11:22 PM 6 फरवरी को नीति आयोग की पहली बैठक: सूत्र
मोदी करेंगे अध्यक्षता.
10:32PM दिल्ली: सीलमपुर इलाके में आपसी रंजिश में गोलीबारी, एक शख्स की मौत
सीलमपुर इलाके की घटना. आपसी रंजिश में गोलीबारी. तीन लोगों को लगी गोली. एक शख्स की मौत. एक महिला समेत एक युवक जी टी बी अस्पताल में भर्ती. आरोपी फरार.
9:25PM NSG में भारत की सदस्यता का विरोध करेंगे: सरताज अजीज, पाक NSA
9:20PM उत्तर प्रदेश में 76 IAS अफसरों का तबादला
उत्तर प्रदेश पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल. यूपी में 94 आईपीएस अफसरों का तबादला. जकी अहमद लखनऊ जोन के नए आईजी. सुभाष सिंग बघेल मेरठ के नए एसएसपी बने. 25 से ज्यादा जिलों के कप्तान पैदल हुए.
8:25PM फ्रैंकलिन के जीवन से प्रभावित था: मोदी
मोदी ने कहा कि फ्रैंकलिन के जीवन से मैं प्रभावित था. मैंने बेंजामिन फ्रैंकलिन की बायोग्राफी पढ़ी थी. हर किसी को उनकी बायोग्राफी पढ़नी चाहिए. अगर आपको अपने जीवन को ट्रांसफॉर्म करना है तो उससे प्रेरणा मिल सकती है. कैनेडी मुझे शुरुआत में पसंद थे क्योंकि उनका नाम सुना था स्कूल के दिनों में.
8:20PM कभी सोचा नहीं था कि व्हाइट हाउस जाऊंगा: बराक ओबामा
ओबामा ने कहा कि हम दोनों एक जैसे ही जीवन से ऊपर की तरफ उठे. मोदी ने कहा कि अगर हम कुछ करते हैं तो हमें संतोष मिलता है. लेकिन अगर हम सिर्फ सपने देखते हैं और कुछ करते नहीं हैं तो निराशा होती है. मैंने कभी कोई सपना नहीं दिखा, बस जुनून है कि कुछ करना है. मोदी ने कहा कि कभी पीएम बनने के बारे में सोचा नहीं था. आज का युवा देश की सीमाओं में नहीं बंधा है.
8:07PM मेरी बेटियां भारत आने को इच्छुक थीं: बराक ओबामा
ओबामा ने कहा कि परीक्षाओं की वजह से मेरी बेटियां भारत नहीं आ पाईं . मैं जब अगली बार भारत आऊं तो उन्हें लेकर आऊंगा. मैं चाहे राष्ट्रपति रहूं या न रहूं मैं भारत जरूर आऊंगा. मोदी ने कहा कि आप जब भी भारत आएं, भारत आपके स्वागत के लिए तैयार है. बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान पर ओबामा की मदद के सवाल पर मोदी ने कहा कि बेटियों को लेकर हमारे नजरिया दोषपूर्ण है. बेटी बचाना, बेटी पढ़ाना ये हमारा सामाजिक और सांस्कृतिक कर्तव्य और मानवीय जिम्मेवारी है. ओबामा जिस प्रकार से अपनी दोनों बेटियों का लालन-पालन करते है वह अपने आप में एक प्रेरणा है.भारत में sex ratio एक चिंता का विषय है और इसका मूल कारण लड़के और लड़की के प्रति हमारा दोषपूर्ण रवैया है. मोदी ने कहा कि जब मैं अमरीका गया था तो मैं वहां गेट के बाहर खड़े होकर तस्वीर खिचवाई थी. तब मजबूरियों की वजह से वहां अंदर नहीं जा सका था.
8:02PM 'मन की बात' कार्यक्रम में मोदी ने बताया बराक का अर्थ
मोदी ने 'मन की बात' कार्यक्रम में कहा कि मेरे लिए रिश्ते ज्यादा अहम हैं. स्वाइली भाषा में बराक का मतलब है जिसे आशीर्वाद प्राप्त है. सीमाओं के अंतर के बावजूद हम सब एक हैं. ओबामा ने भारत में हुए स्वागत से खुश हूं. भारत और अमेरिका दोनों महान लोकतंत्र हैं. अमेरिका में लोग भारत में मोदी के गरीबी हटाने के कार्यक्रम से प्रभावित हैं. महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार जैसे मुद्दों पर भारत का काम सराहनीय है. भारत अमेरिका का स्वाभाविक दोस्त है.
7:40 PM केजरीवाल के खिलाफ रोड शो करेगी किरण बेदी
गुरुवार को नई दिल्ली में करेंगी रोड शो
7:25PM पीएम मोदी ने NCC और NSS कैडेट्स से की मुलाकात
Delhi: PM Narendra Modi met NCC & NSS cadets earlier today
— ANI (@ANI_news)
7:00PM कल शहीद कर्नल एम एन राय का किया जाएगा अंतिम संस्कार
6:30PM केजरीवाल को चुनाव आयोग की चेतावनी, आचार संहिता का उल्लंघन न करें
6:20PM मोदी पीआर नहीं, प्यार कर रहे हैं: शहनवाज हुसैन
Modi ji PR nahi kar rahe, janta se pyaar kar rahe hain: Shahnawaz Hussain on Rahul Gandhi's comments
— ANI (@ANI_news)
5:50PM J&K: त्राल मुठभेड़ में कर्नल एम एनराय शहीद
5:36PM नागालैंड में राज्यपाल ने विधानसभा भंग करने की सिफारिश की
5:16PM सिर्फ 2-4 उद्योगपतियों का काम हो रहा है: राहुल गांधी
5:06PM ओबामा के भारत में जानदार स्वागत के लिए शुक्रिया: व्हाइट हाउस
5:00PM PM मोदी अपना पर्सनल पीआर कर रहे हैं: राहुल गांधी
कालकाजी रोड शो के बाद बोले राहुल गांधी- गरीबों को रास्ता दिखाने की जरूरत
NDA Govt has been in power since May and PM is indulging in personal PR: Rahul Gandhi
— ANI (@ANI_news)
04:40PM निठारी कांड पर कल सुबह फैसला सुनाएगी कोर्ट
नोएडा के चर्चित निठारी मामले में दोषी सुरेन्द्र कोली की फांसी को उम्र कैद में तब्दील किए जाने वाली याचिकाओं पर इलाहाबाद हाईकोर्ट में सुनवाई पूरी. कल सुबह 10:30 बजे अदालत सुनाएगी अपना फैसला. दया याचिकाओं के निपटारे में देरी के आधार पर कोली और पीयूडी आर संस्था ने दाखिल की थी हाईकोर्ट में अर्जी.
4:32PM फिल्म MSG पर रोक लगाने की सुनवाई टली
पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट में सुनवाई टली.
4:30PM लीबिया में त्रिपोली होटल में बंधूकधारियों ने बंधक बनाया
त्रिपोली होटल के बाहर कार में धमाका.
4:22PM जम्मू-कश्मीर: पुलवामा में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में 2 आतंकी ढेर
4:12PM जम्मू-कश्मीर: पुलवामा में आतंकियों से मुठभेड़
मुठभेड़ में शामिल हो सकते हैं दो आतंकी. सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ जारी.
4:00PM 3 फरवरी को दिल्ली के रोहिणी में पीएम मोदी करेंगे रैली
दिल्ली चुनाव में चार रैली करेंगे मोदी.
03:38PM राजस्थानः बाड़मेर जिले में मिग-27 दुर्घटनाग्रस्त
राजस्थान के बाड़मेर जिले में मिग-27 दुर्घटनाग्रस्त हो गया है.
03:36PM दिल्लीः कालकाजी में रैली के लिए पहुंचे राहुल गांधी
Congress Vice President Rahul Gandhi's road show in Delhi
— ANI (@ANI_news)
03:34PM गुरमीत सिंह राम-रहीम की फिल्म MSG पर सुनवाई 4 फरवरी तक स्थगित
डेरा सच्चा-सौदा के मुखी गुरमीत सिंह राम-रहीम की फिल्म मैसेंजर ऑफ गॉड के प्रदर्शन पर रोक लगाये जाने की मांग को लेकर पंजाब एवं हरियाणा कोर्ट में याचिका पर सुनवाई. हाईकोर्ट ने रोक न लगाते हुए सेंसर बोर्ड के आदेश की कॉपी मांगी, सुनवाई 4 फरवरी तक स्थगित.
03:24PM US राष्ट्रपति ने PM को धार्मिक सद्भाव पर पाठ पढ़ायाः दिग्विजय सिंह
बराक ओबामा के दौरे पर टिप्पणी करते हुए कांग्रेस के दिग्विजय सिंह ने कहा कि हम तथ्यों का स्वागत करते हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति ने हमारे प्रधानमंत्री को भी सिखाया है कि हर व्यक्ति को अपना धर्म चुनने का अधिकार है.
03:20PM बीजेपी ने शमशेर सिंह और चंद्रमोहन शर्मा को जम्मू कश्मीर से राज्य सभा के लिए नामांकित किया.
बीजेपी ने शमशेर सिंह और चंद्रमोहन शर्मा को जम्मू कश्मीर से राज्य सभा के लिए नामांकित किया.
03:14PM राजनीति में आने का मेरा कोई इरादा नहीं: कार्ति चिदंबरम
पूर्व वित्तमंत्री पी. चिदंबरम के बेटे कार्ति चिदंबरम ने राजनीति में आने की खबरों का खंडन किया है. उन्होंने कहा, 'राजनीति में आने का मेरा कोई इरादा नहीं'
03:10PM US प्रेसिडेंट को गॉर्ड ऑफ ऑनर देना एक यादगार क्षण थाः पूजा ठाकुर
अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा को गॉर्ड ऑफ ऑनर देने वाली विंग कमांडर पूजा ठाकुर ने कहा है कि US प्रेसिडेंट को गॉर्ड ऑफ ऑनर देना एक यादगार क्षण था.
02:36PM ओबामा ने शानदार स्वागत के लिए भारतीयों को शुक्रिया कहा
02:10PM मोदी ने ओबामा से कहा, 'आपकी यात्रा मंगलमय हो'
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बराक ओबामा को आगे की यात्रा के लिए शुभकामनाएं दी. मोदी ने ट्वीट किया, 'आपकी यात्रा मंगलमय हो'
02:08PM गणतंत्र दिवस के दिन हुई बारिश के लिए PM ने दोहराया फिल्मी डायलॉग
गणतंत्र दिवस के दिन हुई बारिश के लिए PM ने दोहराया फिल्मी डायलॉग.
As for the rainy day yesterday, as you yourself said today morning, Bade Bade Deshon Mein... :)
— Narendra Modi (@narendramodi)
02:05PM भारत-अमेरिका के रिश्ते में नए अध्याय की शुरुआतः मोदी
Farewell ! Your visit has taken India-USA ties to a new level & opened a new chapter. Wish you a safe journey.
— Narendra Modi (@narendramodi)
02:02PM सउदी अरब के लिए रवाना हुए ओबामा, भारत दौरा खत्म
अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा का तीन दिवसीय दौरा खत्म हो गया. मंगलवार दोपहर ओबामा पालम एयरपोर्ट से सउदी अरब के लिए रवाना हुए.
01:55PM 'नमस्ते' कह बराक ओबामा ने खत्म किया भारत दौरा
अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने एयरफोर्स वन में सवार होने से पहले 'नमस्ते' कह विदा ली. इस तरह अमेरिकी राष्ट्रपति का तीन दिवसीय दौरा खत्म हुआ.
01:53PM एयरपोर्ट पहुंचे राष्ट्रपति बराक ओबामा
एयरपोर्ट पहुंचे राष्ट्रपति बराक ओबामा, सउदी अरब जाने का है कार्यक्रम
01:44PM ओबामा ने ट्वीट कर PM मोदी को कहा शुक्रिया
Thank you Narendra Modi for a memorable visit, and to the Indian people for their warm welcome. : Barack Obama's tweet
— ANI (@ANI_news)
01:37PM व्हाइट हाउस ने ट्वीट कर PM को कहा शुक्रिया
Thank you for a memorable visit, and to the Indian people for their warm welcome. -bo
— The White House (@WhiteHouse) यादगार दौरे और गर्मजोशी भरी आवभगत के लिए PM को व्हाइट हाउस ने कहा Thank You
01:31PM पूर्ण राज्य के दर्जे पर अपना मत रखेंगेः हर्षवर्धन
बीजेपी के मेनिफेस्टो पर बोलते हुए हर्षवर्धन ने कहा, 'पार्टी दिल्ली की जनता से झूठ नहीं बोलेगी और ना ही तारे तोड़ लाने का वादा करेगी. पूर्ण राज्य के दर्जे पर हम अपना मत रखेंगे.'
01:24AM पोस्टर के मसले पर किरण बेदी ने अरविंद केजरीवाल को नोटिस भेजा
पोस्टर के मसले पर किरण बेदी ने अरविंद केजरीवाल को नोटिस भेजा.
01:14PM ओबामा को छोड़ने पालम एयरपोर्ट जा सकते हैं PM मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा को विदा करने पालम एयरपोर्ट जा सकते हैं.
01:06PM ओबामा को तोहफे में मैरियन एंडरसन के गीत की सीडी
PM मोदी ने प्रेसिडेंट ओबामा को दिया मैरियन एंडरसन के गीत की सीडी, अमेरिकी गायिका थीं मैरियन एंडरसन, पीएम मोदी ने ट्वीट करके दी जानकारी, 1957 में मैरियन ने गाए थे गीत.
The recordings consist of Ms. Anderson's interview to AIR & a video capturing her rendition of the hymn 'Lead Kindly Light' at Gandhi SmritiPresented President a set of recordings from the tour of American singer Marian Anderson in 1957.
— Narendra Modi (@narendramodi)
— Narendra Modi (@narendramodi)
01:00PM देश में बहुत सारे खिलाड़ी हैं, उन्होंने मेरा नाम लिया, ये मेरे लिए गर्व की बात हैः मैरीकॉम
बराक ओबामा के भाषण में अपना जिक्र आने के बाद महिला मुक्केबाज मैरीकॉम ने कहा, 'देश में बहुत सारे खिलाड़ी हैं, उन्होंने मेरा नाम लिया, ये मेरे लिए गर्व की बात है.'
Thank Obama sir. So many sportspeople in India & he took my name in his speech, proud moment: Mary Kom
— ANI (@ANI_news)
12:57AM पिछले दौरे के दौरान प्रेसिडेंट ओबामा से मिला थाः विशाल
अमेरिकी राष्ट्रपति के साथ अपनी मुकाकात का जिक्र करते हुए विशाल ने बताया कि पिछले दौरे के दौरान 'हुमायूं का मकबरा' देखने आए राष्ट्रपति से उसकी मुलाकात हुई थी. उन्होंने मेरा हौसला बढ़ाया और उच्च हासिल करने के लिए प्रोत्साहित किया.
12:09AM दिल्ली चुनावः बीजेपी हेडक्वार्टर में कैबिनेट मंत्रियों और नेताओं की बैठक
दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी हेडक्वार्टर में कैबिनेट मंत्रियों और नेताओं की बैठक.
12:04AM अरविंद केजरीवाल ने ECI के नोटिस का जवाब दिया
अरविंद केजरीवाल ने ECI के नोटिस का जवाब दिया है. गौरतलब है कि चुनाव प्रचार के दौरान आचार संहिता के उल्लंघन को लेकर आयोग ने केजरीवाल को नोटिस भेजा था.
11:50AM भारत का दो बार दौरा करने वाला अमेरिका का पहला राष्ट्रपति हूं, लेकिन आखिरी नहीं: ओबामा
अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने कहा कि भारत का दो बार दौरा करने वाला अमेरिका का पहला राष्ट्रपति हूं, लेकिन आखिरी नहीं. हमें भारत के लोगों पर भरोसा है.
11:47AM बराक ओबामा ने अपने भाषण में लोकप्रिय फिल्म DDLJ का डॉयलॉग भी बोला
बराक ओबामा ने अपने भाषण में लोकप्रिय फिल्म DDLJ का डॉयलॉग भी बोला
US President Obama tries his hand at a Bollywood (DDLJ) dialogue in Siri Fort
— ANI (@ANI_news)
11:44AM सीरी फोर्ट में लोगों से मिले मिशेल और बराक ओबामा
अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने अपने भाषण का समापन करने के बाद सीरी फोर्ट ऑडिटोरियम में उपस्थित लोगों से मुलाकात की.
Prez Obama shares a moment with the audience following his thanking note
— ANI (@ANI_news)
11:37AM हम भारत की सोच में भरोसा रखते हैं: ओबामा
अमेरिकी राष्ट्रपति ने अपने भाषष के आखिर में कहा, 'हम भारत की सोच में भरोसा रखते हैं.'
11:36AM मिल्खा सिंह, कैलाश सत्यार्थी, मैरीकॉम जैसे लोगों पर भारत गर्व कर सकता हैः ओबामा
मिल्खा सिंह, कैलाश सत्यार्थी, मैरीकॉम जैसे लोगों पर भारत गर्व कर सकता हैः ओबामा
11:34AM युवा अपने हिसाब से आगे बढ़े, ये उनका अधिकार हैः ओबामा
11:32AM भारतीय युवा दुनिया की तस्वीर बदल सकते हैं: ओबामा
11:31AM हमने दुनिया को रास्ता दिखायाः बराक ओबामा
अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि हम सुपर पावर इसलिए नहीं है कि हमारे पास गोला बारूद है, बल्कि इसलिए हैं कि हमने दुनिया को रास्ता दिखाया है.
11:29AM भारत-अमेरिका की विभिन्नताएं ही उनकी मजबूती हैः ओबामा
अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने कहा कि अमेरिका और भारत की विभिन्नताएं ही उनकी मजबूती हैं.
President Obama : In diverse nation like ours, progress depends on how we see each other
— ANI (@ANI_news)
11:28AM शांति की शुरुआत हर किसी के दिल से होती हैः ओबामा
ओबामा ने कहा कि शांति की शुरुआत हर किसी के दिल से होती है.
11:27AM धर्म का सहारा लेकर महिलाओं को दबाया जाता हैः ओबामा
अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने कहा कि धर्म का सहारा लेकर महिलाओं को दबाया जाता है. लेकिन हर किसी को अपने धर्म को मानने की स्वतंत्रता है.
11:25AM हम सब एक ही माला के फूलः ओबामा
अमेरिकी राष्टपति बराक ओबामा ने कहा कि हम सब अलग अलग जातियों और धर्मों के होते हुए भी एक ही माला के फूल के हैं.
11:24AM महिलाएं सफल होंगी, तो देश सफल होगाः ओबामा
Nations are more successful when their women are successful : Prez Obama
— ANI (@ANI_news)
11:23AM भारतीय परिवारों में भी मां की भूमिका अहमः ओबामा
11:20AM अपने रंग की वजह से मुझे संघर्ष करना पड़ाः ओबामा
अपने संबोधन में अमेरिकी राष्ट्रपति ने दोनों देशों में छुआछूत, नस्लवाद और भेदभाव की समस्याओं को भी बयान किया. उन्होंने कहा कि अपने रंग की वजह से मुझे संघर्ष करना पड़ा.
11:19AM भारत की तरह अमेरिका भी विविधता भरा देशः ओबामा
11:18AM हमारी दोस्ती परमाणु क्षेत्र में भी आगे बढ़ रही हैः ओबामा
11:18AM विकास का मतलब लोगों की मदद करनाः ओबामा
11:17AM एशिया-प्रशांत में भारत की बड़ी भूमिका को मदद को तैयारः ओबामा
11:05AM गणतंत्र दिवस का अतिथि बनना सौभाग्यः ओबामा
11:03AM बराक ओबामा ने नमस्ते कहकर किया अभिवादन
बराक ओबामा ने नमस्ते कहकर किया अभिवादन, सीरी फोर्ट स्टेडियम में लोगों को संबोधित कर रहे हैं अमेरिकी राष्ट्रपति.
10.58AM सीरी फोर्ट ऑडिटोरियम पहुंची मिशेल ओबामा
'भारत-अमेरिकाः साझा भविष्य का निर्माण' विषय पर चुनिंदा लोगों को संबोधित करेंगे अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा
First Lady of the United States Michelle Obama arrives at Siri Fort Auditorium
— ANI (@ANI_news)
10:56AM बराक ओबामा से मिलने सीरी फोर्ट ऑडिटोरियम पहुंचे कैलाश सत्यार्थी
अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा से मिलने सीरी फोर्ट ऑडिटोरियम पहुंचे नोबेल पुरस्कार विजेता कैलाश सत्यार्थी. उनकी संस्था द्वारा छुड़ाए गए तीन बच्चों से भी मिलेंगे अमेरिकी राष्ट्रपति.
10:43AM स्वच्छ ऊर्जा समझौते पर बराक ओबामा को बधाई
भारत के साथ 'स्वच्छ ऊर्जा समझौते' पर अमेरिकी सीनेटरों ने राष्ट्रपति बराक ओबामा को बधाई दी है.
10:40AM सीरी फोर्ट ऑडिटोरियम के लिए निकले बराक ओबामा
अपने दौरे के आखिरी दिन सीरी फोर्ट ऑडिटोरियम में चुनिंदा लोगों को संबोधित करेंगे बराक ओबामा. अमेरिकी राष्ट्रपति उर्जा के सही इस्तेमाल और 'भारत-अमेरिकाः साझा भविष्य का निर्माण' विषय पर रखेंगे अपनी बात.
Siri Fort Auditorium: Prez Obama to speak on “India & America:The Future We Can Build Together” shortly
— ANI (@ANI_news)
10:33AM मथुराः ट्रेन से कटकर तीन की मौत
मथुरा में दिल्ली आगरा रेल मार्ग पर कोसीकलां के निकट ट्रेन की चपेट में आने से तीन युवकों की मौत हो गई.
10:28AM कोलगेटः CBI ने जांच पूरी करने के लिए दो सप्ताह का समय मांगा
कोलगेटः CBI ने जांच पूरी करने के लिए दो सप्ताह का समय मांगा, अगली सुनवाई 19 फरवरी को होगी.
10:25AM US-क्यूबा के बीच बातचीत के पक्ष में फिदेल कास्त्रो
फिदेल कास्त्रो ने क्यूबा और अमेरिका के बीच बातचीत के मुद्दे पर अपनी चुप्पी तोड़ी है. उन्होंने कहा है कि वे अमेरिका के साथ बातचीत के पक्ष में है.
10:22AM PM मोदी और ओबामा के 'मन की बात' का प्रसारण आज रात 8 बजे
PM मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति ओबामा के 'मन की बात' का प्रसारण आज रात 8 बजे होगा.
09:30AM दिल्ली के सीरी फोर्ट ऑडिटोरियम सुबह 10:30 बजे बराक ओबामा का भाषण
बराक ओबामा के भारत दौरे का आज आखिरी दिन. साढ़े दस सिरी फोर्ट ऑडिटोरियम में अमेरिकी राष्ट्रपति का संबोधन. भारत-अमेरिका रिश्ते को और बेहतर बनाने का देंगे मंत्र. रात 8 बजे रेडियो पर मोदी-ओबामा की मन की बात.
09:27AM दिल्ली को वर्ल्ड क्लास सिटी बनाना हमारी पहली प्राथमिकताओं में से एकः किरण बेदी
दिल्ली को एक विश्वस्तरीय शहर बनाना,तथा श्रेष्ठतम आधारभूत ढांचा औरसुविधाएं उपलब्धकराकर हमसबके जीवनका स्तर ऊपरउठाना मेरीउच्चतम प्राथमिकता होगी
— Kiran Bedi (@thekiranbedi)
09:23AM RK लक्ष्मण हमेशा याद किए जाएंगेः अमित शाह
बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने मशहूर कॉर्टूनिस्ट आरके लक्ष्मण को श्रद्धांजलि देते हुए याद किया और कहा कि लक्ष्मण हमेशा याद किए जाएंगे.
09.09AM अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा आज नोबेल पुरस्कार विजेता कैलाश सत्यार्थी से मिलेंगे.
अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा आज नोबेल पुरस्कार विजेता कैलाश सत्यार्थी से मिलेंगे. सत्यार्थी के साथ बचपन बचाओ संस्था की ओर छुड़ाए गए तीन बच्चे भी होंगे.
08:58AM स्पेनः फाइटर प्लेन क्रैश होने से 10 की मौत, 13 घायल
स्पेन के ट्रेनिंग बेस में नाटो की ओर से उपयोग किया जाने वाला फाइटर प्लेन क्रैश होने से दस लोगों की मौत हो गई, जबकि 13 घायल हुए.
08:54AM दिल्लीः अरविंद केजरीवाल की तीन बैठकें, शाम को होगा 'दिल्ली डॉयलॉग' का आयोजन
दिल्ली विधानसभा का चुनाव प्रचार जोर पकड़ने लगा है. आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल राजधानी में आज तीन सार्वजनिक सभाओं को संबोधित करेंगे. शाम को 'दिल्ली डॉयलॉग' को संबोधित करेंगे.
07:30AM वोट और नोट वाले बयान पर आज केजरीवाल को देना होगा चुनाव आयोग को जवाब
वोट और नोट वाले बयान पर आज 11 बजे तक केजरीवाल को देना होगा चुनाव आयोग को जवाब. चुनाव आयोग अरविंद केजरीवाल को दो नोटिस जारी कर चुका है.
07:00 AM दिल्ली चुनाव: आज राहुल गांधी करेंगे रोड शो
दिल्ली चुनाव: आज राहुल गांधी करेंगे रोड शो
06:20 AM डीपी सिन्हा रक्षा सचिव बने
डीपी सिन्हा रक्षा सचिव बने
05:40 AM भारत, अमेरिका का दूसरे दर्जे का साथी बन रहा है: सीपीआई(एम)
भारत, अमेरिका का दूसरे दर्जे का साथी बन रहा है: सीपीआई(एम)
05:00 AM अंडमान-निकोबार में भुकंप के हल्के झटके महसूस किए गए
अंडमान-निकोबार में भुकंप के हल्के झटके महसूस किए गए
04:34 AM नोबेल पुरस्कार विजेता कैलाश सत्यार्थी से मिलेंगे बराक ओबामा
नोबेल पुरस्कार विजेता कैलाश सत्यार्थी से मिलेंगे बराक ओबामा
04:15 AM संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भारत के प्रवेश का विरोध करेगा चीन
संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भारत के प्रवेश का विरोध करेगा चीन, पाकिस्तान को भी करेगा विरोध के लिए प्रोत्साहित
03:45 AM अमिताभ बच्चन को भारत रत्न मिलना चाहिए: ममता बनर्जी
अमिताभ बच्चन को भारत रत्न मिलना चाहिए: ममता बनर्जी
03:05 AM आज मोदी और ओबामा करेंगे ऑल इंडिया रेडियो पर 'मन की बात'
आज मोदी और ओबामा करेंगे ऑल इंडिया रेडियो पर 'मन की बात'
02:30 AM राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने मशहूर कार्टूनिस्ट आर के लक्ष्मण के निधन पर शोक जताया
राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने मशहूर कार्टूनिस्ट आर के लक्ष्मण के निधन पर शोक जताया. वहीं आरजेडी के अध्यक्ष लालू यादव ने कहा कि लक्ष्मण के जाने से एक युग खत्म हो गया है.
01:55 AM White House में एक छोटा ड्रोन गिरा, किसी किस्म के नुकसान की खबर नहीं
White House में एक छोटा ड्रोन गिरा, किसी किस्म के नुकसान की खबर नहीं
01:30 AM स्पेन में एक फाइटर प्लेन क्रैश, 12 लोगों की मौत
स्पेन में एक फाइटर प्लेन क्रैश, 12 लोगों की मौत
12:50 AM कांग्रेस और आप ने गणतंत्र दिवस परेड में किरण बेदी के वीवीआईपी श्रेणी में बैठने पर सवाल उठाया
कांग्रेस और आप ने गणतंत्र दिवस परेड में किरण बेदी के वीवीआईपी श्रेणी में बैठने पर सवाल उठाया
12:01AM आर के लक्ष्मण के जाने से एक युग का अंत हुआ: लालू यादव
12:00AM मशहूर कार्टूनिस्ट आर के लक्ष्मण के निधन पर पीएम मोदी ने जताया शोक