पश्चिम बंगाल के भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) अध्यक्ष दिलीप घोष के बयान का उनकी पार्टी के सांसद ने विरोध किया है. आसनसोल से बीजेपी सांसद बाबुल सुप्रियो ने कहा कि पार्टी के रूप में बीजेपी का उनके बयान से कोई लेना देना नहीं है. बाबुल सुप्रियो के मुताबिक, दिलीप घोष ने जो भी कहा है, वो उनके दिमाग की उपज है.
Union Minister Babul Supriyo: BJP has nothing to do with what Dilip Ghosh may hv said. It is a figment of his imagination&BJP Govts in UP, Assam hv never resorted to shooting people for whatever reason whatsoever.Very irresponsible of Dilip da to have said what he said (file pic) https://t.co/LcFZTrpYPj pic.twitter.com/TE0MPl6e08
— ANI (@ANI) January 13, 2020
बीजेपी सांसद बाबुल सुप्रियो ने कहा, दिलीप घोष ने जो कहा है वह बेहद गैर-जिम्मेदराना बयान है. बता दें, दिलीप घोष ने कहा था कि पश्चिम बंगाल में सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ ममता बनर्जी सरकार ने कोई कार्रवाई नहीं की थी, जबकि यूपी, असम जैसे राज्यों में उन्हें गोली मारी गई थी.
दिलीप घोष ने सोमवार को एक विवादित बयान में कहा था कि ममता बनर्जी की पुलिस ने सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की, क्योंकि ये उनके वोटर हैं. लेकिन उत्तर प्रदेश, असम और कर्नाटक में हमारी सरकार ने ऐसे लोगों को बुरी तरह से पीटा. दिलीप घोष एक कार्यक्रम में नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के दौरान हुए प्रदर्शन में नुकसान का जिक्र कर रहे थे.
दिलीप घोष के इस बयान पर उनकी ही पार्टी ने किनारा कर लिया है. पार्टी सांसद बाबुल सुप्रियो के मुताबिक दिलीप घोष ने जो कुछ बोला है, उससे पार्टी का कोई लेना-देना नहीं है. सुप्रियो ने इसे गैर-जिम्मेदाराना बयान भी करार दिया है. सुप्रिया ने कहा कि असम या यूपी की सरकार ने किसी प्रदर्शनकारी को गोली नहीं मारी है.