scorecardresearch
 

15 अगस्‍त, 2013: पढ़ें दिनभर की बड़ी खबरें

देश, दुनिया, महानगर, खेल, आर्थिक और बॉलीवुड में क्‍या कुछ हुआ. जानने के लिए यहां पढ़ें समय के साथ साथ खबरों का लाइव अपडेशन....

Advertisement
X
वित्त मंत्री पी.चिदंबरम
वित्त मंत्री पी.चिदंबरम

देश, दुनिया, महानगर, खेल, आर्थिक और बॉलीवुड में क्‍या कुछ हुआ. जानने के लिए यहां पढ़ें समय के साथ साथ खबरों का लाइव अपडेशन....
12.23 PM: इस्लामाबाद: बंदूकधारी ने की फायरिंग, दहशत का माहौल. पुलिस ने व्यक्ति को गिरफ्तार किया. पत्नी और बच्चों समेत पहुंचा था यह बंदूकधारी व्यक्ति. बच्चों और पत्नी को पुलिस ने हिरासत में लिया.
9.50 PM: तमिलनाडु में जयललिता को फायदे का अनुमान.
9.35 PM: बिहार में अभी चुनाव हों तो नीतीश को नुकसान: सर्वे. नीतीश कुमार को 10 सीटों का नुकसान.
9.30 PM: लोकसभा चुनाव में सपा को 34 सीटें मिलने का अनुमान: इंडिया टुडे-सी वोटर ओपिनियन पोल.
9.16 PM: आज चुनाव हुए, तो UPA को 137 सीटों का अनुमान.
8.44 PM: इंडिया टुडे-सी वोटर ओपिनियन पोल के अनुसार, मध्य प्रदेश में शिवराज सिंह चौहान लगाएंगे हैट-ट्रिक.
8.38 PM: दिल्ली में भी बीजेपी को कांग्रेस पर बढ़त. हालांकि दोनों की सीटें बराबर रहेंगी, लेकिन कांग्रेस को नुकसान: इंडिया टुडे-सी वोटर ओपिनियन पोल. आम आदमी पार्टी तीसरे नंबर पर.
8.30 PM: राजस्थान में बीजेपी को फायदा: इंडिया टुडे-सी वोटर ओपिनियन पोल. 19 सीटों का लाभ होगा. कांग्रेस को नुकसान हो सकता है.
8.20 PM: छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में कांटे की टक्कर: इंडिया टुडे-सी वोटर ओपिनियन पोल.
8.15 PM: शिवराज सिंह मध्य प्रदेश में हैट्रिक लगाएंगे: सर्वे
8.10 PM: इंडिया टुडे-सी वोटर ओपिनियन पोल के नतीजे. विधानसभा चुनावों में मध्य प्रदेश में बीजेपी को पूर्ण बहुमत की संभावना. लेकिन सीटों में कमी आ सकती है, लगभग 21 प्रतिशत सीटों का नुकसान.
3.15 PM: शिवसेना नेता संजय राउत ने नरेंद्र मोदी पर साधा निशाना. संजय राउत ने कहा-आज का दिन संयम रखने का दिन है. आज का दिन तीखी बातों के लिए नहीं है. आज का दिन एकजुट दिखने का है.
1.00 PM: गृहराज्य मंत्री आरपीएन सिंह का मोदी पर हमला. उन्होंने कहा, नेता अपने काम से महान बनते हैं ना कि बोलने से.
12.45 PM: दिल्ली के पटपड़गंज इलाके में प्लाइवुड फैक्ट्री में आग लगी. मौके पर 24 दमकल गाड़ियां मौजूद.
12.36 PM: बीजेपी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी ने मोदी पर इशारों में साधा निशाना. कहा- आज के दिन व्यक्तिगत आलोचना नहीं होनी चाहिए.
12.15 PM: दिल्ली की मुख्यमंत्री शीला दीक्षित ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कहा, हमें भारत निर्माण में योगदान देने का शपथ लेना चाहिए.
12.03 PM: असम के कोकराझार इलाके में ग्रेनेड ब्लास्ट. एक जिंदा बम भी मिला.
11.50 PM: केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद ने मोदी पर साधा निशाना. भ्रष्टाचार को लेकर गांधी परिवार पर किए गए हमले के जवाब में कहा, मोदी इस धारावाहिक में विलेन की भूमिका निभा रहे हैं.
11.40 PM: उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद में बारिश के कारण बिल्डिंग गिरी. 3 महिलाओं की मौत. हादसे में 2 बच्चे भी घायल.
11.20 AM: लंदन में दाऊद इब्राहिम के साथी इकबाल मिर्ची की मौत. दिल का दौरा पड़ने की वजह से हुई मौत.
10.40 AM: कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद ने कहा, कोई मुख्यमंत्री पीएम को कैसे चैलेंज कर सकता है. हमारे लिए सभी मुख्यमंत्री बराबर हैं. अगर मैं कहूं कि मैं ओबामा से बड़ा हूं तो लोग सोचेंगे कि मैं पागल हो गया हूं.
10.14 AM: बीजेपी नेता मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा, पीएम का विदाई भाषण निराशा से भरा था.
10.12 AM: प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के भाषण पर बीजेपी नेता मुख्तार अब्बास नकवी ने ट्वीट किया, घोटालों का घंटाघर और नाकामियों का नगारा.
09.42 AM: भारत सरकार को संघीय ढांचे का सम्मान करना होगाः मोदी
09.41 AM: राज्य ताकतवर होंगे, तो भारत ताकतवर होगाः नरेंद्र मोदी
09.40 AM: अटल और आडवाणी ने देश को नया भरोसा दियाः नरेंद्र मोदी
09.40 AM: कमी हर व्यवस्था में होती है, पर कमी सोच में नहीं होनी चाहिएः मोदी
09.39 AM: आजादी के दिन कई कांग्रेसी नेता मोदी को गाली देने में जुटे हैं: नरेंद्र मोदी
09.38 AM: विकास की स्पर्धा देश की सबसे बड़ी जरूरतः नरेंद्र मोदी
09.36 AM: विकास में गुजरात और देश में स्पर्धा करा लीजिएः नरेंद्र मोदी
09.36 AM: गुजरात में सबसे कम बेरोजगारः नरेंद्र मोदी
09.35 AM: गुजरात का विकास यहां की 6 करोड़ जनता की वजह सेः नरेंद्र मोदी
09.33 AM: गुजरात के विकास में सबका योगदानः नरेंद्र मोदी
09.33 AM: देश को परिवारवाद से मुक्ति चाहिएः नरेंद्र मोदी
09.32 AM: देश को अहंकारी शासकों से मुक्ति चाहिएः नरेंद्र मोदी
09.31 AM: भारत को भ्रष्टचार और महंगाई से मुक्त कराएंगेः नरेंद्र मोदी
09.30 AM: महंगाई ने गरीबों ने जीना मुहाल कियाः नरेंद्र मोदी
09.29 AM: नेता गरीबों की थाली में एसिड छिड़क रहे हैं: नरेंद्र मोदी
09.28 AM: हर राज्य पहले से 3 रुपये प्रति किलो चावल दे रहा है: मोदी
09.26 AM: खाद्य सुरक्षा बिल में नया क्या है: नरेंद्र मोदी
09.25 AM: मेरी आवाज पहले पाकिस्तान सुन रहा है, दिल्ली बाद में: मोदी
09.25 AM: प्रधानमंत्रीजी, गिरते रुपये के लिए कौन जिम्मेदार है?: नरेंद्र मोदी
09.24 AM: पिछले 60 सालों में आपने क्या कियाः नरेंद्र मोदी
09.23 AM: मनमोहन सिंह ने पहले पीएम नेहरू जी की तरह भाषण दियाः मोदी
09.21 AM: देश के विकास में योगदान देना गुजरात का कर्तव्यः नरेंद्र मोदी
09.21 AM: भारत के विकास में गुजरात का अहम योगदानः मोदी
09.21 AM: लाल बहादुर शास्त्री और सरदार पटेल का जिक्र क्यों नहीं: नरेंद्र मोदी
09.20 AM: आजादी पर पीएम सिर्फ एक परिवार को याद करते हैं: नरेंद्र मोदी
09.19 AM: लालकिले से सिर्फ एक परिवार की बात हुईः नरेंद्र मोदी
09.19 AM: भ्रष्टाचार पर देश को जवाब नहीं मिलाः नरेंद्र मोदी
09.17 AM: भ्रष्टाचार के मूल में भाई-भतीजावादः नरेंद्र मोदी
09.17 AM: भ्रष्टाचार में अब सास-बहू-दामाद का खेलः नरेंद्र मोदी
09.16 AM: भ्रष्टाचार में अब मामा-भांजे का खेलः नरेंद्र मोदी
09.15 AM: भ्रष्टाचार के खिलाफ ठोस कदम नहीं: नरेंद्र मोदी
09.14 AM: हमारी सीमा पर सुरक्षा तय होः नरेंद्र मोदी
09.13 AM: चीन पर नीति साफ नहीं की गईः नरेंद्र मोदी
09.12 AM: प्रधानमंत्री ने पाकिस्तान को कड़ा संदेश नहीं दियाः मोदी
09.11 AM: पीएम को लाल किला से सेना का मनोबल बढ़ाना चाहिए थाः नरेंद्र मोदी
09.10 AM: प्रधानमंत्री की भाषा में निराशाः नरेंद्र मोदी
09.09 AM: राष्ट्रपति के भाषण में पीड़ा झलकीः नरेंद्र मोदी
09.07 AM: आज देश को नई सच की जरूरतः नरेंद्र मोदी
09.07 AM: 60 साल से रटी-रटाई बातें सुन रहे हैं: नरेंद्र मोदी
09.06 AM: आजादी के बावजूद हम गुलामी की मानसिकता के शिकारः नरेंद्र मोदी
09.05 AM: आजादी की लड़ाई में गुजरात का अहम योगदानः नरेंद्र मोदी
09.04 AM: मोदी ने कहा, आजादी के लिए जान देने वालों को याद करो
09.02 AM: गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी ने फहराया तिरंगा. मोदी ने कहा-सभी देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं.
08.02 AM: सांप्रदायिकता को हमे रोकना होगाः पीएम
08.01 AM: देश में सांप्रदायिकता की गुंजाइश नहीं: पीएम
08.00 AM: आदिवासियों के विकास के लिए कमेटी बनाईः मनमोहन सिंह
07.59 AM: अल्पसंख्यकों के लिए कई योजनाएं: मनमोहन सिंह
07.57 AM: लोकसभा में लोकपाल बिल पास, राज्यसभा में पास होना बाकीः मनमोहन सिंह
07.57 AM: राष्ट्रीय सुरक्षा पर सावधानी बरतने की जरूरतः मनमोहन सिंह
07.56 AM: सरहद पर हमारे जवानों पर कायराना हमलाः मनमोहन सिंह
07.55 AM: देश के 73 फीसदी लोगों के पास टेलीफॉन कनेक्शनः मनमोहन सिंह
07.54 AM: स्वास्थ्य सेवाएं पहले से बेहतर हुईं, और सुधार जरूरीः पीएम
07.53 AM: 40 हवाई अड्डे बनाए गए या फिर उनका नवीनीकरण हुआः पीएम
07.53 AM: 47 हजार किलोमीटर हाईवे बनायाः मनमोहन सिंह
07.51 AM: 2 लाख किलोमीटर नई सड़कें बनाई गईः मनमोहन सिंह
07.50 AM: 2004 के बाद गरीबी घटी है, गरीबी दर का मापना मुश्किल कामः पीएम
07.49 AM: बिहार मिडे डे मील हादसा फिर कभी ना होः मनमोहन सिंह
07.48 AM: मिड डे मील परियोजना में सुधार की जरूरतः मनमोहन सिंह
07.47 AM: शिक्षा के क्षेत्र में बड़ा सुधार, पिछले 9 सालों में दोगुनी हुई छात्रों की संख्याः मनमोहन सिंह
07.46 AM: मनरेगा की बदौलत करोड़ों लोगों को रोजगार मिलाः मनमोहन सिंह
07.45 AM: ग्रामीण इलाकों में भी आ रही है खुशहालीः मनमोहन सिंह
07.44 AM: बिल से 81 करोड़ भारतीयों को सस्ता अनाज मिलेगाः मनमोहन सिंह
07.44 AM: खाद्य सुरक्षा बिल जल्द पास होगाः मनमोहन सिंह
07.43 AM: यूपीए सरकार ने देश के नागरिकों का खाने का अधिकार दियाः मनमोहन सिंह
07.42 AM: युवाओं को रोजगार के नये आयाम मिलेः मनमोहन सिंह
07.41 AM: UPA सरकार की कई उपलब्धियां: मनमोहन सिहं
07.40 AM: लोकतंत्र को बहुत मजबूती मिलीः मनमोहन सिंह
07.37 AM: पिछले 10 साल देश के लिए बदलाव का दशक रहाः मनमोहन सिंह
07.36 AM: इंदिरा गांधी ने देश को आत्मविश्वासः मनमोहन सिंह
07.34 AM: 1947 के बाद देश में बड़ा बदलाव आयाः मनमोहन सिंह
07.33 AM: पनडु्ब्बी INS सिंधुरक्षक को खोने का दुख हैः मनमोहन सिंह
07.32 AM: उत्तराखंड की त्रासदी का पूरा देश को दुख हैः मनमोहन सिंह
07.31 AM: पूरे देश को स्वतंत्रता दिवस की बधाईः मनमोहन सिंह
07.30 AM: मनमोहन सिंह ने लाल किला पर तिरंगा फहराया
07.20 AM: प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह लालकिला पहुंचे, थोड़ी देर में फहराएंगे तिरंगा.
06.22 AM: लालकिले की प्राचीर से मनमोहन सिंह लगातार दसवीं बार फहराएंगे तिरंगा, देश के नाम संबोधन में कर सकते हैं कई योजनाओं का एलान.
06.10 AM: गुजरात में भुज के लालन कॉलेज में मोदी फहराएंगे तिरंगा, लेकिन स्वतंत्रता दिवस से पहले मनमोहन को दी चुनौती, कहा-भाषण की होगी तुलना.
06.00 AM: स्वतंत्रता दिवस का एमएनएस ने मुंबई में मनाया जश्न, नेता राम कदम और फिल्म डॉयरेक्टर मधुर भंडारकर ने की शिरकत, जमकर हुई आतिशबाजी.
05.52 AM: वाघा वॉर्डर पर जवानों ने मनाया आजादी का जश्न, पुरानी रस्म के तहत बांटी पाकिस्तान के साथ मिठाइयां, लेकिन शहीदों की याद से मिठास हुई कम.
05.45 AM: स्वतंत्रता दिवस के मौके पर देशभर में हाई अलर्ट, दिल्ली में बेहद तगड़ी सुरक्षा, किले में तब्दील हुआ लाल किले का पूरा इलाका.

Advertisement
Advertisement