scorecardresearch
 

29 मई 2015: पढ़ें दिनभर की बड़ी खबरें

देश, दुनिया, महानगर, खेल, आर्थिक और बॉलीवुड में क्‍या कुछ हुआ. जानने के लिए यहां पढ़ें समय के साथ साथ खबरों का अपडेशन.

Advertisement
X

11:07PM भोपाल: भारत भवन में लगी आग, दमकल की पांच गाड़ियां मौके पर पहुंची

10:54PM सेप ब्लाटर 5वीं बार बने FIFA के अध्यक्ष

10:30 PM PM मोदी और स्मृति ईरानी 5 जून को IIT गुवाहटी जाएंगे

10:04PM गडकरी का शिवसेना पर निशाना, बोले- 'मुंबई से कोई उद्योग बाहर नहीं जा रहा है'

09:55PM दिल्ली: कोटला मुबारकपुर में दो गुटों में चाकूबाजी
दिल्ली के कोटला मुबारकपुर में दो गुटों में जमकर हुई चाकूबाजी, करीब 8 लोग घायल, जिसमें तीन की हालात गंभीर. घायल एम्स ट्रामा सेंटर में भर्ती. अस्पताल में भारी पुलिस तैनात. कोटला के आला अधिकारी भी मौके पर मौजूद.

09:14PM आंध्र प्रदेश में लू से 1490 लोगों की मौत

08:02PM दिल्ली में बिजली की मांग 5384 मेगावाट पहुंची

07:15PM दिल्ली: कड़कड़डूमा मेट्रो स्टेशन पर युवक ने पटरी पर छलांग लगाई
पूर्वी दिल्ली के कड़कड़डूमा मेट्रो स्टेशन पर युवक ने मेट्रो की पटरी पर छलांग लगाई. युवक की मौके पर मौत.

Advertisement

07:11PM केजरीवाल ने दिल्ली का पैसा ओपन कैबिनेट में बहाया: सतीश उपाध्याय

06:49PM एयरपोर्ट पर रेडियोएक्ट‍िव लीकेज नहीं हुआ: दिल्ली सरकार

06:13PM NSUI के पीछे छुपकर न लड़ें राहुल गांधी: स्मृति ईरानी

06:09PM हिसार: पुलिस मुठभेड़ में 2 बदमाशों को गोली लगी,1 की मौत
हिसार पुलिस मुठभेड़ में 2 बदमाशों को गोली लगी,1 की मौत. हिसार आईजी स्पेशल स्टाफ की टीम के साथ हुई  मुठभेड़.

05:51PM वित्त वर्ष 2014-15 में विकास दर 7.3 फीसदी
वित्त वर्ष 2014-15 में विकास दर 7.3 फीसदी, वित्त वर्ष 2014-15 की चौथी तिमाही में जीडीपी विकास दर 7.5 फीसदी. माइनिंग क्षेत्र में ग्रोथ 2014-15 में 1.4 फीसदी रहीए कृषि क्षेत्र की ग्रोथ 2014-15 में 0.2 फीसदी रही, सर्विस सेक्‍टर की ग्रोथ 2014-15 में 10.7 फीसदी रही, मैन्यूफैक्चरिंग ग्रोथ 2014-15 में 2.3 फीसदी.

05:30PM गुड़गांव के सहारा मॉल को बम से उड़ाने की धमकी मिली
गुड़गांव के सहारा मॉल को बम से उड़ाने की धमकी मिली, अज्ञात युवक ने 100 नंबर पर सहारा मॉल को उड़ाने की दी धमकी. एहतियातन सहारा मॉल को करवाया गया खाली कराया गया. गुडगांव पुलिस के साथ बम स्क्वैड मौके पर पहुंची.

05:25PM बारिश की वजह से न्यूजीलैंड-इंग्लैंड के बीच दूसरा टेस्ट शुरू होने में देरी

 

05:18PM दिल्ली में नियुक्त‍ि के लिए LG को भेजना होगा सुझाव: दिल्ली HC

Advertisement

05:17PM गृह मंत्रालय की अधिसूचना पर दिल्ली HC ने कहा- 'उप-राज्यपाल के पास रहेंगे अधिकार'

05:14 PM अभिव्यक्त‍ि की आजादी हमारा अधिकार: राहुल गांधी

 

 

04:44PM IIT मद्रास पर नियम के तहत कार्रवाई की: स्मृति ईरानी

04:35PM दिल्ली: मानसरोवर पार्क में ज्वेलर को दिन-दहाड़े गोली मारी
दिल्ली के थाना एमएस पार्क इलाके के B-7 कॉलोनी मैन रोड पर एस.के ज्वेलर्स की दुकान पर दिन दहाड़े बदमाशों ने 55 साल के ज्वेलर्स गिरीश चंद्र वर्मा को गर्दन में गोली मार कर लाखों की लूट की. घायल ज्वेलर्स को जीटीबी अस्पताल में एडमिट कराया गया. पुलिस के आलाधिकारी मौके पर मामले की जांच कर रहे हैं.

04:21PM मुंबई: जुवेनाइल होम में 17 साल के बच्चे की मौत, मामले में 12 लोगों से पूछताछ

03:53 PM दिल्ली में भूमि बिल पर संयुक्त संसदीय समिति की पहली बैठक

 

03:33 PM जम्मू कश्मीर: शबीर शाह की रैली में फहराए गए पाकिस्तानी झंडे
जम्मू कश्मीर के अनंतनाग में अलगाववादी नेता शबीर शाह की रैली में पाकिस्तान के झंडे लहराए गए.

 

03:16 PM दिल्ली: IIT मद्रास मुद्दे पर स्मृति ईरानी के घर पर NSUI प्रदर्शन
IIT मद्रास में छात्र समूह पर लगाए गए बैन के खिलाफ NSUI ने केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति ईरानी के घर के बाहर प्रदर्शन किया.

Advertisement

 

03:02 PM तमिलनाडु:राधाकृष्णन नगर सीट से विधानसभा उपचुनाव लड़ेंगी जयललिता
27 जून को पांच राज्यों की छह विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होंगे.

02:46 PM चाहे जो हो, कश्मीरी पंडितों के लिए अगल कॉलोनी नहीं बनने देंगे:यासिन मलिक
अलगाववादी नेता यासिन मलिक ने कहा कि वो किसी भी कीमत पर जम्मू कश्मीर में पंडितों के लिए अलग कॉलोनी नहीं बनने देंगे.

02:42 PM दिल्ली: 10 जनपथ निवास के बाहर NSUI कार्यकर्ताओं से मिले राहुल गांधी

 

02:22 PM दिल्ली सरकार ने राजनीति के लिए कानूनी लड़ाई छेड़ी है: किरण बेदी
बीजेपी नेता किरण बेदी ने अरविंद केजरीवाल पर आरोप लगाया है कि उनकी सरकार ने केवल राजनीतिक हित के लिए कानूनी जंग छेड़ी है. यह दिल्ली का दुर्भाग्य है.

 

02:12 AM पीके सिन्हा बने केंद्रीय कैबिनेट के सचिव
1977 के यूपी बैच के आईएएस अधिकारी हैं पी के सिन्हा.सिन्हा फिलहाल ऊर्जा सचिव की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं.

02:03 PM दिल्ली: 'आप'विधायक पर महिला से बदसलूकी का आरोप, दफ्तर में हंगामा
दिल्ली के मॉडल टाउन में 'आप' विधायक पर महिला से बदसलूकी और युवक को थप्पड़ मारने का आरोप लगा है. नाराज लोगों ने विधायक के दफ्तर पर हंगामा किया.

Advertisement

1:36 PM AUS ओपन: क्वॉर्टर फाइनल में सायना नेहवाल की हार
ऑस्ट्रेलियाई ओपन सुपर सीरीज के क्वॉर्टर फाइनल में सायना मिर्जा को  दो बार की ऑल इंग्लैंड चैंपियन शिजियान वांग ने 15-21 और 13-21 से हरा दिया.

01:25 PM राममंदिर पर बोले राजनाथ, 'मामला सुप्रीम कोर्ट में है.'
राम मंदिर पर सवाल पूछे जाने पर केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, मामला सुप्रीम कोर्ट में है, हम विकास पर फोकस कर रहे हैं'

01:16 PM आगरा-जयपुर नेशनल हाइवे चालू, शाम तक दिल्ली-मुंबई रेल रूट पर सेवा होगी बहाल
आठ दिनों बाद गुर्जर आंदोलन के खत्म होते ही शुक्रवार से आगरा-जयपुर नेशनल हाइवे चालू हो गया है. वहीं रेलवे ट्रैक के परीक्षण के बाद शाम तक दिल्ली-मुंबई रेल रूट पर भी सेवा बहाल हो जाएगी.

12:50 PM दाऊद पर बोले राजनाथ,'इंटरपोल के संपर्क में है भारत'
अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम को पकड़ने की भारतीय रणनीति पर केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, 'दाऊद इब्राहिम के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी कर दिया गया है, भारत इंटरपोल के लगातार संपर्क में है.'

 

12:19 PM दिल्ली: फोर्टिस अस्पताल के लिए तुर्की से आया था कार्गो
जिस कार्गो से रेडियोएक्टिव लीकेज की बात सामने आई है, उसे फोर्टिस अस्पताल के लिए लाया गया था. एयरपोर्ट के कार्गो टरमिनल पर लोगों की आंखों में जलन शुरू हुई जिससे लीकेज का पता चला.

Advertisement

12:17 PM IGI एयरपोर्ट पर लीकेज पर काबू पाया गया:राजनाथ सिंह

12:01 PM दिल्ली एयरपोर्ट: कार्गो से रेडियोएक्टिव मटेरियल लीक होने से हड़कंप
दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर तुर्की ले आए कंटेनर से रेडियएक्टिव मटेरियल लीक हो रहा है. मौके पर NDRF की टीम मौजूद. आस-पास का इलाका खाली कराया गया.

11:37 AM सुप्रीम कोर्ट से केजरीवाल को झटका, ACB पर HC के फैसले पर रोक
सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकारी की स्पेशल लीव पेटिशन पर सुनवाई करते हुए दिल्ली हाईकोर्ट के एसीबी पर दिए गए फैसले पर रोक लगा दी है.

 

11:35 AM IIT मद्रास में ग्रुप को बैन कर केंद्र ने दलितों का अपमान किया: लालू प्रसाद

 

11:26 AM जम्मू कश्मीर: लैंडमाइन ब्लास्ट में सेना का जवान घायल
जम्मू कश्मीर में लाइन ऑफ कंट्रोल के पास अखनूर में लैंडमाइन फटने से सेना का एक जवान घयाल.

11:03 AM सोपोर में हिजबुल मुजाहिद्दीन ने चिपकाए धमकी भरे पोस्टर
जम्मू कश्मीर पुलिस ने कहा है कि सोपोर में हिजबुल मुजाहिद्दीन मोबाइल कंपनियों के लिए धमकी भरे पोस्टर चिपकाए थे.

10:58 AM दिल्ली: उद्योग भवन की 5वीं मंजिल पर आग, मौके पर दमकल मौजूद
दिल्ली के उद्योग भवन की 5वीं मंजिल पर एसी में शॉर्ट सर्किट के चलते आग लगी. आग पर काबू पाया गया. घटना में जान माल का कोई नुकसान नहीं.

Advertisement

 

10:29 AM मुंबई: बाल सुधार गृह में पुलिस कस्टडी पर लिए गए बच्चे की मौत
मुंबई में बाल सुधार गृह में पुलिस कस्टडी पर लिए गए 17 साल के लड़के की मौत हो गई है. 20 मई को वह रिहा हुआ था. उसके शरीर पर चोट और जलने के गंभीर निशान पाए गए थे जिसके बाद उसके परिवार ने थाने में शिकायत की थी. शिवाजी पार्क पुलिस स्टेशन में वार्डन समेत तीन पर हत्या का मामला दर्ज किया गया है.

10:18 AM शुरुआती कारोबार में रुपया 63.81 प्रति डॉलर
सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को रुपया 63.81 प्रति डॉलर पर खुला. गुरुवार को रुपया 63.80 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था.

10:08 AM शेयर बाजार: शुरुआती कारोबार में तेजी, सेंसेक्स 95.44 अंक उछला
देश के प्रमुख शेयर बाजारों में सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में तेजी का रुख देखा गया. प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स सुबह 09.27 बजे 95.44 अंकों की तेजी के साथ 27,602.15 पर और निफ्टी भी लगभग इसी समय 34.90 अंकों की तेजी केसाथ 8,353.90 पर कारोबार करते देखे गए.

IIT मद्रास: केंद्र की नीतियों की आलोचना करने वाले ग्रुप पर बैन
IIT मद्रास ने अंबेडकर-परेयार स्टूडेंट्स डिसकशन फोरम पर बैन लगा दिया है. HRD के आदेशों का पालन करते हुए संस्थान ने इन छात्रों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों की आलोचना करने का आरोप लगाया है.

09:41 AM दक्षिण भारत: गर्मी से मरने वालों की संख्या 1774 तक पहुंची
गर्मी से आंध्र प्रदेश में 1334 और तेलंगाना में 440 लोगों की मौत.

09: 38 AM गुर्जर आंदोलन: हाईकोर्ट में पेश हुए राजस्थान के मुख्य सचिव, डीजीपी
गुर्जर आंदोलन मामले पर राजस्थान के मुख्य सचिव और डीजीपी हाईकोर्ट में पेश हुए. कोर्ट ने उन्हें आंदोलन के दौरान दर्ज सभी मामलों पर कार्रवाई का आदेश दिया है.

09:31 AM राजस्थान हाईकोर्ट में बैंसला के खिलाफ 29 जून को सुनवाई
गुर्जर नेता किरोड़ी सिंह बैंसला पर चल रहे कोर्ट की अवमानना मामले की अगली सुनवाई 29 जून को राजस्थान हाईकोर्ट में होगी.

09:15 AM भूमि बिल पर संसदीय कमेटी की पहली बैठक आज
आज दोपहर 3 बजे भूमि बिल पर संसदीय कमेटी की पहली बैठक होगी.

08:51 AM मेरठ: एक ही परिवार के सात लोगों पर एसिड हमला
मेरठ के शौकीन गार्डे में एक ही परिवार के सात लोगों पर एसिड से हमला किया गया है.

08:40 AM जीएस रेड्डी रक्षा मंत्री मनोहर पार्रिकर के वैज्ञानिक सलाहकार नियुक्त
जीएस रेड्डी को रक्षा मंत्री मनोहर पार्रिकर का वैज्ञानिक सलाहकार बनाया गया है. वह इससे पहले डीआरडीओ के मध्यम दूरी मिसाइल कार्यक्रम के निदेशक रह चुके हैं.

08:38 AM एस क्रिस्टोफर बने DRDO के नए प्रमुख
एस क्रिस्टोफर को दो साल के लिए रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (डीआरडीओ) का महानिदेशक बनाया गया है. कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग ने गुरुवार को इस सिलसिले में आदेश जारी किया.

08:25 AM फ्रेंच ओपन से सानिया मिर्जा बाहर
सानिया मिर्जा (भारत) और उनके जोड़ीदार ब्रूनो सोर्स (ब्राजील) फ्रेच ओपन से बाहर हो गए हैं. मिक्स्ड डबल्स के पहले राउंड में जर्मनी के अन्ना ग्रोनफील्ड और नीदरलैंड्स के जीन रोजर की जोड़ी ने उन्हें 6-2, 6-2 से हराया.

08:05 AM FIFA के अध्यक्ष पद का चुनाव आज, सेप ब्लाटर रेस में आगे
फुटबाल की विश्व नियामक संस्था फीफा में आजव नए अध्यक्ष के चुनाव के लिए वोटिंग होगी. पिछले चार बार से कुर्सी संभाल रहे सेप ब्लाटर इस बार भी रेस में सबसे आगे हैं. गौरतलब है कि फीफा के 9 अधिकारियों पर भ्रष्टाचार के आरोप लगे हैं.

07:45 AM जापान में ज्वालामुखी फटने के बाद हाई अलर्ट जारी
जापान के जिमा द्वीप पर ज्वालामुखी फटने के बाद हाई अलर्ट जारी किया गया है. इलाके को खाली करने का आदेश. करीब 150 लोगों के फंसे होने की आशंका.

07:30 AM सुप्रीम कोर्ट में दिल्ली हाईकोर्ट के आदेश के खिलाफ अर्जी पर सुनवाई
दिल्ली हाईकोर्ट के आदेश के खिलाफ केंद्र की ओर से दाखिल अर्जी पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी. गौरतलब है कि केंद्रीय गृह मंत्रालय ने ACB के अधिकारों पर हाईकोर्ट के आदेश के खिलाफ स्पेशल लीव पेटिशन (SLP) दाखिल किया है.

07:15 AM दिल्ली सरकार की अर्जी पर HC में सुनवाई आज
केंद्र की अधिसूचना के खिलाफ दिल्ली सरकार की अर्जी पर हाईकोर्ट में आज सुनवाई होगी. गौरतलब है कि 21 मई को केंद्र की ओर से दिल्ली के उप राज्यपाल के अधिकारों पर अधिसूचना जारी की गई थी.

7:00AM हरियाणा में महिला से बलात्कार के आरोप में व्यक्ति गिरफ्तार
हरियाणा के जींद जिले के ईगराह गांव के एक आश्रम में दो बहनों को बंधक बनाने और उनके साथ कथित बलात्कार करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने बताया कि पीड़िता की ओर से दर्ज शिकायत के अनुसार वह और उसकी छोटी बहन 10 अप्रैल को नौकरी ढूंढने के लिए वाराणसी गई थीं, जहां उनकी मुलाकात आरोपी गौरीशंकर से हुई.

6:30AM तमिलनाडु: SSI, महिला कांस्टेबल के बीच खुलेआम मारपीट
तमिलनाडु के एक विशेष उपनिरीक्षक और एक महिला कांस्टेबल को मिठाई बांटने को लेकर झगड़े के तहत सार्वजनिक तौर पर हाथापाई करने को लेकर निलंबित कर दिया गया.

6:00AM असम: 5 साल के बच्चे की कथित तौर पर तांत्रिक ने दी बलि
पांच साल के एक बच्चे की हत्या के बाद भीड़ उग्र हो गई और उसने इस अपराध के पीछे जिस व्यक्ति पर संदेह था उसकी पीट-पीटकर हत्या कर दी. यह घटना असम के सोणितपुर जिले के रंगपाड़ा चाय बागान में हुई. वह व्यक्ति तांत्रिक बताया जाता है.

शूटिंग के दौरान इन सितारों को हुआ प्यार...

घूमने के शौकीन लोगों के लिए हैं ये रास्ते...

12:10AM कोलकाताः पुलिस पर गोली चलाने वाला गोपाल तिवारी एक होटल से गिरफ्तार
कोलकाताः गोपाल तिवारी एक होटल से गिरफ्तार. गोपाल तिवारी बदमाश है और कथित रूप से उसके टीएमसी से संबंध हैं. 18 अप्रैल की शाम को उसने पुलिस अधिकारी पर गोली चलाई थी.

12:00AM कोलकाता में पार्क स्ट्रीट में फायरिंग, 1 घायल
कोलकाता में पार्क स्ट्रीट में फायरिंग, फायरिंग में 1 व्यक्ति घायल. 4 अज्ञात हमलावरों ने की फायरिंग.

Advertisement
Advertisement