scorecardresearch
 

सियाचिन मुद्दे पर भारत-पाक करेंगे चर्चा

तीन साल के अंतराल के बाद भारत और पाकिस्तान के रक्षा सचिव यहां आगामी सोमवार को मुलाकात करेंगे और दोनों पक्ष सियाचिन मसले पर चर्चा करेंगे.

Advertisement
X

तीन साल के अंतराल के बाद भारत और पाकिस्तान के रक्षा सचिव यहां आगामी सोमवार को मुलाकात करेंगे और दोनों पक्ष पर चर्चा करेंगे.

रक्षा मंत्रालय के अधिकारियों ने यहां बताया कि दो दिवसीय वार्ता 30 मई से शुरू होगी. भारतीय प्रतिनिधिमंडल की अगुवाई रक्षा सचिव प्रदीप कुमार करेंगे तथा टीम के अन्य सदस्यों में

विशेष सचिव आर के माथुर, सैन्य अभियानों के महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल ए एम वर्मा तथा सर्वेयर जनरल एस सुभा राव होंगे.

पाक प्रतिनिधिमंडल की अगुवाई रक्षा सचिव लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत) सैयद अतहर अली करेंगे तथा अन्य सदस्यों में मेजर जनरल अशफाक नदीम अहमद, मेजर जनरल मुनवर अहमद सलोहरी तथा मेजर जनरल (सेवानिवृत) मीर हैदर अली खान होंगे.

Advertisement
Advertisement