11:43PM उद्धव ठाकरे से मिले रेल मंत्री सुरेश प्रभु
मातोश्री जाकर शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे से मिले रेल मंत्री सुरेश प्रभु
11:30PM जम्मू के पुंछ में आतंकवादियों की बड़ी घुसपैठ नाकाम
जम्मू में पुंछ सेक्टर कलास इलाके में एलओसी के पास आतंकवादियों की बड़ी घुसपैठ को नाकाम कर दिया गया है. एलओसी के पास आतंकवादियों की गतिविधि दिखने पर सेना ने उन पर गोली चलाई तो आतंकवादि पाकिस्तानी हिस्से में भाग गए. सू्त्रों के अनुसार 5 से 7 आतंकवादी भारत में घुसने की फिराक में हैं.
11:20PM सुरेश प्रभु उद्धव ठाकरे से मिलने मातोश्री जा रहे हैं
10:50PM आजम खान ने मीडिया को कोसा
उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री और सपा के कद्दावर नेता आजम खान ने पार्टी प्रमुख मुलायम सिंह के 76वें जन्मदिन की पार्टी के मौके पर मीडिया पर खूब भड़ास निकाली. उन्होंने कहा आज लोग जल रहे हैं.
10.25PM मिजोरम में 4.7 तीव्रता के भूकंप के झटके
09:59PM तृणमूल सांसद श्रींजॉय बोस के 5 बैंक अकाउंट फ्रीज
प्रवर्तन निदेशालय ने तृणमूल सांसद श्रींजॉय बोस के 5 बैंक अकाउंट फ्रीज किए. श्रींजॉय को गुरुवार को ही सीबीआइ्र ने शारदा चिटफंड मामले में गिरफ्तार किया है.
09:36PM हरियाणा में 71 आईएएस अफसरों का तबादला
हरियाणा में खट्टर सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है. 71 आईएएस अफसरों का किया गया तबादला. अशोक खेमका को हरियाणा सरकार का सचिव और ट्रांसपोर्ट कमिश्नर नियुक्त किया गया.
09:20PM दूसरी बार भारत आने वाले बराक ओबामा पहले अमेरिकी राष्ट्रपति
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता सय्यद अकबरुद्दीन ने कहा कि अपने कार्यकाल के दौरान भारत दौरे पर आने वाले बराक ओबामा पहले अमेरिकी राष्ट्रपति होंगे.
09:16PM गणतंत्र दिवस पर किसे बुलाना है, सरकार का फैसला: कांग्रेस
कांग्रेस नेता अजय माकन का कहना है कि गणतंत्र दिवस समारोह में चीफ गेस्ट के रूप में किसे बुलाया जाता है ये पूरी तरह से सरकार पर निर्भर है. उन्होंने कहा, लेकिन हम तो उम्मीद ही कर सकते हैं कि अमेरिकी राष्ट्रपति का यह दौरा सिर्फ दिखावे के लिए न हो, इससे कुछ अच्छा भी निकल कर आए.
08:58PM टीएमसी के एक और सांसद को सीबीआई का नोटिस
तृणमूल कांग्रेस के एक और राज्यसभा सांसद एएच इमरान को सीबीआई ने शारदा चिटफंड मामले में नोटिस भेजा है. इमरान से प्रवर्तन निदेशालय पहले ही पूछताछ कर चुका है.
08:41PM ओबामा ने कबूल किया मोदी का न्योता, गणतंत्र दिवस पर आएंगे भारत
अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने भारत के गणतंत्र दिवस समारोह में चीफ गेस्ट बनने की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का न्योता स्वीकार कर लिया है.
08:19PM दो लोकतांत्रिक देश मिलकर जश्न मनाएंगे तो इतिहास बनेगा: बीजेपी
बीजेपी नेता सम्बित पात्रा ने कहा है कि विश्व के दो लोकतांत्रिक देश मिलकर लोकतंत्र का जश्न मनाएंगे तो इतिहास बन जाएगा.
07:47PM रामपाल के कमरे से प्रेग्नेंसी टेस्ट किट मिली: पुलिस
हिसार पुलिस के अनुसार रामपाल के बरवाला आश्रम के कमरे से प्रेग्नेंसी टेस्ट किट मिली. इसके अलावा हिसार पुलिस के अनुसार आश्रम से 12 बोर की 3 देसी पिस्तौल, 19 एयर गन राइफल, 2 दुनाली राइफल और 315 बोर की दो रिवॉल्वर भी बरामद हुई हैं.
07:38PM बराक ओबामा हो सकते हैं गणतंत्र दिवस पर मेहमान
इस बार गणतंत्र दिवस पर अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा को खास मेहमान बनकर आने का न्योता भेजा गया है.
This Republic Day, we hope to have a friend over…invited President Obama to be the 1st US President to grace the occasion as Chief Guest.
— Narendra Modi (@narendramodi)
07:33PM हरियाणा सरकार ने रॉबर्ट वाड्रा मामले में रिपोर्ट मांगी
हरियाणा सरकार ने गुडगांव के डीसी से रॉबर्ट वाड्रा के जमीनों के मामले में रिपोर्ट मांगी.
07:25PM छत्तीसगढ़ में नक्सलियों ने वायुसेना के हेलिकॉप्टर पर हमला किया
छत्तीसगढ़ में नक्सलियों ने वायुसेना के एमआई 17 हेलिकॉप्टर पर हमला किया. हेलिकॉप्टर को आपातस्थिति में उतारा गया. खबर के मुताबिक गोलीबारी में हेलिकॉप्टर को नुकसान पहुंचा है.
07:10PM ताजमहल भारत की विरासत है: सलमान खुर्शीद
कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद ने कहा है कि ताजमहल भारत की विरासत है. यह दुनिया के लिए पूरे भारत की निशानी है.
06:58PM सीबीआई को राजनीतिक हथियार की तरह इस्तेमाल किया जा रहा है: टीएमसी
तृणमूल कांग्रेस नेता डेरेक ओ'ब्रायन ने कहा है कि पिछली सरकार ने सीबीआई को राजनीतिक हथियार के रूप में इस्तेमाल किया और अब बीजेपी सरकार भी वैसा ही कर रही है.
06:43PM सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के अनुसार रंजीत सिन्हा 2जी जांच से हटे
सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के अनुसार सीबीआई डायरेक्टर रंजीत सिन्हा ने 2जी मामले की जांच से खुद को अलग कर लिया है.
06:02PM सीआरपीएफ आईजी बस्तर में फंसे, सुरक्षित
बस्तर नक्सली एनकाउंटर में सीआरपीएफ आईजी एचएस सिंधू फंसे. उनका गनमैन घायल हो गया है.
05:58PM ऑस्ट्रेलिया को हरा सकती है टीम इंडिया: विराट कोहली
ऑस्ट्रेलिया दौरे पर पहले टेस्ट मैच के लिए कप्तान बनाए गए विराट कोहली ने कहा है कि उनकी टीम में ऑस्ट्रेलिया को हराने की क्षमता है.
05:52PM बस्तर: नक्सली मुठभेड़ में CRPF के 5 जवान घायल
छत्तीसगढ़ में बस्तर के सुकमा जिले में चिंतागुफा में नक्सलियों के साथ हुई मुठभेड़ में सीआरपीएफ के 5 जवान घायल हो गए हैं. घायलों को लाने के लिए जगदलपुर से हेलिकॉप्टर रवाना हो गया है. टीम इंडिया पर फिक्सिंग के साए को लेकर बोले स्टार क्रिकेटर विराट कोहली, हमारी टीम सिर्फ क्रिकेट पर ध्यान लगा रही है.
05:36PM चंद्रबाबू नायडू ने अरुण जेटली से की मुलाकात
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली से की मुलाकात.
05:31PM 3 किलो सोने के साथ दिल्ली एयरपोर्ट पर तीन गिरफ्तार
दुबई से आ रहे दो और रियाध से आ रहे एक व्यक्ति को दिल्ली अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर तीन किलो सोने की स्मगलिंग करते हुए गिरफ्तार किया गया है.
05:13PM आज रात ऑस्ट्रेलिया के लिए रवाना होगी टीम इंडिया
आज रात 11.45 बजे मुंबई से ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए रवाना होगी भारतीय क्रिकेट टीम
04:52PM शारदा घोटाला: सीबीआई ने टीएमसी सांसद को गिरफ्तार किया
शारदा घोटाला मामले में सीबीआई ने पश्चिम बंगाल की सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस के नेता और सांसद श्रींजॉय बोस को गिरफ्तार कर लिया है.
04:44PM रामपाल के आश्रम में कभी नहीं गया: भूपेंद्र सिंह हुड्डा
हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा का कहना है कि उनका परिवार आर्य समाजी है और वे कभी भी रामपाल के बरवाला आश्रम में नहीं गए.
04:35PM कुलगाम में आतंकवादियों ने पीडीपी की रैली में ग्रेनेड फेंका
03:29 PM गाजियाबाद: सेंट्रल मॉल को जिला प्रशासन ने किया सील
सेंट्रल मॉल को जिला प्रशासन ने किया सील. जिला प्राशासन का कहना है कि मॉल पर करीब चार करोड़ रुपए की स्टांप चोरी का मामला पकड़ा गया था. जिसके चलते स्टांप शुल्क की रीकवरी के लिए मॉल को लगातार नोटिस दिया जा रहा था.
02:55 PM आम आदमी पार्टी के पूर्व विधायक एम एस धीर बीजेपी में हुए शामिल
आम आदमी पार्टी के पूर्व विधायक एम एस धीर बीजेपी में हुए शामिल. उन्होंने कहा, पूरी ताकत से बीजेपी की सेवा करूंगा. केजरीवाल ने सिर्फ 49 दिन में इस्तीफा देकर दिल्ली की जनता की भावनाओं के साथ खिलवाड़ किया.
01:57PM मुलायम के जन्मदिन पर किए जा रहे खर्च के सवाल पर भड़के आजम
Taliban ne diya, Dawood ne diya. Saara Talibaan ka fund hai: Azam Khan when asked on funds used for Mulayam S Yadav's b'day celebrations
— ANI (@ANI_news)
01:46PM रावण है रामपाल: अशोक सिंघल
VHP नेता ने रामपाल की तुलना रावण से की है.
01:40PM हैदराबाद: नित्यानंद रेड्डी पर गोली चलाने वाला गिरफ्तार
01:30PM बीजेपी को जनता की मुसीबतों से कोई लेना-देना नहीं: सोनिया गांधी
01:25PM शाही इमाम ने दिल्ली हाईकोर्ट के फैसले का स्वागत किया
01:04PM डाल्टनगंज में मोदी ने बिना नाम लिए जीतनराम पर साधा निशाना
डाल्टनगंज में मोदी ने बिना नाम लिए जीतनराम पर साधा निशाना, कहा- ऐसे बयानों से राज्य का भला नहीं होता.
01:00PM डाल्टनगंज में बोले मोदी, बेशर्म होकर झारखंड को लूटा गया है
12:53PM डाल्टनगंज में बोले मोदी, ऑस्ट्रेलिया जाकर किसानों के मुद्दे की बात की
12:48PM डाल्टनगंज में बोले मोदी, वीरों की धरती है झारखंड
12:43PM डाल्टनगंज में चुनावी सभा को संबोधित कर रहे हैं नरेंद्र मोदी
झारखंड के डाल्टनगंज में चुनावी सभा को संबोधित कर रहे हैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी.
12:40PM हिंदुत्व से नया रास्ता मिलेगा: मोहन भागवत
वर्ल्ड हिंदू कांग्रेस में बोले RSS प्रमुख मोहन भागवत, हिंदुत्व से नया रास्ता मिलेगा.
12:28PM चुनावी सभा को संबोधित करने डाल्टनगंज पहुंचे नरेंद्र मोदी
12:23PM देश में 800 साल बाद हिंदू स्वाभिमानियों के हाथ में कमान आई है: अशोक सिंघल
वर्ल्ड हिंदू कांग्रेस में बोले वीएचपी लीडर अशोक सिंघल, 800 साल बाद देश की कमान हिंदू स्वाभिमानियों के हाथ में कमान आई है.
12:11PM बिहार: सड़क विभाग के SDO घूस लेते गिरफ्तार
बिहार के रोहतास जिले के नोखा में सड़क विभाग के SDO रविंद्र कुमार सिंह को निगरानी विभाग ने 15000 रुपये घूस लेते गिरफ्तार किया. सड़क टेंडर पास करने के लिए ले रहे थे घूस.
12:02PM रक्षा मंत्री का तीनों सेना प्रमुखों को सुबह 9 बजे दफ्तर पहुंचने का फरमान
रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर का तीनों सेना प्रमुखों को सुबह 9 बजे दफ्तर पहुंचने का फरमान. पर्रिकर सुबह 8.30 बजे दफ्तर पहुंच जाते हैं.
11:50AM मुद्गल कमेटी की रिपोर्ट पर BCCI ने SC में जवाब दाखिल किया
11:30AM भारत का मंगलयान 2014 के सर्वश्रेष्ठ आविष्कारों में शामिल
प्रतिष्ठित टाइम पत्रिका ने भारत के मंगलयान को 2014 के सर्वश्रेष्ठ आविष्कारों में शामिल किया है और इसे प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में एक ऐसी उपलब्धि बताया है जो भारत को अंतरग्रहीय अभियानों में पांव पसारने का मौका प्रदान करेगी.
11:04AM दिल्ली: दस्तारबंदी पर रोक लगाने से हाईकोर्ट का इंकार
शाही इमाम के बेटे के दस्तारबंदी पर रोक लगाने से हाईकोर्ट का इंकार. हाईकोर्ट ने कहा, 'दस्तारबंदी की कानूनी वैद्यता नहीं.' अगली सुनवाई 28 जनवरी को.
10:59AM हिसार: रामपाल के आश्रम में पुलिस का सर्च ऑपरेशन शुरु
हिसार स्थित रामपाल के आश्रम में पुलिस का सर्च ऑपरेशन शुरु, एसपी और मजिस्ट्रेट मौजूद.
10:57AM शारदा स्कैम: पश्चिम बंगाल के टेक्सटाइल मंत्री CBI दफ्तर पहुंचे
पश्चिम बंगाल के टेक्सटाइल मंत्री श्यामपदा मुखर्जी पूछताछ के लिए CBI दफ्तर पहुंचे.
10:45PM आजम खान कल को व्हाइट हाउस भी मांग सकते हैं: मुख्तार अब्बास नकवी
बीजेपी नेता मुख्तार अब्बास नकवी का आम खान पर निशाना, कहा- आजम की मांग नाजायज है. वो कल को व्हाइट हाउस भी मांग सकते हैं.
10:21AM दिल्ली: आज BJP में शामिल होंगे AAP नेता एमएस धीर
आम आदमी पार्टी के पूर्व विधायक और दिल्ली विधानसभा के पूर्व स्पीकर एमएस धीर आज दोपहर 2 बजे बीजेपी में शामिल होंगे.
10:12AM रामपुर: मुलायम सिंह यादव के जन्मदिन की जबरदस्त तैयारी
09:45AM जम्मू-कश्मीर: आज बंदीपोरा में चुनावी सभा को संबोधित करेंगी सोनिया गांधी
09:20AM सिलचर जेल में भूख हड़ताल कर रहे एक कैदी की मौत
सिलचर जेल में भूख हड़ताल कर रहे एक कैदी की मौत, 176 कैदियों के साथ भूख हड़ताल पर था.
09:00AM झारखंड: PM नरेंद्र मोदी की रैली के मद्देनजर सुरक्षा कड़ी
झारखंड में PM नरेंद्र मोदी की रैली के मद्देनजर सुरक्षा कड़ी, आज चंदवा में करेंगे चुनावी सभा को संबोधित.
08:30AM दिल्ली: नॉर्थ-ईस्ट के युवक की संदिग्ध अवस्था में लाश बरामद
दिल्ली के मुनिरका इलाके में नॉर्थ-ईस्ट के रहने वाले एक 21 साल के युवक की संदिग्ध अवस्था में लाश बरामद. मृतक ने शराब पी रखी थी.
07:55 AM PM मोदी ने ट्विटर पर आनंदी बेन पटेल को जन्मदिन की बधाई दी
Warm birthday wishes to Gujarat CM . May Almighty bless her with good health & a long life.
— Narendra Modi (@narendramodi)
07:30 AM एनटी रामा राव के नाम पर हैदराबाद एयरपोर्ट के डोमेस्टिक टर्मिनल का नामकरण
एनटी रामा राव के नाम पर हैदराबाद एयरपोर्ट के डोमेस्टिक टर्मिनल का नामकरण. हालांकि पूरे एयरपोर्ट को आगे भी राजीव गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट के नाम से ही जाना जाएगा.
07:10 AM खुफिया विभाग ने PM मोदी की रैली के मद्देनजर हाई अलर्ट जारी किया
आज डाल्टेनगंज और चंदवा में गरजेंगे पीएम मोदी. खुफिया विभाग ने मोदी की रैली के मद्देनजर हाई अलर्ट जारी किया.
06:55 AM श्रीलंका ने पांच भारतीय मछुआरों को रिहा किया
श्रीलंका ने पांच भारतीय मछुआरों को रिहा किया. देर रात 2 बजे चेन्नई पहुंचे मछुआरे. मछुआरों को श्रीलंका में फांसी की सजा दी गई थी. तमिलनाडु सरकार ने सभी मछुआरों को तीन-तीन लाख रुपये देने की घोषणा की.
हर मोड़ पर तकदीर निभाती है अहम रोल. जानें किस्मत का लेखा-जोखा.
05:15 AM करनाल पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, 1 सिपाही और 1 बदमाश की मौत
करनाल पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, 1 सिपाही और 1 बदमाश की मौत. अंबाला से कार छीनकर भाग रहे थे बदमाश. पुलिस ने बैरिकेड पर रोकने की कोशिश की, जिसके बाद बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी.
03:40 AM दिल्ली: क्रेडिट कार्ड से पैसा चुराने वाला धरा गया
दिल्ली के एक आयातक को उसकी दुकान पर आने वाले ग्राहकों के क्रेडिट कार्ड आंकड़ों को चुराकर 66 लाख रुपये की हेराफेरी करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है.
02:15 AM चैम्पियंस टेनिस लीग के सिंग्लस में लिएंडर पेस हारे
वर्ष 2008 के बाद पहली बार सिंग्लस खेल रहे लिएंडर पेस को चैम्पियंस टेनिस लीग में, अच्छे गेम के बावजूद फ्रेंच ओपन के पूर्व चैम्पियन सेरगी ब्रुगुएरा के हाथों हार का सामना करना पड़ा.
01:00 AM पश्चिमोत्तर पाकिस्तान में अमेरिकी ड्रोन हमले में आठ उग्रवादियों की मौत
12:05AM विराट कोहली ने अनुष्का शर्मा रिश्ता कबूला
अनुष्का शर्मा पर विराट कोहली का कबूलनामा, कहा-जो है वो सबके सामने है, हम कुछ नहीं छिपा रहे.
12:00AM अडानी लोन मामले में बचाव में उतरी केंद्र सरकार
अडानी को लोन दिए जाने के मामले में बचाव में उतरी सरकार, ऑस्ट्रेलिया में कारोबार के लिए एसबीआई से करार से सरकार का कोई लेना देना नहीं. यूपीए सरकार के दौरान जिंदल को लोन दिए जाने का दिया हवाला.