scorecardresearch
 

पासपोर्ट विवाद पर असम CM की पत्नी रिनिकी भुयान सरमा का पलटवार, कांग्रेस पर लगाए गंभीर आरोप

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा की पत्नी रिनिकी भुयान सरमा ने पासपोर्ट विवाद पर कांग्रेस नेता पवन खेड़ा के आरोपों का जवाब देते हुए पार्टी पर गंभीर आरोप लगाए. उन्होंने कहा कि कांग्रेस एआई और फोटोशॉप के जरिए उनके परिवार को बदनाम कर रही है. उन्होंने इसे शर्मनाक बताते हुए कहा कि उनका परिवार राजनीति से जुड़ा नहीं है.

Advertisement
X
असम के मुख्यमंत्री की पत्नी रिनिकी भुयान सरमा (Photo: ANI)
असम के मुख्यमंत्री की पत्नी रिनिकी भुयान सरमा (Photo: ANI)

गुवाहाटी में पासपोर्ट और चुनावी हलफनामे को लेकर उठे विवाद पर असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा की पत्नी रिनिकी भुयान सरमा ने कांग्रेस नेता पवन खेड़ा के आरोपों पर तीखा जवाब दिया है. उन्होंने कांग्रेस पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि पार्टी के पास लोगों को बदनाम करने के अलावा कोई काम नहीं बचा है.

रिनिकी भुयान सरमा ने कहा कि ऐसा लगता है जैसे कांग्रेस के नेताओं को किसी ने भड़का दिया है और वो लगातार झूठे आरोप लगाकर लोगों की छवि खराब करने में लगे हुए हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस शीर्ष से लेकर नीचे तक एआई जनरेटेड और फोटोशॉप सामग्री का इस्तेमाल कर बदनाम करने की कोशिश कर रही है.

 

कांग्रेस पर AI और फोटोशॉप से बदनाम करने का आरोप

उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस ने एक तरह का प्लेबुक तैयार कर लिया है, जिसके तहत व्यवस्थित तरीके से लोगों के खिलाफ गलत बातें फैलाई जा रही हैं. उन्होंने इसे असमिया समाज के लिए शर्मनाक उदाहरण बताया और कहा कि इतनी पुरानी और अनुभवी पार्टी का इस तरह का व्यवहार बेहद निराशाजनक है.

रिनिकी भुयान सरमा ने यह भी कहा कि पिछले दो साल से उनके परिवार को निशाना बनाया जा रहा है. उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस उनके साथ-साथ उनके बच्चों को भी लगातार बदनाम करने की कोशिश कर रही है, जबकि उनका परिवार राजनीति से कोई संबंध नहीं रखता है.

Advertisement

पवन खेड़ा के आरोपों पर सियासी घमासान तेज

उन्होंने कहा कि यह सब कुछ बिना किसी आधार के किया जा रहा है और इसका मकसद सिर्फ उनकी छवि खराब करना है. उन्होंने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि पार्टी इस मुद्दे को बेवजह बढ़ा रही है और व्यक्तिगत स्तर पर हमला कर रही है. इस बयान के बाद राजनीतिक माहौल गरमा गया है और इस मुद्दे पर सियासी बयानबाजी तेज होने की संभावना है.
 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement