ट में रिव्यू पिटीशन दाखिल कर रहे हैं.
05:55 PM कश्मीर: पुलवामा में स्टील फैक्ट्री में लगी आग, 5 मजदूर घायल
05:47 PM आंध्र प्रदेश: 100 से अधिक झुग्गियां आग में जलकर राख
आंध्र प्रदेश के काकीनाडा में आग लगने से 100 से अधिक झुग्गियां जलकर राख हो गईं. अभी तक काबू नहीं पाया गया है.
05:37 PM प बंगाल चुनावों को लेकर कांग्रेस नेताओं का एक प्रतिनिधिमंडल EC से मिलने पहुंचा
पश्चिम बंगाल चुनावों में कानून व्यवस्था को लेकर कांग्रेस नेताओं का एक प्रतिनिधिमंडल चुनाव आयोग से मिलने पहुंचा है. के सी मित्त्ल, आरपीएन सिंह और मोहन प्रकाश पहुंचे.
05:28 PM पूरे कैबिनेट को कांग्रेस पार्टी को बदनाम करने का काम सौंपा गया है: आजाद
The entire Cabinet has been tasked to defame the Congress Party: Ghulam Nabi Azad, Congress
— ANI (@ANI_news)
05:20 PM HC ने केजरीवाल को जेटली द्वारा पेश दस्तावेजों पर रूख साफ करने की इजाजत दी
दिल्ली हाई कोर्ट मानहानि केस में केजरीवाल को जेटली द्वारा पेश दस्तावेजों पर रूख साफ करने की इजाजत दी है. तीन हफ्ते का दिया समय.
05:13 PM सरकार में दम है तो अगस्ता डील पर दो महीने में आरोप तय करे: आजाद
कांग्रेस के गुलाम नबी आजाद ने कहा कि सरकार में दम है तो अगस्ता डील पर दो महीने में आरोप तय करे. धमकाने से कुछ नहीं होगा.
05:08 PM पहली बार शनिवार को छुट्टी वाले दिन सुप्रीम कोर्ट करेगी सुनवाई
इतिहास में पहली बार शनिवार को छुट्टी वाले दिन सुप्रीम कोर्ट मामले की सुनवाई करेगी. सीजेआई बेंच दिल्ली में प्रदूषण के मुद्दे पर सुनवाई करेगी.
05:04 PM डीयू ने भगत सिंह पर विवादित किताब की बिक्री रोकी
दिल्ली विश्वविद्यालय ने भगत सिंह पर विवादित किताब की बिक्री रोकी. किताब में भगत सिंह को 'आतंकी' बताया है.
04:53 PM पटना: DSP द्वारा महिला की पिटाई पर महिला आयोग ने लिया संज्ञान
आज तक की खबर का असर. पटना में DSP द्वारा महिला की पिटाई पर राष्ट्रीय महिला आयोग ने संज्ञान लिया है.
04:37 PM ब्रिटेन जोड़ी पर ब्रसेल्स, पेरिस हमलों के लिए फंड देने का आरोप
ब्रिटेन की एक जोड़ी पर ब्रसेल्स, पेरिस हमलों के लिए फंड देने के लिए आरोप तय किए हैं.
04:23 PM अगस्ता-वेस्टलैंड डील पर सोनिया जी को देश को जवाब देना चाहिए: शाह
अमित शाह ने कहा कि अगस्ता-वेस्टलैंड डील पर सोनिया जी को देश को जवाब देना चाहिए. जब ये सौदा हुआ तो इटली की मीडिया में चर्चा हुई कि घूस दिया गया है, लेकिन फिर भी टेंडर को आगे बढ़ाया गया. जब सिद्ध हुआ कि घूस दिया गया तो टेंडर रोका गया.
04:20 PM अगस्ता-वेस्टलैंड के सौदे को लेकर कांग्रेस ने देश को गुमराह किया: अमित शाह
अगस्ता-वेस्टलैंड के सौदे पर बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने कांग्रेस पर हमला बोला. उन्होंने कहा कि इस सौदे को लेकर कांग्रेस ने देश को गुमराह किया.
04:19 PM राज्यसभा 2 मई तक के लिए स्थगित
04:17 PM अवैध निर्माण मामले में SP MLA रामपाल यादव 6 साल के लिए पार्टी से निलंबित
04:12 PM वित्त मंत्री ने EPF पर ब्याज दर 8.7 से 8.8 फीसदी की
04:09 PM नार्वे: बर्गन के शहर के पास हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त
नार्वे के बर्गन शहर के पास एक हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया. कम से कम 14 लोग थे हेलीकॉप्टर में.
04:05 PM सेंसेक्स 3.52 अंक के मामूली सुधार से 25,606.62 अंक पर
सेंसेक्स 3.52 अंक के मामूली सुधार से 25,606.62 अंक पर पहुंच गया है. निफ्टी 2.55 अंक के लाभ से 7,849.80 अंक पर.
04:01 PM गीता और बबीता फोगाट ओलंपिक से बाहर
महिला पहलवान गीता और बबीता फोगाट ओलंपिक से बाहर हो गई हैं.
03:45 PM हरीश रावत के स्टिंग ऑपरेशन के मामले में CBI ने प्रारंभिक जांच रजिस्टर की
03:33 PM रक्षा उत्पादों में 100 फीसदी आत्म निर्भरता हासिल करना संभव नहीं: पर्रिकर
03:26 PM 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेजे गए सपा विधायक रामपाल यादव
यूपी के सपा विधायक रामपाल यादव को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है. गुरुवार को उन्होंने अवैध बिल्डिंग तोड़ने गए लखनऊ विकास प्राधिकरण के अधिकारियों से मारपीट की थी और रिवॉल्वर दिखाकर धमकाया था.
03:22 PM अब रेलवे की हेल्पलाइन 139 पर कॉल कर कैंसिल करा सकते हैं टिकट
03:11 PM बॉम्बे हाई कोर्ट ने दिए आदर्श सोसाइटी गिराए जाने के आदेश
: Bombay High Court orders demolition of Adarsh Society building in Mumbai
— ANI (@ANI_news)
03:02 PM पटना: आग के चपेट में आने से 200 घर जलकर राख
पटना के दीघा इलाके में नदी किनारे बसे 200 से ज्यादा घर आज आग की चपेट में आ गए. आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है.
02:52 PM राधाकृष्णन हमला मामला: कांची शंकराचार्य जयेंद्र सरस्वती सहित सभी आरोपी बरी
ऑडिटर राधाकृष्णन हमले मामले में चेन्नई की एक अदालत ने कांची शंकराचार्य जयेंद्र सरस्वती सहित सभी 9 आरोपियों को बरी कर दिया है.
02:17 PM भारी बारिश और भूस्खलन के कारण सिलचर से गुवाहाटी रेल सेवा बाधित
भारी बारिश और भूस्खलन के कारण सिलचर से गुवाहाटी रेल सेवा को अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया गया है.
02:28 PM जालंधर: जम्मू से दिल्ली आ रही जम्मू तवी का एक कोच पटरी से उतरा
जालंधर के पास जम्मू से दिल्ली आ रही जम्मू तवी एक्सप्रेस का एक कोच पटरी से उतर गया.
02:26 PM NEET पर फैसला बदलने से SC का इनकार, 1 मई को होगा टेस्ट
नेशनल एलिजिबिलिटी एंट्रेंस टेस्ट पर सुप्रीम कोर्ट ने अपना फैसला नहीं बदला है. 1 मई को होगा पहले चरण का टेस्ट. केंद्र ने की थी एक ही चरण में करने की अपील. दूसरा चरण 24 जुलाई को.
02:24 PM अमेरिका: ट्रंप की कैलिफोर्निया रैली में विरोध प्रदर्शन हिंसक हुआ
02:22 PM भोपाल: शिवराज चौहान ने की रघुराम राजन से मुलाकात
Bhopal: RBI Governor Raghuram Rajan meets MP CM Shivraj Singh Chouhan
— ANI (@ANI_news)
02:04 PM अभिनव बिंद्रा ने रियो ओलंपिक में एंबेसडर बनने के प्रस्ताव को स्वीकारा
अभिनव बिंद्रा ने रियो ओलंपिक में गुडविल एंबेसडर बनने के भारतीय ओलंपिक संघ के प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया है.
01:53 PM IOA ने अभिनव बिंद्रा को रियो ओलंपिक एंबेसडर बनने का प्रस्ताव दिया
भारतीय ओलंपिक संघ सलमान खान और सचिन तेंदुलकर के बाद अभिनव बिंद्रा को रियो ओलंपिक एंबेसडर बनने का प्रस्ताव दिया है.
01:48 PM जापान-रूस ने नेताजी से जुड़ी फाइलें सार्वजनिक करने की पेशकश की: महेश शर्मा
संस्कृति मंत्री महेश शर्मा ने कहा कि जापान और रूस ने नेताजी से जुड़ी फाइलें सार्वजनिक करने की पेशकश की है. आज नेताजी से जुड़ी 25 फाइलें सार्वजनिक की गईं.
01:39 PM अगस्ता मामले में निष्पक्ष जांच हो, दोषी पर करें कार्रवाई: JDU
जेडीयू के प्रवक्ता अजय आलोक ने कहा कि अगस्ता मामले में निष्पक्ष जांच होनी चाहिए. जो भी दोषी हो उस पर कार्रवाई हो.
01:30 PM SC ने TMC सांसदों और विधायकों को अयोग्य ठहराए जाने की याचिका खारिज की
सुप्रीम कोर्ट ने उस याचिका को खारिज कर दिया, जिसमें स्टिंग में कथित तौर पर रिश्वत लेने के मामले में टीएमसी सांसदों और विधायकों को अयोग्य ठहराए जाने की मांग की गई.
01:04 PM राज्यसभा 2:30 बजे तक के लिए स्थगित
12:43 PM शीला दीक्षित को गिरफ्तार क्यों नहीं करवाते केजरीवाल: दिल्ली बीजेपी
अगस्ता मामले में सोनिया गांधी पर कार्रवाई नहीं करने पर बीजेपी को घेरने वाले केजरीवाल पर दिल्ली बीजेपी ने पलटवार किया है. सतीश उपाध्याय ने कहा कि केजरीवाल शीला दीक्षित के खिलाफ गिरफ्तारी का आदेश क्यों नहीं देते.
12:24 PM पनामा मामले के आरोपियों को नोटिस भेजा: जेटली
वित्त मंत्री अरुण जेटली ने संसद में कहा कि पनामा मामले के आरोपियों को नोटिस भेजा गया है. आयकर और अन्य एजेंसियां जांच कर रही हैं.
12:12 PM ऋण वसूली न्यायाधिकरण कोर्ट ने डियाजियो से मांगी माल्या के साथ हुई समझौते की कॉपी
ऋण वसूली न्यायाधिकरण कोर्ट ने 12 मई, 2016 से पहले डियाजियो से 25 फरवरी 2016 को हुए उसके विजय माल्या के साथ समझौते की कॉपी मांगी है.
12:08 PM HRD ने DU को किताब से भगत सिंह के लिए आतंकी शब्द हटाने को कहा
मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने दिल्ली विश्वविद्यालय को किताब से भगत सिंह के लिए इस्तेमाल किए गए 'आतंकी' शब्द को हटाने को कहा है. इस संबंध में मंत्रालय ने 27 अप्रैल को पत्र लिखा.
12:02 PM यूपी: SP विधायक के अवैध रूप से बने होटल को गिराने की कवायद शुरू
यूपी के सीतापुर में सपा विधायक रामपाल यादव की सरपरस्ती में चल रहे स्पर्श होटल को गिराने की कवायद शुरू. अवैध रूप से बने होटल के अंदर बार व रेस्टोरेंट भी हो रहा था संचालित. बिसवां से सपा विधायक है रामपाल यादव.
11:53 AM एम्स में सुषमा स्वराज का हाल जानने पहुंचे राहुल गांधी
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी एम्स में विदेश मंत्री सुषमा स्वराज का हाल जानने पहुंच. वहां सुषमा स्वराज का इलाज चल रहा है.
11:50 AM लखनऊ: हजरतगंज इलाके के रेस्तरां में लगी आग
लखनऊ के हजरतगंज इलाके के एक रेस्तरां में लगी आग. दमकल की 5-6 गाड़ियां मौके पर मौजूद.
Fire break out at a restaurant in Lucknow's Hazratganj area,5-6 fire tenders at the spot,situation under control now
— ANI UP (@ANINewsUP)
11:44 AM पाक में कबीर खान से बदसलूकी का मसला लोकसभा में उठाएंगे किरीट सोमैया
बीजेपी सांसद किरीट सोमैया लोकसभा में जीरो आवर में पाकिस्तान में कबीर खान से हुई बदसलूकी का मसला उठाएंगे.
11:40 AM NIA अधिकारी तंजील मर्डर केस में एक आरोपी गिरफ्तार
एनआईए अधिकारी तंजील मर्डर केस में ग्रेटर नोएडा पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. मुख्य आरोपी जावेद अभी भी फरार.
11:33 AM मालेगांव ब्लास्टः SC ने श्रीकांत पुरोहित की याचिका को खारिज किया
सुप्रीम कोर्ट ने लेफ्टिनेंट कर्नल श्रीकांत पुरोहित की उस याचिका को खारिज किया है, जिसमें उन्होंने अपनी न्यायिक हिरासत को अवैध बताया. कोर्ट ने हाई कोर्ट में जाने को कहा है.
11:31 AM गुजरात: आर्थिक रूप से कमजोर पाटीदारों को मिलेगा आरक्षण
गुजरात सरकार ने आर्थिक रूप से कमजोर सामान्य श्रेणी के लोगों को 10 प्रतिशत आरक्षण देने की घोषणा की है. पाटीदार समाज भी इसमें आता है.
11:24 AM कोयला घोटाला: नवीन जिंदल, मधु कोड़ा के खिलाफ आरोप तय
कोयला घोटाला में सीबीआई की स्पेशल अदालत ने नवीन जिंदल, मधु कोड़ा, एच सी गुपप्ता और 11 अन्य के खिलाफ आरोप तय किए हैं.
11:19 AM नीतीश कुमार पहले बिहार संभाल लें: गिरिराज सिंह
गिरिराज सिंह ने नीतीश कुमार की पीएम उम्मीदवारी पर कहा कि वो पहले बिहार संभाल लें. देश की जनता ने मोदी को पीएम चुन लिया है.
11:11 AM NEET को लेकर सुप्रीम कोर्ट में केंद्र की अपील
केंद्र सरकार ने NEET को लेकर सुप्रीम कोर्ट में अपील की है. कहा दो फेज के टेस्ट से परेशानी. अगर टेस्ट 1 मई को होता है तो हिंदी और इंग्लिश मे होना चाहिए.
11:08 AM प. बंगाल: बर्दवान में सड़क हादसे में एक की मौत, 3 घायल
पश्चिम बंगाल के बर्धवान के तिनकोनिया में सड़क हादसे में एक की मौत हो गई, जबकि 3 घायल हो गए. लॉरी से टकराया टैंकर.
11:00 AM सोनिया जी की जगह मैं होता तो अभी तक गिरफ्तार कर लिया होता: केजरीवाल
चॉपर डील पर बोलते हुए केजरीवाल ने कहा कि अगर सोनिया जी की जगह इस मसले में मेरा नाम होता तो अभी तक गिरफ्तार कर लिया होता. गांधी परिवार और मोदी जी के बीच सांठगांठ सामने आ गई है.
10:57 AM संसद भवन में पीएम मोदी और शीर्ष मंत्रियों की बैठक शुरू
संसद भवन में पीएम मोदी और शीर्ष मंत्रियों की बैठक शुरू हो गई है. रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर अगस्ता वेस्टलैंड के मुद्दे पर पीएम को जानकारी दे रहे हैं.
10:52 AM मुलायम सिंह पीएम पद के बेहतर उम्मीदवार होंगे: नरेश अग्रवाल
सपा के राज्यसभा सांसद नरेश अग्रवाल ने कहा है कि मुलायम सिंह पीएम पद के बेहतर उम्मीदवार हो सकते हैं. शरद पवार के विचार से सहमत नहीं हैं. शरद पवार ने नीतीश कुमार को बताया पीएम पद का सही उम्मीदवार.
10:45 AM JNU के मुद्दे पर लोकसभा में सीपीएम ने दिया स्थगन प्रस्ताव
10:35 AM सुब्रमण्यम स्वामी के घर के बाहर कांग्रेस कार्यकर्ताओं का विरोध-प्रदर्शन
Delhi: Congress workers protest against Subramanian Swamy outside his residence.
— ANI (@ANI_news)
10:25 AM कांग्रेस ने शुरू से देश का खजाना खाली किया: स्मृति ईरानी
मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने अगस्ता वेस्टलैंड पर कहा कि कांग्रेस ने शुरू से ही देश का खजाना खाली किया है. अगस्ता पर फैसला मनमोहन सिंह सरकार ने किया.
10:20 AM हम बैंक से समझौता चाहते हैं: विजय माल्या
विजय माल्या ने फाइनेंसियल टाइम्स को दिए इंटरव्यू में कहा कहा है कि वे बैंक से सैटलमेंट चाहते हैं. मुझे गिरफ्तार करके वो पैसा नहीं ले सकते.
10:08 AM अमेरिका: महिला का पीछा करने के आरोप में भारतीय नागरिक को 19 साल की जेल
अमेरिका: महिला का पीछा करने के आरोप में भारतीय नागरिक को 19 साल की जेल
09:58 AM अगस्ता मामले पर केजरीवाल ने PM को दी सोनिया गांधी को गिरफ्तार करने की चुनौती
09:43 AM अगस्ता डील पर जवाब देने से बच रही कांग्रेस: नलिन कोहली
Cong is just trying very hard to run away from questions that they are being posed on : Nalin Kohli
— ANI (@ANI_news)
09:40 AM नोएडा: थाने ले जाने के दौरान पीसीआर वैन से कूदा आरोपी, मौत
09:13 AM रियो ओलंपिक के ब्रांड एंबेसडर बन सकते हैं सचिन तेंदुलकर
इंडियन ओलंपिक एसोसिएशन (IOA) ने सचिन तेंदुलकर को रियो ओलंपिक का ब्रांड एंबेसडर बनाने का फैसला लिया है. इसके लिए सचिन को एक चिट्ठी भेजी गई है. हालांकि, उन्होंने अभी तक आईओए को इस चिट्ठी का जवाब नहीं दिया है.
09:08 AM चीन: हाइजैक के बाद बस में लगाई आग, 8 लोगों की मौत
08:58 AM बरेली: मोमबत्ती से घर में लगी आग, एक ही परिवार के 6 बच्चों की मौत
6 children from one family die in a fire, caused by a candle toppling over, in Kila Chavni (Bareilly (UP)
— ANI UP (@ANINewsUP)
08:23 AM जम्मू-कश्मीर: कुपवाड़ा में सेना के ऑपरेशन में एक आतंकी ढेर
08:06 AM आईपीएल गवर्निंग काउंसिल की दिल्ली में आज बैठक
आईपीएल गवर्निंग काउंसिल की दिल्ली में आज बैठक होनी वाली है.
07:20 AM अगस्ता वेस्टलैंड मामले पर मंत्रियों के साथ पीएम की आज बैठक
अगस्ता वेस्टलैंड घोटाले को लेकर कांग्रेस पर हमले को धारदार बनाने के लिए सीनियर मंत्रियों के साथ पीएम की आज एक बैठक होगी.
06:27 AM सीरिया में एक अस्पताल पर हवाई हमले से 17 की मौत
सीरिया के हैलाब के अस्पताल पर हुए हवाई हमले में कम से कम 17 लोग मारे गए. हमले में 14 मरीजों के साथ 3 डॉक्टर्स भी मारे गए.
06:01 AM श्रीनगर: कुपवाड़ा के मस्जिद में एक आतंकी के छिपे होने की आशंका
जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में सुरक्षा बलों की ओर से अभियान शुरू किए जाने के बाद एक आतंकी मस्जिद में छिप गया है.
05:30 AM अगस्टा वेस्टलैंड मामले पर बीजेपी संसद के बाहर भी कांग्रेस को घेरने की तैयारी में
केंद्र सरकार अगस्टा वेस्टलैंड मामले को लेकर संसद से सड़क तक कांग्रेस को घेरने की तैयारी में है.
04:12 AM छत्तीसगढ़: नक्सल प्रभावित अभुझमाड में सीएम रमन सिंह लगाएंगे चौपाल
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री रमन सिंह नक्सल प्रभावित अभुझमाड में चौपाल लगाकर लोगों की समस्याएं सुनेंगे.
03:13 AM हांगकांग: वनुआतू में 7 तीव्रता का भूकंप, सुनामी की चेतावनी जारी
अमेरिकी भूगर्भ सर्वेक्षण ने बताया कि वनुआतू प्रशांत क्षेत्रीय देश में 7 तीव्रता का भूकंप आया और वहां सुनामी की चेतावनी जारी की गई है.
01:48 AM पंजाब के लोगों की सेवा हमेशा प्राथमिकता रहेगी: सिद्धू
राज्यसभा के लिए नामित होने के बाद क्रिकेटर से राजनेता बने नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा कि उन्होंने हमेशा पंजाब के लोगों की सेवा को प्राथमिकता दी है और आगे भी लोगों की सेवा करते रहेंगे.
01:11 AM असम: तिनसुकिया विस्फोट में 11 लोग घायल
असम के तिनसुकिया शहर में उल्फा आतंकियों की ओर से किए गए विस्फोट में एक महिला और एक बच्चे समेत 11 लोग घायल हो गए.
12:23 AM कोलकाता: विपक्ष का EC से अस्पताल में मदन मित्रा पर नजर रखने का अनुरोध
कांग्रेस और माकपा ने चुनाव आयोग से जेल की सजा पाए पूर्व मंत्री मदन मित्रा पर अस्पताल में नजर रखने का अनुरोध किया है.
12:15 AM एयर इंडिया के विमान की दिल्ली में इमरजेंसी लैंडिंग
पटना से करीब 100 यात्रियों को लेकर उड़ान भर रहे एयर इंडिया के एक विमान को तकनीकी खामी की वजह से आईजीआई हवाईअड्डे पर आपात स्थिति में उतारा गया.