scorecardresearch
 

NewsWrap: कोरोना तोड़ रहा सारे रिकॉर्ड, पढ़ें शनिवार सुबह की 5 बड़ी खबरें

देश में पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना वायरस से संक्रमण के 27 हजार से अधिक नए मामले सामने आए हैं. इस दौरान 519 संक्रमितों की जान भी गई है. वहीं, अमेरिका में रिकॉर्ड 70 हजार से अधिक नए मामले सामने आए हैं.

Advertisement
X
प्रतीकात्मक तस्वीर (PTI)
प्रतीकात्मक तस्वीर (PTI)

देश में पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना वायरस से संक्रमण के 27 हजार से अधिक नए मामले सामने आए हैं. इस दौरान 519 संक्रमितों की जान भी गई है. वहीं, अमेरिका में रिकॉर्ड 70 हजार से अधिक नए मामले सामने आए हैं. विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कोरोना की ट्रांसमिशन चेन तोड़ने के लिए मुंबई के धारावी मॉडल की तारीफ की है. जम्मू कश्मीर के पुलवामा में सुरक्षाबलों ने घुसपैठ की कोशिश करते दो आतंकियों को मार गिराया है.

1-

कोरोना वायरस से संक्रमण के मामले बढ़ते ही जा रहे हैं. पिछले 24 घंटे में 27 हजार 114 नए मामले सामने आए हैं. इस अवधि में 519 मौतें भी हुई हैं. देश में कोरोना वायरस से संक्रमण के मामले आठ लाख के पार पहुंच गए हैं. कोरोना से संक्रमण के मामले 8 लाख 20 हजार 916 हो गए हैं. वहीं, देश में मृतकों की तादाद भी अब 22 हजार 163 हो गई है. हालांकि, राहत की बात यह है कि अब तक 5 लाख 15 हजार से अधिक संक्रमित कोरोना को मात देकर स्वस्थ भी हो चुके हैं.

Advertisement

2-

विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के प्रमुख अधमॉन टेडरॉस ने कई देशों की तारीफ की है जिन्होंने कोरोना वायरस पर लगाम कसने में अच्छी सफलता पाई है. इन देशों में इटली, स्पेन और दक्षिण कोरिया के नाम हैं. इसके अलावा एक नाम मुंबई स्थित दुनिया के सबसे बड़े स्लम धारावी का भी है जिसका जिक्र टेडरॉस ने अपने संबोधन में किया और कोरोना वायरस के खिलाफ यहां चल रही कार्रवाई की तारीफ की.

3-

दुनिया के देशों में कोरोना वायरस के संकट से सबसे ज्यादा पीड़ित अमेरिका है. अमेरिका में पिछले 24 घंटे में 70,000 से ज्यादा कोरोना के केस मिले हैं, जो किसी भी देश में महामारी शुरू होने के बाद से सबसे बड़ा उछाल है. जॉन हॉपकिंस यूनिवर्सिटी के आंकड़ों के मुताबिक अमेरिका में अब तक 3,183,856 लोग कोरोना से पीड़ित हैं.

4-

उत्तर प्रदेश में विकास दुबे एनकाउंटर के बाद पुलिस पूरे एक्शन में है. पुलिस लगातार विकास दुबे और उसके गैंग को शरण देने वालों पर शिकंजा कस रही है. इसी कड़ी में ग्वालियर के रहने वाले दो लोगों (ओम प्रकाश पांडे और अनिल पांडे) को गिरफ्तार किया गया है. इन दोनों पर कानपुर कांड में शामिल आरोपी शिवम दुबे और शशिकांत पांडे को शरण देने का आरोप है.

Advertisement

5-

जम्मू-कश्मीर में सीमा पार से आतंकी घुसपैठ की कोशिशों से बाज नहीं आ रहे हैं. उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में भारतीय सुरक्षाबलों ने नियंत्रण रेखा (LoC) पर सीमा पार से आतंकियों की घुसपैठ की कोशिश नाकाम कर दी. इस दौरान सुरक्षा बलों ने 2 आतंकियों को मार गिराया.

Advertisement
Advertisement