scorecardresearch
 

अगले हफ्ते बंद रहेगा SC, चिदंबरम की मांग- जमानत पर जल्द हो सुनवाई

INX मीडिया केस में आरोपी पूर्व केंद्रीय मंत्री पी चिदंबरम ने जमानत के लिए सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है. चिदंबरम फिलहाल दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद हैं. उन्होंने कोर्ट से कल सुनवाई की मांग की है, क्योंकि अगले हफ्ते सुप्रीम कोर्ट बंद रहेगा.

Advertisement
X
पूर्व केंद्रीय मंत्री पी चिदंबरम (फाइल-इंडिया टुडे)
पूर्व केंद्रीय मंत्री पी चिदंबरम (फाइल-इंडिया टुडे)

  • हाई कोर्ट ने 30 सितंबर को चिदंबरम की जमानत याचिका कर दी थी खारिज
  • केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने चिदंबरम को 21 अगस्त को किया गिरफ्तार
  • पूर्व केंद्रीय वित्त मंत्री ने जमानत के लिए सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया

आईएनएक्स मीडिया केस में आरोपी पूर्व केंद्रीय मंत्री पी चिदंबरम ने गुरुवार को जमानत के लिए सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है. चिदंबरम फिलहाल दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद हैं. उन्होंने कोर्ट से कल सुनवाई की मांग की है, क्योंकि अगले हफ्ते सुप्रीम कोर्ट बंद रहेगा. चिदंबरम की याचिका पर चीफ जस्टिस रंजन गोगोई कुछ देर में फैसला लेंगे.

पूर्व वित्त मंत्री पी. चिदंबरम ने आईएनएक्स मीडिया मामले में दिल्ली हाई कोर्ट द्वारा उनकी जमानत याचिका रद्द किए जाने के तीन दिन बाद गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट में मामले की जल्द सुनवाई के लिए याचिका दायर की है. चिदंबरम की तरफ से वरिष्ठ वकील कपिल सिब्बल ने जस्टिस एनवी रमन्ना की अध्यक्षता वाली पीठ के समक्ष यह याचिका दायर की.

Advertisement

जस्टिस रमन्ना ने कहा कि पूर्व केंद्रीय मंत्री पी चिदंबरम की याचिका को सूचीबद्ध करने पर निर्णय मुख्य न्यायाधीश जस्टिस रंजन गोगोई लेंगे. इसके बाद उन्होंने यह याचिका विचार करने के लिए उनके पास भेज दी.

21 अगस्त को हुए गिरफ्तार

आईएनएक्स मीडिया केस में दिल्ली हाई कोर्ट ने 30 सितंबर को चिदंबरम की जमानत याचिका को खारिज कर दिया था. 27 सितंबर को कोर्ट ने उनकी याचिका पर फैसला सुरक्षित रख लिया था. चिदंबरम को 3 अक्टूबर तक न्यायिक हिरासत में रहना है और वह अभी तिहाड़ जेल में हैं.

इससे पहले 20 अगस्त को भी दिल्ली हाई कोर्ट ने पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम की अग्रिम जमानत अर्जी खारिज कर दी थी, जिसके बाद सीबीआई ने 21 अगस्त को पूर्व मंत्री को उनके घर से गिरफ्तार कर लिया था.

क्या है मामला?

केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने चिदंबरम को 21 अगस्त को गिरफ्तार किया था. आईएनएक्स मीडिया केस में पी. चिदंबरम पर फॉरेन इन्वेस्टमेंट प्रोमोशन बोर्ड (FIPB)से गैरकानूनी तौर पर मंजूरी दिलाने के लिए रिश्वत लेने का आरोप है. ये मामला 2007 का है, जब चिदंबरम यूपीए-2 सरकार में वित्त मंत्री थे.

पूर्व वित्त मंत्री के अलावा सीबीआई इस मामले में उनके बेटे कार्ति चिदंबरम को भी गिरफ्तार कर चुकी है जो फिलहाल जमानत पर हैं. इंद्राणी मुखर्जी और पीटर ने आईएनएक्स मीडिया मामले में चिदंबरम और उनके बेटे कार्ति चिदंबरम पर पैसा लेने का आरोप लगाया था. इंद्राणी की बेटी शीना बोरा की हत्या के संबंध में इंद्राणी और पीटर इस समय मुंबई में एक जेल में बंद हैं.

Advertisement

चिदंबरम के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने भी धन शोधन का एक मामला दर्ज किया है.

Advertisement
Advertisement