scorecardresearch
 

जंतर-मंतर पर एक्वेरियम में डूब कर हेल्प क्यों मांग रही है ये लड़की

पेटा की एक महिला कार्यकर्ता ने पानी के टब के अंदर बैठकर चूहों पर होने वाले स्वीम टेस्ट के खिलाफ प्रदर्शन किया. इस दौरान वो महिला कार्यकर्ता एक बेहद छोटे से टब में पानी के अंदर बैठी नजर आई. उस वक्त जो भी वहां से गुजर रहा था उसके लिए यह दृश्य बिल्कुल अलग था और इसे देखने के लिए वहां भीड़ उमड़ पड़ी.

Advertisement
X
विरोध-प्रदर्शन करती युवती
विरोध-प्रदर्शन करती युवती

  • चूहों पर परीक्षण को लेकर PETA का अनोखा विरोध
  • पानी के टब में बैठकर युवती ने किया प्रदर्शन

देश में जानवरों के हितों की रक्षा के लिए काम करने वाली संस्था पेटा (PETA) के कार्यकर्ताओं  ने परीक्षण के नाम पर चूहों के साथ होने वाले अमानवीय व्यवहार को लेकर अनोखे ढंग से दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन किया.

पेटा की एक महिला कार्यकर्ता ने पानी के टब के अंदर बैठकर चूहों पर होने वाले स्वीम टेस्ट के खिलाफ प्रदर्शन किया. इस दौरान वो महिला कार्यकर्ता एक बेहद छोटे से टब (एक्वेरियम) में पानी के अंदर बैठी नजर आई. उस वक्त जो भी वहां से गुजर रहा था उसके लिए यह दृश्य बिल्कुल अलग था और इसे देखने के लिए वहां भीड़ उमड़ पड़ी.

पेटा के कार्यकर्ताओं ने इस विरोध प्रदर्शन के बाद कहा कि इस तरह के क्रूर परीक्षण से जानवरों पर अत्याचार को बढ़ावा मिलता है और यही कारण हैं कि अब पेटा ने इसके खिलाफ आवाज उठाने की ठान ली है.

Advertisement

गौरतलब है कि इंसानों के लिए बनाई जाने वाली दवा का भी पहला परीक्षण वैज्ञानिक चूहों पर ही करते हैं. अगर चूहों पर उसका सकारात्मक असर पड़ता है तो मेडिकल साइंस में माना जाता है कि यह इंसानों के लिए भी फायदेमंद होगा लेकिन अगर परीक्षण में चूहों पर दवा का नकारात्मक असर पड़ता है तो वैज्ञानिक इसे मनुष्यों के लिए भी खतरनाक मानते हैं.

आपको बता दें कि पेटा फिल्मों में भी जानवरों के साथ होने वाली क्रूरता को लेकर आंदोलन कर चुका है.

Advertisement
Advertisement