scorecardresearch
 

गोवा: सनबर्न उत्सव पर भड़का हिंदू संगठन, कहा- रद्द हो, बिगड़ रहे युवा

संगठन का कहना है कि इस उत्सव में जिस संस्कृति को प्रोत्साहित किया जाता है, वह हमारी नहीं है. इस कार्यक्रम में गलत संस्कृति को बढ़ावा दिया जाता है. इस कार्यक्रम में हर साल हजारों युवा शामिल होते हैं और नशा करते हैं.

Advertisement
X
सनबर्न उत्सव (फोटो-Twitter/@SunburnFestival)
सनबर्न उत्सव (फोटो-Twitter/@SunburnFestival)

  • इलेक्ट्रॉनिक डांस म्युजिक उत्सव 27-29 दिसंबर को होगा आयोजित
  • सनबर्न उत्सव के आयोजकों को दी गई मंजूरी फौरन रद्द करने की मांग

हिंदू जनजागृति समिति (एचजेएस) ने गोवा सरकार से 'सनबर्न' उत्सव आयोजित करने की अनुमति नहीं देने की मांग की है. संगठन ने रविवार को अपील करते हुए आरोप लगाया कि इस प्रकार के कार्यक्रमों में नशीले पदार्थों का सेवन किया जाता है.

इलेक्ट्रॉनिक डांस म्युजिक (ईडीएम) उत्सव का आयोजन उत्तरी गोवा के वैगाटर समुद्री तट पर 27 दिसंबर से 29 दिसंबर तक किया जाएगा. हिंदू समिति गोवा के संयोजक मनोज सोलंकी ने कहा कि राज्य सरकार को सनबर्न उत्सव के आयोजकों को दी गई मंजूरी तत्काल रद्द कर देनी चाहिए.

सोलंकी ने कहा, इस उत्सव में जिस संस्कृति को प्रोत्साहित किया जाता है, वह हमारी नहीं है. इस कार्यक्रम में गलत संस्कृति को बढ़ावा दिया जाता है. इस कार्यक्रम में हर साल हजारों युवा शामिल होते हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि इस प्रकार के कार्यक्रमों में लोग नशा करते हैं.

Advertisement

मनोज सोलंकी ने दावा किया, पिछले कुछ साल में आयोजित हो रहे उत्सव में अत्यधिक मात्रा में नशीले पदार्थ लेने से कम से कम दो महिला प्रतिभागियों की मौत हो गई थी. इस उत्सव में डांस करते समय कुछ प्रतिभागी स्वयं को राष्ट्रध्वज में लपेटते हैं जो कि तिरंगे का अपमान है. गोवा फॉरवर्ड पार्टी के विधायक विनोद पालयेकर ने भी पिछले सप्ताह राज्य में इस प्रकार के उत्सवों का विरोध किया था.

Advertisement
Advertisement