scorecardresearch
 

14 अगस्त, 2016: दिनभर की सभी बड़ी खबरें

आज देश और दुनिया में क्या कुछ हुआ खास जानने के लिए पढ़ें 14 अगस्त, 2016 की सभी बड़ी खबरें.

Advertisement
X
भारत के राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी
भारत के राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी

11:57 PM रियो: दीपा कर्माकर ने दूसरे प्रयास में हासिल किए 15.266 अंक

11:56 PM रियो: दीपा कर्माकर ने पहले प्रयास में हासिल किए 14.866 अंक

11:20 PM BJP नेता बृजपाल पर हमले के केस में गाजियाबाद से हिरासत में लिया गया एक संदिग्ध
BJP नेता बृजपाल तेवतिया पर जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक संदिग्ध शख्स को हिरासत में लिया है. पुलिस को उम्मीद है कि इस केस में महत्वपूर्ण खुलासे हो सकते हैं.

10:23 PM प्री क्वार्टर फाइनल में हारकर बॉक्सर मनोज कुमार रियो ओलंपिक से बाहर

 

10:21 PM रियो ओलंपिक: क्वार्टर फाइनल में बेल्जियम ने भारतीय हॉकी टीम को 3-1 से हराया

10:17 PM रियो ओलंपिक: बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधू प्री क्वार्टर फाइनल में पहुंची

10:01 PM हिमाचल लोकहित पार्टी का बीजेपी में हुआ विलय

Advertisement

 

09:54 PM रियो ओलंपिक: टेनिस में ब्रॉन्ज मेडल की उम्मीद खत्म, सानिया-बोपन्ना की जोड़ी हारी

09:31 PM अरविंद केजरीवाल स्वामी महाराज को श्रद्धांजलि देने जाएंगे गुजरात
दिल्ली की मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल मंगलवार को स्वामी महाराज को श्रद्धांजलि देने के लिए सारंगपुर (गुजरात) जाएंगे.

09:00 PM रियो ओलंपिक: भारत के बैडमिंटन खिलाड़ी श्रीकांत प्री क्वार्टर फाइनल में पहुंचे

 

08:50 PM UP: औरैया में हाई टेंशन तार गिरा, 5 की मौत
उत्तर प्रदेश के औरैया दिवियापुर थाना क्षेत्र के लछियापुर गांव में हाई टेंशन लाइट का तार टूटने से पांच लोगो की मौत हो गई.

08:15 PM रियो ओलंपिक: शूटर गगन नारंग और चैन सिंह 50 मीटर राइफल 3 पोजिशन के क्वालीफाइंग राउंड से बाहर

 

07:41 PM BJP नेता बृजपाल तेवतिया पर हुए हमले के मामले में 8 संदिग्ध गिरफ्तार
गाजियाबाद में BJP नेता बृजपाल तेवतिया पर हुए हमले के मामले में पुलिस ने मेरठ से 8 संदिग्धों को हिरासत में लिया. संदिग्धों से पुलिस की पूछताछ जारी है.

07:18 PM GST बिल का पास होना हमारे लोकतंत्र के लिए खुशी की बात: प्रणब मुखर्जी

 

07:15 PM कमजोरों पर हो रहे हमलों पर हमें सख्ती से निपटना चाहिए: प्रणब मुखर्जी

Advertisement

 

07:13 PM हमारा लोकतंत्र न्याय, समानता और भाईचारे के स्तंभ पर टिका है: प्रणब मुखर्जी

 

07:11 PM महिलाओं और बच्चों को दी गई सुरक्षा देश और समाज की खुशहाली सुनिश्चित करती है: प्रणब मुखर्जी

07:10 PM मैं आज पांचवीं बार स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर आपसे बात कर रहा हूं: प्रणब मुखर्जी

 

07:06 PM मैं स्वतंत्रता संग्राम के नायकों का सम्मान करता हूं: प्रणब मुखर्जी

07:04 PM राष्ट्रपति 70वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्र को कर रहे हैं संबोधित

 

06:58 PM राजस्थान: कांग्रेस के पूर्व मंत्री हरिसिंह कुम्हेर का निधन
कांग्रेस के पूर्व मंत्री हरिसिंह कुम्हेर का आज लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया. पारिवारिक सूत्रों के अनुसार 88 वर्षीय कुम्हेर तीन बार विधायक और एक बार मंत्री रहे हैं. लंबी बीमारी के बार जयपुर स्थित आवास पर आज उनका निधन हो गया.

06:26 PM रियो ओलंपिक: बैडमिंटन में सायना नेहवाल हारी

 

05:52 PM असम: सोनारी में हुआ IED ब्लास्ट

 

05:34 PM कांग्रेस मुख्यालय में कल पहली बार तिरंगा फहराएंगे राहुल गांधी
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के बामीर होने की वजह से इस बार कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी कांग्रेस मुख्यालय में स्वतंत्रता दिवस को पहली बार तिरंगा फहराएंगे.

Advertisement

05:24 PM स्वतंत्रता दिवस पर अपने संबोधन के बाद पीएम मोदी स्वामी महाराज को श्रद्धांजलि देने गुजरात जाएंगे

 

05:07 PM पंजाबः 'द ग्रेट खली' ने आम आदमी पार्टी में शामिल होने से इनकार किया

 

05:06 PM झांसी: सड़क किनारे बैठे 4 बच्चों को ट्रक ने कुचला
झांसी में  सड़क किनारे बैठे 4 बच्चों को ट्रक ने कुचला दिया. चारों  की मौके पर ही मौत हो गई.

04:51 PM गुजरात: CM विजय रुपानी ने स्वामी महाराज को दी श्रद्धांजलि

 

04:44 PM स्वतंत्रता दिवस पर 948 पुलिसकर्मी पुलिस पदक से सम्मानित किए जाएंगे
वीरता के लिए 7 पुलिसकर्मियों को राष्ट्रपति पुलिस पदक, 170 पुलिसकर्मियों को वीरता के पुलिस पदक, 88 पुलिसकर्मियों विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक और 683 पुलिसकर्मियों को सराहनीय सेवा के लिए पुलिस पदक प्रदान की घोषणा की गई है. 2016 के अवसर पर कुल 19 पुलिसकर्मियों को पुरस्कृत करने की घोषणा की गई है, जिसमें 2 पुलिसकर्मियों को विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति का सुधारात्मक सेवा पदक और 19 पुलिसकर्मियों को विशिष्ट सेवा के लिए सुधारात्मक सेवा पदक प्रदान की घोषणा की गई.

04:29 PM पंजाबः दिलीप सिंह राणा उर्फ 'द ग्रेट खली' आम आदमी पार्टी में शामिल हुए

Advertisement

 

04:16 PM राष्ट्रपति भवन के गेट नंबर 1 के पास संदिग्ध बैग मिलने की खबर
राष्ट्रपति भवन के गेट नंबर 1 के पास संदिग्ध बैग मिलने की खबर. मौके पर फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियां पहुंची. 

 

03:50 PM दिल्ली: यमुना का जलस्तर खतरे के निशान से नीचे
यमुना का जलस्तर खतरे के निशान से 13 सेमी नीचे हुआ.

03:16 PM दीनानगर आतंकवादी हमले के शहीदों को मिलेगा वीरता पुरस्कार
पिछले साल गुरदासपुर जिले के दीनानगर शहर में पाकिस्तानी आतंकवादियों से संघर्ष में शहीद हुए पंजाब के तीन होमगार्ड्स को वीरता पुरस्कार दिया जाएगा.

03:02 PM झारखंड: दुमका में भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद, 2 गिरफ्तार

 

03:01 PM बंगलुरु: बहस के दौरान भिड़े कश्मीरियों के दो गुट

02:42 PM जम्मू-कश्मीर के लिए सामान भेजना चाहता है पाकिस्तान: विकास स्वरूप
विदेशी मामलों के प्रवक्ता विकास स्वरूप का कहना है कि जम्मू-कश्मीर के लिए पाकिस्तान सामान भेजना चाहता है.

02:21 PM बंगाल की खाड़ी में डूबा भारतीय जहाज, 5 की मौत

02:02 PM GST बिल पास कराने के लिए 24 अगस्त को मध्य प्रदेश विधानसभा की बैठक
मध्य प्रदेश में वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) संशोधन विधेयक को पारित कराने के लिए विधानसभा की बैठक 24 अगस्त को बुलाई गई है.

Advertisement

01:39 PM कैप्टन पवन कुमार और कैप्टन तुषार महाजन को मिलेगा शौर्य चक्र

 

01:31 PM रियो ओलंपिक: पुरुष हॉकी क्वार्टर फाइनल में आज भारत और बेल्जियम का मुकाबला

01:17 PM अमेरिका में बाढ़ से अब तक 3 लोगों की मौत

01:08 PM दो साल में भारतीय अर्थव्यवस्था में आई तेजी: जेटली

 

01:00 PM 15 अगस्त पर देश की सुरक्षा को लेकर गृह मंत्री के घर हाई लेवल मीटिंग खत्म

 

12:44 PM छत्तीसगढ़: रायपुर में नक्सलियों से मुठभेड़ में कांस्टेबल शहीद

12:32 PM हवलदार हंगपन दादा को मिलेगा अशोक चक्र

 

12:25 PM दिल्ली: झपटमार के आरोप में 3 युवक गिरफ्तार
एक युवक बी.कॉम फाइनल ईयर में है, दूसरा बी.कॉम दूसरे साल में और तीसरा सीएस की तैयारी कर रहा है.

12:10 PM राजनाथ सिंह ने 15 अगस्त की सुरक्षा के मसले पर बुलाई उच्च स्तरीय बैठक
बैठक में गृह मंत्री राजनाथ सिंह, NSA अजित डोवाल, रॉ चीफ, IB चीफ, दिल्ली पुलिस कमिश्नर और सुरक्षा से जुड़े दूसरे अधिकारी मौजूद हैं.

11:46 AM मशहूर कवि और गीतकार मुथुकुमार का चेन्नई में निधन

 

11.27 AM वैशाली एक्सप्रेस ट्रेन समस्तीपुर में पटरी से उतरी
बिहार के समस्तीपुर में वैशाली एक्सप्रेस ट्रेन डीरेल हो गई है. हादसे में 4 यात्रियों के घायल होने की खबर है.

Advertisement

11:14 AM महाड हादसा: सर्च टीम ने बस का एक और हिस्सा बरामद किया

10:40 AM जम्मू-कश्मीर: श्रीनगर में लगातार 37वें दिन कर्फ्यू जारी

 

10:24 AM जम्मू: शाहपुर में पाकिस्तान की तरफ से फायरिंग में एक महिला घायल
जम्मू के पुंछ सेक्टर के शाहपुर में पाकिस्तान की तरफ से फायरिंग में एक महिला घायल हो गई है. फायरिंग अभी भी जारी है.

10:13 AM UP: CM अखिलेश ने बलिया के डीएम और एसपी को सस्पेंड किया
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बलिया के डीएम राकेश कुमार और एसपी मनोज झा को सस्पेंड कर दिया है.

10:05 AM कश्मीर के नाम रहेगी इस साल की जश्न ए आजादी: अब्दुल बासित

 

09:50 AM गाजियाबाद: साहिबाबाद में युवक की गला रेतकर हत्या
गाजियाबाद के साहिबाबाद इलाके के पसोंडा में अज्ञात युवक का शव मिला है. उसकी हत्या गला रेतकर की गई है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

09:44 AM PAK ने भारत के साथ रिश्ते बेहतर करने की हमेशा कोशिश की: अब्दुल बासित

 

09:32 AM स्विट्जरलैंड की ट्रेन में यात्रियों पर हमला, 6 घायल
स्विट्जरलैंड में यात्री ट्रेन में एक शख्स ने शनिवार दोपहर कई यात्रियों पर हमला कर दिया. इस घटना में छह लोग घायल हो गए.

09:23 AM यमुना का जलस्तर बढ़ने से दिल्ली-सहारनपुर रूट बाधित, 2 ट्रेनें रद्द
दिल्ली में यमुना का जलस्तर बढ़ने से दिल्ली-सहारनपुर रेल रूट बाधित हो गया है. ऐसे में 14546 सहारनपुर से दिल्ली और 74026 शामली से दिल्ली जाने वाली ट्रेन कैंसल कर दी गई हैं.

09:15 AM रियो ओलंपिक: एथलेटिक्स में फाराह ने जीता 10 हजार मीटर का खिताब
ब्रिटेन के मोहम्मद फाराह ने शनिवार को रियो ओलंपिक का 10 हजार मीटर स्पर्धा का गोल्ड मेडल जीत लिया.

09:02 AM देहरादून: जेट एयरवेज की फ्लाइट में तकनीकी खराबी, सभी यात्री सुरक्षित

 

08:52 AM अगले 2 घंटे में दिल्ली NCR समेत कई इलाकों में तेज बारिश की संभावना
मौसम विभाग ने अगले दो घंटों में लाल किला, गुड़गांव, फरीदाबाद, गाज़ियाबाद सहित दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के कई स्थानों में तेज बारिश की संभावना जताई है.

08:34 AM रियो ओलंपिक: लंबी कूद में अमेरिका के हेंडरसन को मिला गोल्ड मेडल
अमेरिका के जेफ हेंडरसन ने रियो ओलंपिक की लंबी कूद स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीता है.

08:16 AM यूपी: फैजाबाद-लखनऊ हाइवे पर सड़क हादसा, 8 लोगों की मौत
फैजाबाद-लखनऊ हाइवे पर सुबह कार और ट्रक की टक्कर हो गई. हादसे में 8 लोगों की मौत की खबर है.

 

08:08 AM दिल्ली: अस्पताल से डिस्चार्ज हुईं कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी

 

07:41 AM दिल्ली: यमुना का जलस्तर खतरे के निशान पर, बाढ़ का खतरा
उफनती यमुना से दिल्ली पर मंडराया बाढ़ का खतरा. 204.83 मीटर के डेंजर लेवल के ऊपर पहुंचा नदी का पानी. निचले इलाकों को खाली कराने का आदेश. लोहे के पुराने पुल पर रोका गया रेल ट्रैफिक.

07:20 AM LOC पर पाकिस्तान ने किया सीजफायर का उल्लंघन
जम्मू-कश्मीर के पुंछ सेक्टर में किया गया सीजफायक का उललंघन.

06:35 AM मोहम्मद फराह तीन ओलंपिक गोल्ड जीतने वाले ब्रिटेन के पहले एथलीट बने

06:09 AM रोहतक, महरौली, गुड़गांव और फरीदाबाद में अगले दो घंटे में बारिश की संभावना
मौसम विभाग के मुताबिक अगले दो घंटे में गोहाना, रोहतक, बहादुरगढ़, महरौली, संगमविहार, गुड़गांव, फरीदाबाद और आसपास के इलाकों में गरज के साथ बारिश हो सकती है.

04:46 AM यूनिस और शाह ने पाकिस्तान को जीत के करीब पहुंचाया
यूनिस खान के शानदार दोहरे शतक और यासिर शाह के तीन विकेट से पाकिस्तानी टीम इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टेस्ट के तीसरे दिन शानदार प्रदर्शन करते हुए श्रृंखला बराबर करने वाली जीत हासिल करने के करीब है.

03:32 AM विभिन्न जांच एजेंसियों के बीच समन्वय की जरूरत: यूयू ललित
उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश यूयू ललित ने कहा कि जांच की गुणवत्ता में सुधार लाने के लिए विभिन्न जांच एजेंसियों और अभियोजन इकाइयों के बीच समन्वय की जरूरत है.

02:59 AM नीतीश ने दोहराई बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दिए जाने की मांग
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दिए जाने की मांग एक बार फिर से दोहराते हुए कहा है कि यह राज्य को राष्ट्र की संवृद्धि में एक बड़ा योगदान देने वाला प्रदेश बनाएगा.

02:30 AM RIO: मिक्स्ड डबल्स के सेमीफाइनल मुकाबले में सानिया-बोपन्ना हारे
रियो ओलंपिक 2016 के टेनिस मिक्स्ड डबल्स के सेमीफाइनल मुकाबले में सानिया मिर्जा और रोहन बोपन्ना अमेरिकी जोड़ी से हार गए.

02:08 AM जमैका में जो गलत हुआ था, उसमें सुधार किया: कोहली
भारतीय कप्तान विराट कोहली इस बात से खुश हैं कि उनकी टीम जमैका में दूसरे टेस्ट के दौरान हुई गलतियों को सुधारने में सफल रही, जिसमें अंतिम दिन वे छह विकेट हासिल करने में असफल रहे थे. भारत ने चार टेस्ट मैचों की श्रृंखला में 2-0 से अजेय बढ़त बना ली है.

01:34 AM NRAI प्रमुख ने निशानेबाजों के निराशाजनक प्रदर्शन पर कहा, 'मैं हूं दोषी'
भारतीय राष्ट्रीय राइफल संघ (एनआरएआई) अध्यक्ष रनिंदर सिंह ने रियो ओलंपिक में निशानेबाजों के निराशाजनक प्रदर्शन की जिम्मेदारी खुद पर लेते हुए कहा कि उनकी गलती थी कि उन्होंने खिलाड़ियों को निजी कोचों के साथ ट्रेनिंग करने की इजाजत दी.

12:54 AM शिवसेना ने पीएम पर कसा तंज, कहा- 'कश्मीर हमारा है, यह बताने की जरूरत नहीं'
शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने पीएम मोदी के कश्मीर वाले बयान पर कहा कि कश्मीर हमारा है, ये सभी जानते हैं, पीएम को बताते की जरूरत नहीं है.

12:12 AM सेंट लूसिया टेस्ट: भारत ने वेस्टइंडीज को हराया
भारत ने वेस्टइंडीज को 237 रनों से मात दी. चार टेस्ट मैच की सीरीज 2-0 से जीती.

12:09 AM J-K: पुंछ में ग्रेनेड ब्लास्ट, 14 घायल में से 6 की हालत गंभीर

 

12:03 AM राष्ट्रपति आज स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्र को करेंगे संबोधित
राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी आज 70वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्र को संबोधित करेंगे.

Advertisement
Advertisement