11:43 PM मुंबई में राजभवन के नीचे 150 मीटर लंबा बंकर मिला
मुंबई में राजभवन में 150 मीटर लंबा बंकर मिला है. सबसे पहले राज्यपाल ने बंकर को देखा, सीएम फड़नवीस ने बंकर का जायजा लिया.
11:23 PM जेटली ने GST बिल को मंजूरी के लिए आंध्र प्रदेश और तेलंगाना के CM को खत लिखा
संसद में जीएसटी विधेयक के पारित होने के बाद केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली ने आंध्र प्रदेश और तेलंगाना के मुख्यमंत्री को खत लिखकर इसे जल्दी पारित करने के लिए कहा है.
10:54 PM बीजेपी नेता ब्रिजपाल तेवतिया मामले में 3 शूटर हिरासत में
10:29 PM जम्मू-कश्मीर: पुलवामा के काकापोरा में पुलिस पार्टी पर हमले में 5 पुलिसवाले जख्मी
09:58 PM जम्मू-कश्मीर: पुलवामा के काकापोरा में पुलिस दल पर ग्रेनेड हमला
J&K: Grenade attack on police party in Kakapora in Pulwama. More details awaited
— ANI (@ANI_news)
09:34 PM तमिलनाडु: 16 साल का लड़का 300 फीट गहरे कुएं में गिरा
Tamil Nadu: 16-year old boy fell into a 300 foot deep well in Coimbatore yesterday, rescue operation underway.
— ANI (@ANI_news)
08:57 PM अगले दो घंटों में रोहतक और भिवानी में गरज के साथ बारिश की संभावना
मौसम विभाग के मुताबिक रोहतक, भिवानी और उसके आसपास के इलाकों में गरज के साथ बारिश हो सकती है.
08:45 PM NCP के विधायक ने डिप्टी कलेक्टर को थप्पड़ मारा
महाराष्ट्र के करजत से NCP के विधायक सुरेश नारायण लाड ने डिप्टी कलेक्टर को थप्पड़ मारा.
08:17 PM नरसिंह यादव अभी केवल अपने मैच पर फोकस करें: सुशील कुमार
Narsingh Yadav should keep his focus on the match, and not think about anything else: Wrestler Sushil Kumar to ANI
— ANI (@ANI_news)
07:49 PM यूपी में कांग्रेस के चुनाव प्रचार का दूसरा चरण 21 अगस्त से
यूपी में कांग्रेस के चुनाव प्रचार का दूसरा चरण 21 अगस्त से, अमेठी में 6 सितंबर को समापन.
07:27 PM वाडा ने रेसलर नरसिंह यादव को समन भेजा
वाडा ने नरसिंह के खिलाफ अपील की. नरसिंह यादव ने 2 दिनों का समय मांगा है.
07:21 PM देश के सभी हवाई अड्डों की सुरक्षा ऑडिट करने का आदेश
गृह मंत्रालय ने देश के सभी हवाई अड्डों की सुरक्षा ऑडिट करने का आदेश दिया.
07:10 PM जापान में चंथू तूफान की चेतावनी जारी
जापान के प्रशासन ने देश में एक शक्तिशाली तूफान आने की चेतावनी जारी की. चंथू नामक यह तूफान इस मौसम में वहां आने वाला सातवां तूफान है और आशंका है कि यह पूर्वी एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र में बुधवार तक मूसलाधार बारिश लेकर आएगा.
07:07 PM ग्रामीण इलाकों में काम करने वाले डॉक्टरों को SC से बड़ी राहत
सुप्रीम कोर्ट ने ग्रामीण इलाकों में काम करने वाले एमबीबीएस डॉक्टरों को राहत देते हुए आदेश दिया है कि पीजी कोर्स में 30 फीसदी तक अतिरिक्त अंक उन्हें दिए जा सकते हैं. इलाहाबाद हाई कोर्ट के आदेश के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में प्रशांत शुक्ल समेत 21 डॉक्टर्स ने अपील की थी.
06:53 PM देशभर में नेशनल हाइवे पर 786 ब्लैक स्पॉट चिन्हित: नितिन गडकरी
नितिन गडकरी ने कहा कि सरकार सड़क दुर्घटना पर लगाम लगाने के लिए रोड सेफ्टी नियम को बेहतर बनाने में जुटी है, उन्होंने कहा कि हर साल करीब डेढ़ लाख लोगों की मौत सड़क हादसे में होती है.
06:38 PM फीफा के पूर्व अध्यक्ष जोआओ हेवलॉन्गे का 100 साल की उम्र में निधन
Former FIFA president Joao Havelange dies at age 100, oversaw massive expansion of world football: AP
— ANI (@ANI_news)
06:21 PM पद्मश्री अवॉर्ड से सम्मानित पंजाबी लेखक गुरदयाल सिंह का निधन
गुरदयाल सिंह ने भठिंडा एक अस्पताल में आखिरी सांसें ली. 83 साल के गुरदयाल को फरीदकोट के रहने वाले थे.
06:04 PM कश्मीर को अशांत करने के लिए पाकिस्तान की ओर से फंडिंग: किरन रिजिजू
केंद्रीय मंत्री किरन रिजिजू ने कहा कि ये बात अब किसी से छुपी नहीं है कि पाकिस्तान की तरफ से कश्मीर में अशांति फैलाने के लिए फंडिंग की जा रही है.
05:53 PM एविएशन सिक्योरिटी की बैठक में एयरपोर्ट की सुरक्षा CISF के हवाले पर फैसला
हाल ही में कई देशों में एयरपोर्ट पर हुए आतंकी हमले के बाद हिंदुस्तान के सभी एयरपोर्ट पर सिक्योरिटी ऑडिट के हुई उच्चस्तरीय मीटिंग में सुरक्षा का जिम्मा सीआईएसएफ को सौंपने का फैसला लिया गया.
05:44 PM चाइनीज मांझा पर बैन को लेकर दिल्ली सरकार ने नोटिफिकेशन जारी किया
चाइनीज मांझे से पतंग उड़ाने के दौरान हादसे को लेकर दिल्ली सरकार ने मांझे पर बैन को लेकर नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. सरकार का कहना है कि जनता की मांग पर ये कदम उठाया गया है.
05:27 PM CBSE ने NEET के नतीजे घोषित किए
CBSE ने निर्धारित समय से एक दिन पहले ही नतीजों का ऐलान कर दिया है. www.cbseresults.nic.in पर रिजल्ट उपलब्ध हैं.
05:12 PM सेना के अधिकारी ने जम्मू-कश्मीर में हालात की जानकारी राज्यपाल को दी
Srinagar: Lt Gen SK Dua, GOC 15 Corps met Governor NN Vohra,briefed him about internal & external security situation
— ANI (@ANI_news)
04:55 PM मेरे खिलाफ साजिश करने वालों को मैं ठीक कर दूंगा: शिवपाल यादव
यूपी सरकार में मंत्री शिवपाल यादव ने एटा में कहा कि जो लोग मेरे खिलाफ साजिश कर रहे हैं उन्हें पहले तो जनता ठीक कर देगी, उसके बाद भी अगर असर नहीं हुआ तो मैं ठीक कर दूंगा.
04:41 PM जम्मू: सड़क हादसे में एक डॉक्टर समेत 3 लोगों की मौत
जम्मू से एक मरीज को लुधियाना लाने के दौरान कठुआ के पास एंबुलेंस दुर्घटनाग्रस्त होने से एक डॉक्टर समेत 3 लोगों की मौत हो गई. एंबुलेंस में मरीज समेत 8 लोग सवार थे. घायलों को कठुआ के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
04:27 PM सीरिया: अलेप्पो शहर पर हवाई हमले में 19 नागरिकों की मौत
फिलहाल ये साफ नहीं हो पाया है कि ये हमला रूसी सैनिकों ने किया है या फिर सीरिया की सेना ने. हमले में मारे गए लोगों में 3 बच्चे भी शामिल हैं. हमले में दर्जनों घायल भी हुए हैं, इनमें कुछ की हालत बेहद गंभीर है.
04:18 PM नोएडा अथॉरिटी के चेयरमैन प्रवीर कुमार को हटाया गया
यूपी सरकार ने नोएडा अथॉरिटी के चेयरमैन प्रवीर कुमार को तत्काल प्रभाव से पद से हटा दिया गया है. पावर कारपोरेशन के अध्यक्ष संजय अग्रवाल को नोएडा अथॉरिटी के चेयरमैन का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है. प्रवीर कुमार अब UPSRTC का चेयरमैन बनाया गया है.
04:01 PM बलूचिस्तान पर कुछ कांग्रेस नेताओं की टिप्पणी दुर्भाग्यपूर्ण: सिद्धार्थ नाथ सिंह
बीजेपी नेता सिद्धार्थ नाथ सिंह ने कहा कि कांग्रेस के कुछ नेताओं ने बलूचिस्तान पर पीएम मोदी के बयान पर सवाल खड़े किए हैं. ये बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है, कांग्रेस बंटी हुई है.
03:51 PM AIIMS में चल रहा है मेरा इलाज, उल्टे पैर में है दर्द की शिकायत: जोगेंद्र बेहेरा
Infact I have been consulting a doctor in AIIMS in Delhi, can show you prescriptions:Jogendra Behera,Odisha Minister
— ANI (@ANI_news)
03:20 PM जिससे थी नाराजगी, मैंने नेताजी को बता दिया: शिवपाल यादव
03:10 PM हरियाणा: 6 IPS अधिकारियों का हुआ तबादला
हरियाणा पुलिस में बड़ा फेरबदल हुआ है. प्रदेश सरकार ने 6 आईपीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं. गुड़गांव के पुलिस कमिश्नर नवदीप सिंह विर्क का भी तबादला हो गया है. गुड़गांव के नए पुलिस कमिश्नर होंगे संदीप खिलवार.
03:03 PM हैदराबाद: नदी में पलटी नाव, 4 की मौत
हैदराबाद के चार कॉलेज छात्रों को ले जा रही नाव नदी में पलट गई. डूबने से चार छात्रों की मौत हो गई.
02:53 PM लश्कर के आतंकियों को POK के कैंप में दी जाती है पैरामेडिकल ट्रेनिंग
NIA की पूछताछ में बहादुर अली ने लश्कर आतंकियों से जुड़ा बड़ा खुलासा किया है. उसने बताया कि पाकिस्तान आर्मी का मेडिकल विंग देता है पैरामेडिकल ट्रेनिंग.
02:40 PM J-K: राजौरी जिले में सड़क दुर्घटना में एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत
जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में सड़क दुर्घटना में एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत.
02:37 PM एमनेस्टी केस पर बोले सिद्धारमैया- आरोपियों के खिलाफ होगी कार्रवाई
एमनेस्टी केस पर बोले सिद्धारमैया- आरोपियों के खिलाफ होगी कार्रवाई. मामला गंभीर, सरकार चुप नहीं बैठेगी.
02:25 PM गुजरात सरकार को HC से झटका, मेडिकल में NRI कोटा रद्द करने का आदेश खारिज
गुजरात सरकार को HC से झटका, मेडिकल में NRI कोटा रद्द करने का आदेश खारिज.
02:10 PM जम्मू-कश्मीर की स्थिति संभालने में केंद्र पूरी तरफ विफल: गुलाम नबी आजाद
'आज तक' से खास बातचीत में कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद ने कहा- केंद्र सरकार जम्मू-कश्मीर को लेकर गंभीर नहीं. स्थिति संभालने में पूरी तरफ विफल रही सरकार.
01:55 PM जामताड़ा में हुआ शहीद CRPF कमांडेंट प्रमोद कुमार का अंतिम संस्कार
Last rites of CRPF commandant Pramod Kumar who lost his life in Nowhatta attack, underway in Jamtara (Jharkhand)
— ANI (@ANI_news)
01:30 PM दिल्ली: नंद नगरी इलाके में गन प्वाइंट पर 36 लाख की लूट
दिल्ली के नंद नगरी इलाके में गन प्वाइंट पर 36 लाख की लूट. पेट्रोल पंप कर्मचारी बैंक में जमा करवाने जा रहे थे पैसे.
01:17 PM जयपुर: केंद्रीय मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ और पीयूष गोयल ने तिरंगा यात्रा की अगुवाई की
Union Ministers Piyush Goyal & Rajyavardhan Singh Rathore led a Tiranga Yatra in Jaipur (Rajasthan) today
— ANI (@ANI_news)
01:13 PM जांच एजेंसियों ने फ्रांस में विजय माल्या के 4 नए बैंक खातों का पता लगाया
01:11 PM आतंकियों को आने वाली फंडिंग की जांच के लिए अलग टीम गठित हो सकती है
आतंकियों को आने वाली फंडिंग की जांच के लिए अलग टीम गठित हो सकती है. गृह मंत्री राजनाथ सिंह के नेतृत्व में हुई उच्च स्तरीय बैठक में लिया गया फैसला.
01:08 PM कौमी एकता दल के विलय पर मुलायम सिंह लेंगे आखिरी फैसला: शिवपाल यादव
कौमी एकता दल के विलय पर बोले शिवपाल यादव- मुलायम सिंह लेंगे आखिरी फैसला.
01:06 PM कुछ SP नेता जमीन हड़पने में शामिल: शिवपाल यादव
शिवपाल यादव ने कहा- कुछ समाजवादी पार्टी के नेता जमीन हड़पने में शामिल हैं. कुछ अधिकारी सुन नहीं रहे हैं.
01:04 PM अखिलेश यादव से कोई शिकायत नहीं: शिवपाल यादव
शिवपाल यादव ने अखिलेश से विवाद होने से किया इनकार. कहा- अखिलेश अच्छा काम कर रहे हैं.
12:58 PM अरुण जेटली PAK में होने वाली वित्त मंत्रियों की सार्क बैठक में शामिल नहीं होंगे
FM Arun Jaitley to not attend SAARC FMs conference in Pakistan, Economic Affairs Secretary Shaktikanta Das to represent India:Govt Sources
— ANI (@ANI_news)
12:49 PM इलाहाबाद में गंगा किनारों के पंचायत प्रधानों का सम्मेलन होगा: उमा भारती
12:47 PM दो साल तक गंगा किनारे करूंगी पदयात्रा: उमा भारती
12:45 PM गाजियाबाद में 5 साल के बच्चे की मांझे से कटी गर्दन
गाजियाबाद में 5 साल के बच्चे की मांझे से कटी गर्दन. गर्दन में 24 टाकें आए.
12:43 PM त्रिवेंद्रम: नेत्रावती एक्सप्रेस ट्रेन की एक बोगी में आग, सभी पैसेंजर सुरक्षित
12:40 PM थोक महंगाई दर बढ़कर 3.55% हुई
Annual rate of inflation, based on monthly WPI, stood at 3.55% for July, 2016 (over July, 2015) as compared to 1.62% for the previous month.
— ANI (@ANI_news)
12:28 PM बिहार विधानसभा में GST बिल पास
FLASH: Bihar Assembly passes GST Constitutional Amendment Bill.
— ANI (@ANI_news)
12:26 PM J-K: ताजा हिंसा में 1 की मौत 10 घायल, अब तक 65 की मौत
12:23 PM PAK: गिलगित-बाल्टिस्तान में आवामी एक्शन कमेटी ने बंद का आह्वान किया
Awami action committee of Gilgit-Baltistan calls for shutdown in region,says either roll back CPEC or give our share
— ANI (@ANI_news)
12:19 PM बंगलुरु: एमनेस्टी के खिलाफ ABVP का प्रदर्शन, पुलिस ने किया लाठीचार्ज
Bengaluru (Karnataka): ABVP protest against amnesty Int’l, police lathi-charge protesters.
— ANI (@ANI_news)
12:08 PM पाकिस्तान जाना नरक जाने के बराबर है: मनोहर पर्रिकर
रेवाड़ी में रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर ने पाकिस्तान की तुलना नर्क से की. कहा- पाकिस्तान जाना नरक जाने के बराबर.
12:02 PM शहीद कमांडेंट प्रमोद कुमार का शव झारखंड के जामताड़ा लाया गया
Mortal remains of CRPF commandant Pramod Kumar who lost his life in Nowhatta attack, brought to Jamtara (Jharkhand)
— ANI (@ANI_news)
11:58 AM अखिलेश यादव की सरकार में गुंडों को संरक्षण मिलता है: केशव प्रसाद मौर्य
उत्तर प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य ने कहा- अखिलेश यादव की सरकार में गुंडों को संरक्षण मिलता है.
11:56 AM बिहार विधानसभा में GST बिल पेश किया गया
बिहार विधानसभा में GST बिल पेश किया गया. GST पर चर्चा के लिए एक दिन का विशेष सत्र बुलाया गया था.
11:48 AM नोएडा: एमिटी यूनिवर्सिटी में छात्रों का विरोध प्रदर्शन
बीते हफ्ते एक छात्र की आत्महत्या के खिलाफ नोएडा के एमिटी यूनिवर्सिटी में स्टूडेंट्स का विरोध प्रदर्शन शुरू.
11:40 AM प्रमुख स्वामी महाराज के दर्शन के लिए सारंगपुर पहुंचे अरविंद केजरीवाल
प्रमुख स्वामी महाराज के अंतिम दर्शन के लिए सारंगपुर पहुंचे दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल.
11:38 AM पीएम मोदी ने दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को दी जन्मदिन की बधाई
Birthday greetings to Delhi CM . I pray for his long life and good health.
— Narendra Modi (@narendramodi)
11:23 AM छत्तीसगढ़: बस्तर जिले में सुरक्षाबलों ने एक नक्सली को किया ढेर
Chhattisgarh: One Naxal killed in an encounter with security forces in Chandometa area of Bastar district.
— ANI (@ANI_news)
11:21 AM J-K की स्थिति पर बुलाई गई राजनाथ सिंह की बैठक खत्म
Meeting chaired by HM Rajnath Singh at MHA to discuss situation in J&K,ends.NSA Ajit Doval, Home Secy, Director IB were present for the meet
— ANI (@ANI_news)
11:15 AM गांव में काम कर रहे MBBS डॉक्टरों को PG दाखिले में मिलेंगे 30% अतिरिक्त अंक
गांव में काम कर रहे MBBS डॉक्टरों को PG दाखिले में मिलेंगे 30% अतिरिक्त अंक. सुप्रीम कोर्ट ने दी राहत.
11:06 AM J-K: दो और प्रदर्शनकारियों की मौत, अब तक 64 मरे
UPDATE: Two more protesters killed in firing by security forces, death toll of J&K protests rises to 64.
— ANI (@ANI_news)
10:58 AM J-K की स्थिति पर बुलाई गई गृहमंत्री राजनाथ सिंह की बैठक में पहुंचे अजित डोभाल
NSA Ajit Doval arrives at MHA to attend meeting chaired by HM Rajnath Singh to discuss J&K situation(earlier visual)
— ANI (@ANI_news)
10:50 AM J-K: बडगाम में दो प्रदर्शनकारियों को सुरक्षाबलों ने मारी गोली, अब तक 62 मरे
FLASH: Two protesters killed in firing by security forces in Aripanthan, Budgam district. Death toll of J&K protests rises to 62.
— ANI (@ANI_news)
10:22 AM डॉलर के मुकाबले 7 पैसे मजबूत हुआ रुपया
10:19 AM चाइनीज मांझे से दिल्ली पुलिस के SI का गला कटा
पूर्वी दिल्ली के आनंद विहार थाने के सब इंस्पेक्टर मनोज कुमार का ड्यूटी के दौरान चाइनीज मांझे से गला कट गया. मनोज बाइक पर सवार थे. उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
10:14 AM गृहमंत्री राजनाथ सिंह कर रहे हैं कश्मीर की सुरक्षा के मुद्दे पर बैठक
NSA, RAW, IB के चीफ बैठक में मौजूद. आंतरिक सुरक्षा पर भी होगी चर्चा.
10:01 AM ओडिशा: कांग्रेस के प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने हिरासत में लिया
Odisha: Congress calls for a Odisha bandh over Mahanadi river issue, police detain protesters
— ANI (@ANI_news)
09:58 AM 19.14 अंक चढ़कर 28190 पर खुला सेंसेक्स
09:53 AM शिमला: किन्नौर जिले में लैंडस्लाइड की वजह से NH 05 ब्लॉक
Shimla (Himachal Pradesh): NH 05 blocked in Kinnaur distt, since last night, following landslide at Nyugalsari area
— ANI (@ANI_news)
09:35 AM ओडिशा: महानदी मामले को लेकर कांग्रेस ने बंद का आह्वान किया
Cong calls for a Odisha bandh over Mahanadi river issue, demand stoppage of construction of a barrage on Mahanadi
— ANI (@ANI_news)
09:31 AM जम्मू-कश्मीर हिंसा में 2 और की मौत, अब तक 60 मरे
जम्मू-कश्मीर में जारी हिंसा में 2 और की मौत, अब तक 60 मरे. 15 अगस्त को बुलेट लगने से हुई एक युवक की मौत. एक अन्य घायल की मौत.
09:19 AM नौहट्टा एनकाउंटर में शहीद हुए सीआरपीएफ कमांडेंट प्रमोद कुमार का शव झारखंड लाया गया
नौहट्टा एनकाउंटर में शहीद हुए सीआरपीएफ कमांडेंट प्रमोद कुमार का शव झारखंड लाया गया.
09:00 AM शिमला: भारी बारिश की वजह से खड़ा पत्थर के पास वाहनों की आवाजाही पर रोक
Shimla: Vehicular movement blocked near Khara Pathar due to bad road conditions following heavy rains in the region
— ANI (@ANI_news)
08:45 AM दिल्ली: वसंतकुंज इलाके में बच्ची की लाश मिली
दिल्ली के वसंतकुंज इलाके में रंगपुरी पहाड़ी के पास झाड़ियों में एक 7-8 साल की बच्ची की लाश मिली. पुलिस मौके पर पहुंची.
08:19 AM हिमाचल प्रदेश: शिमला में भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त
Shimla (Himachal Pradesh): Heavy rains lashes the city, disrupts normal life
— ANI (@ANI_news)
08:09 AM दीपा कर्माकर ने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन दिया, हमें गर्व है: खेल सचिव
: We are extremely proud of her. She did her best: Rajeev Yadav, Sports Secretary on Dipa Karmakar
— ANI (@ANI_news)
08:05 AM ओलंपिक में हमारे प्लेयर्स अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर रहे हैं: खेल सचिव
Winning a medal in Olympics has always been matter of chance,our players are giving their best. Wish them luck for remaining events: R Yadav
— ANI (@ANI_news)
06:59 AM रियो में गोल्ड मेडल जीतने वाले खिलाड़ी को दिए जाएंगे 6 करोड़ रुपए: अनिल विज
03:57 AM रियो: भारतीय बॉक्सर विकास क्वार्टर फाइनल में हारे, ओलंपिक से बाहर
भारतीय बॉक्सर विकास कृष्ण रियो ओलंपिक के 75 किग्रा वर्ग से बाहर हो गए हैं. वे उज्बेकिस्तान के पहलवान से क्वार्टर फाइनल में हार गए.
Boxing: India's Vikas Krishan loses to Uzbek Bektemir Melikuziev in men's 75kg quarter-finals
— ANI (@ANI_news)
03:18 AM रियो ओलंपिक: क्वार्टर फाइनल में पहुंचीं पीवी सिंधू
बैडमिंटन के सिंगल्स मुकाबलों में भारतीय स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधू ने क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है. सिंधू ने आठवीं वरीयता प्राप्त चीनी ताइपे की खिलाड़ी ताइ जू-यिंग को 21-13, 21-15 से हराया.
02:39 AM स्वतंत्रता दिवस पर अश्लील कार्यक्रम को लेकर TMC व्यापार संघ की आलोचना
शहर में स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम के दौरान कथित रूप से अश्लील डांस कार्यक्रम का आयोजन करने को लेकर तृणमूल कांग्रेस श्रमिक संघ की खूब आलोचना हो रही है.
01:53 AM झारखंड: आकाशीय बिजली गिरने से चार लोगों की मौत
झारखंड के चतरा जिले में आकाशीय बिजली गिरने की अलग-अलग घटनाओं में चार लोगों की मौत हो गई.
01:19 AM प्युरटो वालार्टा से अगवा किए गए कुछ लोग, मेक्सिकन अधिकारियों ने की पुष्टि
Mexican authorities say armed men abducted a number of people from restaurant in popular tourist destination of Puerto Vallarta: AP
— ANI (@ANI_news)
01:04 AM महाराष्ट्र को पांच साल में सूखा मुक्त बनाने का सपना: आमिर खान
बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान ने कहा है कि महाराष्ट्र में पांच साल के अंदर पानी की कमी की समस्या सुलझाना उनका सपना है. आमिर सत्यमेव जयते वाटर कप अवार्ड 2016 में बोल रहे थे.
12:13 AM माचिस की तीलियों से भरे ट्रक में NH 8 पर लगी आग
आज रात मुंबई से वडोदरा जा रही एक ट्रक में बीच रास्ते ही आग लग गई. इस ट्रक में माचिस की तीलियां भरीं थी और यह हादसा NH 8 पर हुआ. इस हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है.
12:01 AM बांग्लादेश की रैपिड एक्शन बटालियन मूसा से पूछताछ करने आएगी कोलकाता
बांग्लादेश की रैपिड एक्शन बटालियन की कोर टीम मूसा से पूछताछ के लिए कोलकाता आ रही है. मूसा को पिछले महीने कथित तौर पर ISIS से लिंक के आरोप में गिरफ्तार किया गया था.