scorecardresearch
 

जनपथ पर सीएनजी की पाइपलाइन में लगी आग

दिल्ली में देर रात एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया. जनपथ पर खुदाई के दौरान सीएनजी की पाइपलाइन से गैस रिसने लगा और उसमें आग लग गई

Advertisement
X

दिल्ली में देर रात एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया. जनपथ पर खुदाई के दौरान सीएनजी की पाइपलाइन से गैस रिसने लगा और उसमें आग लग गई

यह घटना आधी रात के बाद करीब एक बजे का है. जनपथ पर होटल इंपीरियल के सामने एमएटीएनएल के केबल बिछाने के लिए खुदाई चल रही थी. लेकिन लापरवाही में किसी ने भी ध्यान नहीं दिया कि जिस जगह खुदाई हो रही है उसके नीचे से सीएनजी की पाइपलाइन गुजर रही है

देखते ही देखते इस लापरवाही ने खतरनाक शक्ल अख्तियार कर लिया. पाइपलाइन पंचर हो गया और उसमें आग लग गई. इस आग से डेढ़ घंटे तक दहशत मची रही. लोग डरे रहे कि जाने कब यह आग बेकाबू हो जाए. लेकिन कोशिश कामयाब रही. डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद किसी तरह इस आग पर काबू पा लिया गया.

Advertisement
Advertisement