scorecardresearch
 

19 फरवरी 2016: दिनभर की बड़ी खबरें एकसाथ

देश, दुनिया, महानगर, खेल, आर्थिक और बॉलीवुड में क्‍या कुछ हुआ. जानने के लिए यहां पढ़ें समय के साथ साथ खबरों का लाइव अपडेशन.

Advertisement
X
हरियाणा जाट आंदोलन हुआ हिंसक
हरियाणा जाट आंदोलन हुआ हिंसक

11:20 PM राजनाथ सिंह, मनोहर पर्रिकर, सुषमा स्वराज और अरुण जेटली ने हरियाणा की स्थिति की समीक्षा की

11:00 PM रोहतक: गन हाउस में लूटपाट, हथियार और गोलियां ले गए आंदोलनकारी
रोहतक: गन हाउस में लूटपाट, हथियार और गोलियां ले गए आंदोलनकारी

10:15 PM कलिखो पुल बने अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री

09:43 PM जाट आंदोलन की वजह से फरीदाबाद में धारा 144 लगी
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी की ओर से कल विभिन्न 22 परीक्षा केन्द्रों पर आयोजित की जाने वाली हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा-2016 रद्द.

09:41 PM जाट आरक्षण आंदोलन के चलते हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा-2016 रद्द
जाट आरक्षण आंदोलन के चलते हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा-2016 रद्द. शनिवार को 22 परीक्षा केन्द्रों पर आयोजित होने वाली थी परीक्षा.

09:32 PM पटियाला हाउस कोर्ट हंगामे पर NHRC की रिपोर्ट, पुलिस के कामकाज पर गंभीर सवाल
पटियाला हाउस कोर्ट हंगामे पर NHRC की रिपोर्ट में पुलिस के कामकाज पर गंभीर सवाल

Advertisement

09:30 PM जाट आंदोलन: गुड़गांव के सारे स्कूलों में छुट्टी

09:28 PM हरियाणा: प्रदर्शनकारियों ने मुनक नहर के गेट बंद किए

09:20 PM पानीपत रेलवे स्टेशन पर शताब्दी एक्सप्रेस रुकने के बाद 51 विदेशी सैलानी स्टेशन पर उतरे

09:05 PM रोहतक: कर्फ्यू वाले क्षेत्रों में देखते ही गोली मारने के आदेश

09:00 PM कलिखो पुल होंगे अरुणाचल के मुख्यमंत्री, रात 9 बजे लेंगे शपथ

 

08:39 PM जाट प्रदर्शन: रोहतक बस स्टैंड में आग लगाई गई
जाट प्रदर्शनकारियों ने रोहतक बस स्टैंड पर आग लगाई. हरियाणा रोजवेज की 8 बसों को पहुंचाया नुकसान.

08:25 PM जेल में कन्हैया कुमार से मिलने पहुंची NHRC की टीम

08:20 PM रोहतक: BJP एमएलए मनीष ग्रोवर के दफ्तर में आग लगाई गई

08:15 PM मोहम्मद शमी एशिया कप 2016 से बाहर, भुवनेश्वर कुमार लेंगे शमी की जगह

08:10 PM काजोल को प्रसार भारती बोर्ड का पार्ट टाइम सदस्य बनाया गया

08:05 PM जाट आंदोलन: रोहतक और भिवानी में लगा कर्फ्यू

08:00 PM सरकार को जाट प्रदर्शनकारियों से तुरंत बात करनी चाहिए: बीएस हुड्डा
हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपिंदर सिंह हुड्डा ने कहा कि सरकार को जाट प्रदर्शनकारियों से तुरंत बातचीत कर कोई समाधान निकालना चाहिए.

07:55 PM देहरादून एक्साइज विभाग के असिस्टेंट डायरेक्टर को CBI ने गिरफ्तार किया
10 लाख की घूस लेते हुए देहरादून के एक्साइज विभाग के असिस्टेंट डायेरेक्टर अनिल कुमार को CBI ने गिरफ्तार किया.

Advertisement

07:40 PM राष्ट्रपति से कन्हैया कुमार को रिहा करने की गुजारिश की: सीताराम येचुरी

07:29 PM रोहतक में हिंसक हुआ जाट समुदाय का प्रदर्शन
हरियाणा मुख्यमंत्री की अधिकारियों और मंत्रियों के साथ बैठक खत्म. ADGP बीएस संधु स्थिति को स्थिति का जायजा लेने भेजा गया.

07:05 PM बीजेपी हरियाणा के लोगों को जाट और गैर जाटों में बांटना चाहती है: अरविंद केजरीवाल
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने हरियाणा से एकता बनाए रखने की अपील की. कहा बीजेपी राज्य को जाटों और गैर जाटों में बांटना चाहती है.

06:55 PM अमेठी में राहुल गांधी को काले झंडे दिखाए गए

 

06:40 PM लेफ्ट नेता जेएनयू मामले पर राष्ट्रपति से मिलने पहुंचे
लेफ्ट के नेता प्रेसिडेंट से जेएनयू मसले पर बातचीत करने पहुंचे. प्रेसिडेंट से मुलाकात जारी

06:30 PM भारत की यात्रा पर आए नेपाली पीएम केपी शर्मा ओली को काले झंडे दिखाए गए
नेपाल के पीएम केपी शर्मा ओली को भारत में मधेसी छात्रों ने दिखाए काले झंडे.

06:30 PM जाट प्रदर्शन को देखते हुए रोहतक में सेना बुलाई गई
रोहतक में 10 बजे तक पहुंचेगी सेना

06:25 PM बिहार में 21 IPS ऑफिसरों का तबादला किया गया
बिहार में आरजेडी एमएलए के बलात्कार मामले में शामिल होने की जांच कर रहे नवादा के एसपी सहित 21 आईपीएस ऑफिसरों का तबादला किया गया.

Advertisement

06:20 PM जाट प्रदर्शनकारियों ने रोहतक में एक दर्जन दुकानों में आग लगाई

06:15 PM जेएनयू छात्र संघ परिषद ने देश विरोधी नारों के खिलाफ प्रस्ताव पास किया

6:10 PM जाट प्रदर्शनकारियों ने झज्जर में दो एंबुलेंस को आग के हवाले किया

06:07 PM 3 सूचना अायुक्तों का किया गया चयन
तीन सूचना आयुक्तों का चयन किया गया. बीएस बस्सी का नाम सूची से हटाया गया. बिमल जुल्का, डीपी सिन्हा और अमिताभ भट्टाचार्या को चुना गया.

06:03 PM जाट प्रदर्शनकारियों ने झज्जर में दीघल पुलिस चौकी में आग लगाई

05:50 PM बिहार के निलंबित RJD विधायक राजबल्लभ यादव का बेटा हिरासत में
बलात्कार मामले में सबूतों से छेड़छाड़ को लेकर बिहार के निलंबित RJD विधायक राजबल्लब यादव के बेटे को हिरासत में लिया गया.

05:35 PM सेना प्रमुख और रक्षा मंत्रालय से संपर्क में हम: हरियाणा DGP

05:25 PM जवाबी कार्रवाई में प्रदर्शनकारी पर चली गोली: DGP हरियाणा

05:20 PM लोढ़ा समिति कि सिफारिशों को लागू करने में आने वाली परेशानियां सुप्रीम कोर्ट में बताएगी BCCI

05:12 PM नेपाली पीएम केपी शर्मा ओली नई दिल्ली पहुंचे
नई दिल्ली में विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने नेपाली पीएम केपी शर्मा ओली का स्वागत किया.

 

05:00 PM गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने की हरियाणा के CM खट्टर से बात की
जाट आरक्षण मुद्दे को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर से बातचीत की.

Advertisement

04:46 PM जाट आंदोलन की वजह से शुक्रवार को 72 ट्रेनें हुई रद्द

04:40 PM पटियाला हाउस कोर्ट ने एसएआर गिलानी की बेल की अर्जी खारिज की

04:29 PM जाट समुदाय के सदस्यों की सारी मांगे मान ली गई हैं, प्रदर्शन की कोई वजह नहीं: जवाहर यादव
हरियाणा के मुख्यमंत्री  के पूर्व ओएसडी जवाहर यादव ने जाट समुदाय से प्रदर्शन रोक के घर वापस जाने को कहा. जवाहर के मुताबिक सरकार पहले ही उनकी मांग मान चुकी है.

04:25 PM जाट आरक्षण: पुलिस फायरिंग में एक की मौत, नौ घायल
रोहतक में जाट आरक्षण की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रही भीड़ पर पुलिस ने फायरिंग की. इस फायरिंग में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि नौ अन्य लोग घायल हो गए.

04:16 PM JNU विवाद: जम्मू-कश्मीर में वकीलों का प्रदर्शन
जेएनयू विवाद पर जम्मू-कश्मीर में वकीलों ने प्रदर्शन किया. वकीलों ने राष्ट्रविरोधी गतिविधियों की निंदा की.

 

04:11 PM जाट आरक्षण: मंत्री कैप्टन अभिमन्यु के घर पर हमला
जाट आरक्षण की मांग कर रहे प्रदर्शनकारियों ने हरियाणा के मंत्री कैप्टन अभिमन्यु के घर पर हमला किया. प्रदर्शनकारियों ने रोहतक में एक कार में आग लगा दी.

 

04:00 PM बम की धमकी के बाद साहिबाबाद में रोकी गई बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस
बम की धमकी मिलने के बाद बिहार संपर्क क्रांति ट्रेन को यूपी के साहिबाबाद में रोक लिया गया. मौके पर बम डिस्पोजल स्क्वाड को भेजा गया है.

Advertisement

 

03:34 PM कन्हैया के वकीलों ने HC में दी जमानत की अर्जी
जेएनयू छात्र संघ के अध्यक्ष कन्हैया कुमार की जमानत याचिका पर शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई से इनकार कर दिया था. जिसके बाद कन्हैया के वकीलों ने हाई कोर्ट में दी जमानत की अर्जी.

03:27 PM लागू नहीं हो पा रही लोढ़ा कमेटी की सिफारिशें, SC में हलफनामा देगा बोर्ड
जस्टिस लोढ़ा कमेटी की सिफारिशें लागू करने में होने वाली दिक्कतों को लेकर बीसीसीआई सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा देने वाला है.

03:22 PM PAK हुकूमत ने कहा- पठानकोट हमले पर FIR छोटा कदम हैः सूत्र
पाकिस्तान सरकार के सूत्रों ने कहा है कि पठानकोट हमले में एफआईआर छोटा कदम है. हालांकि सरकार ने एफआईआर में मसूद अजहर का नाम न होने पर निराशा भी जताई है.

03:15 PM पटियाला हाउस कोर्ट से इंडिया गेट तक वकीलों ने निकाला मार्च
वकीलों ने पटियाला हाउस कोर्ट से इंडिया गेट तक मार्च निकाला.

 

03:02 PM पटियाला हाउस कोर्ट में प्रदर्शन के लिए जुटे करीब 200 वकील
प्रो. एसएआर गिलानी की जमानत याचिका पर सुनवाई से पहले पटियाला हाउस कोर्ट में करीब 200 वकील जुट गए.

02:41 PM जाट आंदोलनः सोनीपत-दिल्ली-अंबाला-चंडीगढ़ रेलवे ट्रैक ब्लॉक
आरक्षण के लिए आंदोलन कर रहे जाट प्रदर्शनकारियों ने सोनीपत-दिल्ली-अंबाला-चंडीगढ़ रेलवे ट्रैक ब्लॉक कर दिया है. सीएम खट्टर ने प्रदर्शनकारियों से आंदोलन खत्म करने की अपील की है.

Advertisement

02:37 PM आर्थिक रूप से पिछड़े जाटों को मिलेगा कोटा, खट्टर लाएंगे नया बिल
हरियाणा सरकार ने आर्थिक रूप से पिछड़े जाटों को आरक्षण देने का ऐलान किया है. इसके लिए खट्टर सरकार नया बिल लाएगी. सीएम मनोहरलाल खट्टर ने नया बिल बनाने के लिए विपक्ष से भी मदद मांगी है.

02:31 PM गुड़गांव पहुंची जाट आरक्षण की आग, जगह-जगह लगा जाम

02:21 PM वाराणसी: संत रविदास मंदिर जाएंगे मोदी और केजरीवाल

02:05 PM पटियाला हाउस कोर्ट में थोड़ी देर में गिलानी के बेल पर होगी सुनवाई

02:01 PM राहुल गांधी ने PM मोदी पर महंगाई को लेकर फिर साधा निशाना

01:40 PM कन्हैया के वकील जमानत के लिए थोड़ी देर में HC में अपील करेंगे

01:29 PM शाम 5 बजे पार्टी नेताओं से मुलाकात करेंगी कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी
शाम 5 बजे पार्टी नेताओं से मुलाकात करेंगी कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी

01:19 PM जाट आरक्षण पर 31 मार्च तक रिपोर्ट देगी कमेटी: CM खट्टर
जाट आरक्षण पर 31 मार्च तक रिपोर्ट देगी कमेटी: CM खट्टर

01:18 PM जाट आरक्षण पर हरियाणा सरकार ने कमेटी गठित की है: खट्टर
हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर ने कहा है कि जाट आरक्षण पर हरियाणा सरकार ने कमेटी गठित की है.

01:10 PM विजय रुपानी गुजरात बीजेपी के नए अध्यक्ष बने

12:52 PM जिस देश का खाते हैं उसके लिए बुरा कैसे कह सकते हैं: शिखर धवन
जिस देश का खाते हैं उसके लिए बुरा कैसे कह सकते हैं: शिखर धवन

12:40 PM रद्द हो सकती है बीजेपी विधायक OP शर्मा की सदस्यता
अलका लांबा से बदसलूकी मामले में दिल्ली से बीजेपी एमएलए ओपी शर्मा की विधानसभा से सदस्यता रद्द हो सकती है.

12:33 PM ऑड-इवन के खिलाफ दिल्ली हाई कोर्ट में दायर याचिका खारिज
5 अप्रैल से लागू होने वाले ऑड-इवन फॉर्मूले के खिलाफ दिल्ली हाई कोर्ट में दायर याचिका खारिज. याचिका में कहा गया था कि करीब 37 प्रतिशत प्रदूषण दोपहिया वाहनों से होता है लिहाजा इनको भी फॉर्मूले में शामिल किया जाए.

12:26 PM जेएनयू के लोग असल मुद्दे से ध्यान भटका रहे हैं: विक्रम चौहान, वकील

 

12:22 PM जमानत के लिए दिल्ली हाई कोर्ट में अपील करेंगे कन्हैया के वकील

 

12:10 PM जेल में बंद हार्दिक पटेल की हालत बिगड़ी

11:59 AM जाट आरक्षण आंदोलनः रोहतक में भी सड़कों पर उतरे लोग
जाट आरक्षण आंदोलन हरियाणा में फैलता जा रहा है. रोहतक में भी लोग सड़कों पर उतर गए. यहां एसएमएस सर्विस बैन कर दी गई है.

 

11:56 AM SC का सरकार को आदेश- कन्हैया और उनके वकील की सुरक्षा करें
सुप्रीम कोर्ट ने भारत सरकार से कहा है कि कन्हैया और उनके वकीलों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए. कोर्ट ने यह आदेश पटियाला हाउस कोर्ट में कन्हैया पर हुए हमले के मद्दनेजर दिया है.

11:52 AM J-K: शोपियां में एक संदिग्ध लश्कर आतंकी गिरफ्तार
जम्मू-कश्मीर के शोपियां में एक संदिग्ध लश्कर आतंकी को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस और 44 राष्ट्रीय राइफल्स की संयुक्त टीम ने यह कार्रवाई की है. उससे एके-47 और कुछ मैगजीन बरामद की हैं.

11:48 AM जेल में अनशन पर बैठे हार्दिक पटेल की तबीयत बिगड़ी
जेल में अनशन पर बैठे हार्दिक पटेल की तबीयत बिगड़ गई है. सूत्रों के मुताबिक उन्होंने इलाज लेने से भी मना कर दिया है. वह 17 फरवरी से अनशन पर हैं.

11:43 AM जाट आरक्षण आंदोलन पर CM खट्टर ने बुलाई सर्वदलीय बैठक
जाट आरक्षण पर हरियाणा में जारी आंदोलन के बीच मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने सर्वदलीय बैठक बुलाई है.

 

11:37 AM कन्हैया की जमानत पर सुनवाई से SC का इनकार
सुप्रीम कोर्ट ने कन्हैया की जमानत पर सुनवाई से इनकार कर दिया. उनके वकीलों से कहा कि आप सीधे सुप्रीम कोर्ट में अपील नहीं कर सकते. पहले हाई कोर्ट जाइए.

11:33 AM छत्तीसगढ़ के कोडेगांव में भी मुठभेड़, एक नक्सली ढेर
रांची के बाद छत्तीसगढ़ के कोडेगांव में भी सुरक्षा बलों और नक्सलियों में मुठभेड़ हुई. इसमें एक नक्सली मारा गया. सुरक्षा बलों ने उसके पास से दो बंदूकें और नक्सल साहित्य बरामद किया है.

11:29 AM कन्हैया मामलाः SC ने कहा- पहले सुरक्षा दो, फिर पटियाला हाउस में सुनवाई
कन्हैया की जमानत याचिका पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि पहले पर्याप्त सुरक्षा दी जाए, फिर पटियाला हाउस कोर्ट में सुनवाई में भी कोई परेशानी नहीं है.

11:23 AM NH-13 पर चित्रदुर्ग के पास हादसा, 13 की मौत
NH-13 पर चित्रदुर्ग के पास एक भयंकर सड़क हादसा हो गया. इसमें 13 लोगों की मौत हो गई. कई घायल हो गए.

11:17 AM पठानकोट एयरबेस हमले पर PAK में FIR, पर मसूद अजहर का नाम नहीं
पठानकोट एयरबेस पर हुए हमले पर पाकिस्तान में एफआईआर दर्ज की गई है. लेकिन इसमें हमले के मास्टरमाइंड मसूद अजहर का नाम ही नहीं है. यानी पाकिस्तान उसके खिलाफ कोई कार्रवाई करने के मूड में नहीं है.

11:12 AM दिल्ली पुलिस ने पटियाला हाउस कोर्ट हिंसा पर भी सौंपी रिपोर्ट
दिल्ली पुलिस ने सुप्रीम कोर्ट में कन्हैया की जमानत याचिका पर सुनवाई के दौरान पटियाला हाउस कोर्ट में हुई हिंसा पर भी अपनी रिपोर्ट सौंपी.

11:06 AM दिल्ली पुलिस ने नहीं की कन्हैया की हिरासत बढ़ाने की मांगः वकील
दिल्ली पुलिस ने सुनवाई के दौरान कन्हैया की हिरासत अवधि बढ़ाने की मांग नहीं की.

11:01 AM कन्हैया की जमानत याचिका पर SC में सुनवाई शुरू

10:56 AM BJP विधायक के घर कालिख, पर्रिकर बोले- उनके संस्कार अच्छे नहीं थे
राजस्थान में बीजेपी विधायक के घर कांग्रेस कार्यकर्ताओं के कालिख पोतने पर रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर ने कहा है कि कालिख पोतने वालों के संस्कार अच्छे नहीं थे.

10:46 AM उमर खालिद की फोन कॉल डिटेल आई, 3-9 फरवरी तक 800 कॉल
पुलिस जेएनयू के छात्र उमर खालिद की फोन कॉल डिटेल खंगाल रही है. इसके मुताबिक 3 से 9 फरवरी के बीच उमर के फोन से 800 से ज्यादा कॉल हुए. इनमें से 38 कॉल जम्मू-कश्मीर किए गए और 65 कॉल वहां से आए.

10:35 AM कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राजस्थान BJP विधायक के घर पोती कालिख
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राजस्थान के बीजेपी विधायक कैलाश चौधरी के घर कालिख पोत दी. वे लोग राहुल गांधी पर कैलाश की टिप्पणी को लेकर नाराज थे.

 

10:18 AM सांपला में जाट आंदोलन जारी, रोहतक में SMS सर्विस भी बंद
हरियाणा के सांपला में जाट आंदोलन जारी है. इस बीच प्रशासन ने रोहतक में एसएमएस सर्विस पर भी रोक लगा दी है.

 

10:02 AM जेएनयू छात्र उमर के पिता बोले- मुस्लिम हैं, इसलिए निशाने पर है बेटा
जेएनयू के छात्र उमर खालिद के पिता ने कहा है कि मुस्लिम होने के कारण उनके बेटे को निशाना बनाया जा रहा है. सिमी से कनेक्शन पर उन्होंने कहा कि उमर तो पैदा ही 1985 के बाद हुआ था और तब तक वह सिमी से रिटायर हो चुके थे.

09:45 AM पटरी पर काम कर रहे 4 रेलवे कर्मियों को ट्रेन ने कुचला
घाटकोपर और विद्याविहार के बीच काम कर रहे चा रेलवे कर्मियों को ट्रेन ने कुचल दिया.

09:29 AM अगले महीने अमेरिका में मिल सकते हैं मोदी-शरीफ
पाकिस्तानी अखबार द डॉन ने सूत्रों के हवाले से दावा किया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और नवाज शरीफ अगले महीने वाशिंगटन में मिल सकते हैं.

09:10 AM जेएनयू विवाद: कन्हैया कुमार की रिहाई के लिए छात्रों ने रोकी ट्रेन

 

08:34 AM कन्हैया पर पटियाला कोर्ट में हमला हुआ, सीने में दर्द थाः मेडिकल रिपोर्ट
जेएनयू छात्रसंघ अध्यक्ष कन्हैया कुमार की मेडिकल रिपोर्ट आ गई है. इसमें कहा गया है कि पटिलाया कोर्ट में अज्ञात लोगों ने उन पर हमला किया. उनके सीने में दर्द था और कफ की शिकायत थी.

08:22 AM रेप-मर्डर क्राइम नहीं, कहो कि पीड़ित राष्ट्रविरोधी नारे लगा रहा थाः केजरीवाल
दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने एक बार फिर केंद्र सरकार पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा है कि केंद्र की नई आईपीसी में रेप, हत्या या मारपीट भी अपराध नहीं है. बस पूछताछ हो तो कहना है कि पीड़ित राष्ट्रविरोधी नारे लगा रहा था.

 

08:11 AM हमारे दिए आरक्षण से सब संतुष्ट थे, किसी ने विरोध नहीं कियाः हुडा
हरियाणा में जाट आरक्षण के लिए जारी आंदोलन पर पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुडा ने कहा है कि उन्होंने जो आरक्षण दिया था उससे सब संतुष्ट थे. किसी ने विरोध नहीं किया था.

07:41 AM जेएनयू विवाद पर बीजेपी का जनसंपर्क अभियान आज
जेएनयू विवाद पर आज बीजेपी जनसंपर्क अभियान करेगी. सरदार पटेल मार्ग और अंबेडकर पार्क में होगीं सभाएं.

07:04 AM जाट आंदोलन के चलते हरियाणा में सभी मोबाइल इंटरनेट सेवा बाधित
हरियाणा के रोहतक में जाट आंदोलन के चलते तनाव को देखते हुए हरियाणा में सभी मोबाइल इंटरनेट सेवाएं रोक दी गई हैं.

06:48 AM रांची: बुंडू में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, दो जवानों को लगी गोली
गुरुवार रात को बुंडू थाना क्षेत्र में हुई पुलिस और नक्सलियों  के बीच जबरदस्त मुठभेड़. सीआरपीएफ के दो जवान सदाम अंसारी और गोविन्द कुमार सिंह  नक्सलियों की गोली से घायल.

06:25 AM लातेहार: नेवारी पंचायत भवन को नक्सलियों ने विस्फोट कर उड़ाया
झारखंड के लातेहार के नेवारी पंचायत भवन को नक्सलियों ने विस्फोट कर उड़ाया.

06:15 AM हरियाणा: जाटों के आरक्षण को लेकर आज सर्वदलीय बैठक

05:18 AM JNU विवाद: इंडिया गेट पर आज वकीलों का विरोध-प्रदर्शन
दिल्ली की जिला अदालतों के वकील आज 2:30 बजे इंडिया गेट पर विरोध-प्रदर्शन करेंगे. जेएनयू दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई को लेकर प्रदर्शन.

04:43 AM हिट एंड रन केस: सलमान को बरी किए जाने पर SC में आज सुनवाई
हिट एंड रन केस में बॉम्बे हाई कोर्ट द्वारा बरी किए जाने पर सलमान खान के खिलाफ याचिक पर आज सुप्रीम कोर्ट में होगी सुनवाई.

04:00 AM लोढ़ा कमेटी की सिफारिशों पर BCCI की स्पेशल जनरल मीटिंग आज
बीसीसीआई ने लोढ़ा कमेटी की सिफारिशों पर चर्चा करने के लिए आज 11 बजे स्पेशल जनरल मीटिंग बुलाई गई है.

03:15 AM एसएआर गिलानी की जमानत याचिका पर आज सुनवाई
दिल्ली विश्वविद्यालय के पूर्व प्रोफेसर और प्रेस क्लब में संसद हमले के दोषी अफजल गुरु की श्रद्धांजलि सभा करने पर राष्ट्रदोह के आरोप में गिरफ्तार एसएआर गिलानी की जमानत याचिका पर आज सुनवाई.

02:26 AM घाना में सड़क हादसे में 61 लोगों की मौत
घाना में एक हाईवे पर एक ट्रक से बस की टक्कर हो जाने पर कम से कम 61 यात्रियों की मौत हो गई.

02:05 AM बराक ओबामा ने उत्तर कोरिया पर प्रतिबंध लगाने वाले बिल पर किए हस्ताक्षर
अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा ने उत्तर कोरिया पर प्रतिबंध लगाने वाले बिल पर किए हस्ताक्षर कर दिए हैं.

01:25 AM जम्मू-कश्मीर भारत का आतंरिक मामला: प्रवक्ता विदेश मंत्रालय
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विकास स्वरुप का कहना है कि जम्मू-कश्मीर भारत का आतंरिक मामला है इसमें पाकिस्तान की अनावश्यक टिप्पणियां स्वीकार्य नहीं है. जेएनयू पर बोलते हुए पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा था कि कश्मीरियों ने कभी अफजल गुरु की फांसी को नहीं स्वीकारा.

12:41 AM कटिहार: रेल पटरी दुरुस्त करने के दौरान भीषण हादसा, पांच की हालत गंभीर
रेल पटरी दुरुस्त करने के दौरान हुआ भीषण हादसा. पीडब्लूआई समेत बाईस कर्मचारी हुए जख्मी. पांच की हालत नाजुक.

12:02 AM कन्हैया कुमार की जमानत पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई
जेएनयू छात्र संघ के अध्यक्ष कन्हैया कुमार की जमानत याचिका पर सुप्रीम कोर्ट आज सुनवाई करेगा.

12:00 AM 31 दिसंबर तक तैयार हो जाएगा राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर
राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर (एनपीआर) के 31 दिसंबर तक तैयार हो जाने की उम्मीद है.

Advertisement
Advertisement