11:16 PM नाइजीरियाई नागरिक के इबोला के लिए परीक्षण के नतीजे नकारात्मक
केंद्रीय
स्वास्थ्य मंत्री हषर्वर्धन ने बताया कि जिस नाइजीरियाई नागरिक के खून का
नमूना पुणे स्थित नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी (एनआईवी) भेजा गया था और
उसे यहां के एक अस्पताल में निगरानी में रखा गया था, उसके इबोला के लिए
परीक्षण के नतीजे नकारात्मक आये हैं.
10:25PM बच्ची से बलात्कार को लेकर फैली अफवाह, नेशनल हाईवे जाम
गाजियाबाद
के लोनी में बच्ची के साथ कथित बलात्कार प्रकरण को लेकर फैली अफवाह के बाद
आक्रोशित लोगों ने दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर जाम लगाकर कई घंटे तक हंगामा
किया. लोगों ने मौके पर पहुंची पुलिस पार्टी पर रोड़ेबाजी भी की.
09:29PM मोतिहारी हादसे पर PM ने शोक जताया
बिहार के मोतिहारी में ट्रेन और ऑटो की टक्कर में 18 लोगों की मौत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शोक जताया है.
09:18PM सेंसर बोर्ड के चीफ राकेश सिन्हा को CBI ने गिरफ्तार किया
08:55PM कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी से मुलाकात की
08:50PM दोनों देशों के रिश्ते पर असर पड़ेगा: पाकिस्तान
भारत
द्वारा पाकिस्तान के साथ सचिव स्तर पर होने वाली बातचीत को रद्द किए जाने
के बाद पाकिस्तान का बयान, कहा 'दोनों देशों के रिश्तों पर फर्क पड़ेगा.'
08:15PM महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण का नितिन गडकरी और केंद्र सरकार पर हमला
महाराष्ट्र
के मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण का नितिन गडकरी और केंद्र सरकार पर हमला,
कहा पुणे मेट्रो रेल प्रोजेक्ट को लेकर केंद्र सरकार सौतेला व्यवहार कर
रहा है.
07:30PM PCB के नए चेयरमैन बने शहरयार खान
पाकिस्तान के विदेश सचिव रहे शहरयार खान ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की जिम्मेदारी संभाली.
07:11PM फैजाबाद: ग्रामीणों और पुलिस के बीच हिसंक झड़प, कई लोग जख्मी
उत्तर प्रदेश के फैजाबाद में पुलिस और ग्रामीणों के बीच हिंसक झड़प, कई गाड़ियां क्षतिग्रस्त. झड़प में कई लोग घायल.
06:47PM बिहार रेल हादसा: रेलवे ने किया मुआवजे का एलान
बिहार
के मोतीहारी जिले के पास हुए ट्रेन-ऑटो भिड़ंत में मरने वालों को रेलवे
देगी मुआवजा, मृतकों को 50 हजार रुपये और गंभीर रूप से घायल हुए लोगों को
10 हजार रुपये देगी रेलवे.
06:40PM पाक उच्चायुक्त से बात करने में हर्ज क्या है: शब्बीर शाह
06:25PM जो पार्टी छोड़कर जाना चाहता है वो जा सकता है: एचडी देवेगौड़ा
06:22PM ठाणे: दही-हांडी उत्सव के दौरान एक व्यक्ति की दिल का दौरा पड़ने से मौत
मुंबई
के ठाणे इलाके में दही-हांडी उत्सव के दौरान राजेंद्र अंबेडकर नाम के 46
साल के शख्स की मौत, हार्ट अटैक से हुई मौत. शाम पांच बजे तक 47 गोविंदाओं
के घायल होने की खबर.
06:13PM भारत के अंदरूनी मामलों में दखल ना दे पाकिस्तान: विदेश सचिव
भारत के विदेश सचिव ने पाकिस्तान के उच्चयोग को चेताया, कहा 'भारत के अंदरूनी मामलों में दखल ना दे पाकिस्तान.'
06:08PM गाजियाबाद: रविवार रात खोड़ा में हुए हादसे में घायल महिला की मौत
गाजियाबाद
के खोड़ा इलाके में रविवार रात हुए हादसे में घायल महिला सीमा गुप्ता की
मौत, महिला हादसे के बाद से दिल्ली के लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल में
भर्ती थी.
06:02PM भारत-पाक सचिव स्तर की बातचीत रद्द
भारत
ने पाकिस्तान के साथ सचिव स्तर पर होने वाली बातचीत रद्द कर दी है,
सीजफायर के उल्लंघन से नाराज है भारत. 25 अगस्त को इस्लामाबाद में होनी थी
दोनों देशों के सचिवों की मुलाकात.
05:55PM हम दोनों देशों के विदेश सचिवों की मुलाकात का स्वागत करते हैं: हुर्रियत नेता शब्बीर शाह
कश्मीरी
अलगाववादी नेताओं और पाक उच्चयुक्त अब्दुल बासित की मुलाकत खत्म, मुलाकात
के बाद हुर्रियत नेता शब्बीर शाह ने कहा, 'हम दोनों देशों के विदेश सचिवों
की मुलाकात का स्वागत करते हैं.'
05:50PM बिहार: ट्रेन-ऑटो भिड़ंत में एक ही परिवार के 18 लोगों की मौत
बिहार
के पूर्वी चम्पारण के सुगौली-सेमरा रेलखंड पर राप्ती-गंगा एक्सप्रेस और
ऑटो की टक्कर, 18 यात्रियों की मौत, कई घायल. सूत्रों के मुताबिक एक पूरा
परिवार मंदिर से पूजा करके ऑटो से लौट रहा था जिसमें 18 लोग सवार थे. इस
भीषण हादसे में पूरे परिवार के मरने की खबर है.
05:45PM हुर्रियत नेता शब्बीर शाह और पाक उच्चायुक्त अब्दुल बासित की मुलाकात खत्म
05:37PM बिहार: ट्रेन-ऑटो भिड़ंत में 4 की मौत, 6 से अधिक घायल
बिहार
के पूर्वी चम्पारण के सुगौली-सेमरा रेलखंड पर राप्ती-गंगा एक्सप्रेस और
ऑटो की टक्कर, 4 यात्रियों की मौत, कई घायल. सूत्रों के मुताबिक ऑटो-ट्रेन
की टक्कर मे मरने वालों की संख्या 15 के करीब हो सकती है. खबरों के मुताबिक
एक पूरा परिवार मंदिर से पूजा करके ऑटो से लौट रहा था जिसमें 18 लोग सवार
थे. इस भीषण हादसे में पूरे परिवार के मरने की खबर है.
05:28PM शारदा चिटफंड घोटाला: फिल्ममेकर अपर्णा सेन से प्रवर्तन निदेशालय ने 6 घंटे तक पूछताछ की
शारदा चिटफंड घोटाला मामले में प्रवर्तन निदेशालय के अधिकारियों ने फिल्ममेकर अपर्णा सेन से 6 घंटे तक पूछताछ की.
05:00PM कानपुर: कैप्टन की बेटी से रेप के आरोपी DSP को 10 साल की सजा
कानपुर के एक कोर्ट ने आर्मी कैप्टन की बेटी के रेप के आरोपी DSP अमरजीत शाही को 10 साल की सजा सुनाई, साल 2012 में हुआ था रेप.
04:56PM हमारे जवान पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब देने के लिए हमेशा तैयार: रक्षा मंत्री
रक्षा मंत्री अरुण जेटली ने कहा कि हमारे जवान पाकिस्तान के किसी भी दुस्साहस का मुंहतोड़ जवाब देने के लिए हमेशा तैयार हैं.
04:45PM PM नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को दी जन्माष्टमी की शुभकामनाएं
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्विटर के जरिए देशवासियों को जन्माष्टमी की शुभकामनाएं दी.
Happy Janmashtami. May Lord Krishna illuminate our lives with joy & the ability to serve poorest of the poor for the progress of humankind.
— Narendra Modi (@narendramodi) August 18, 2014
04:27PM मुंबई: 700 गोविंदाओं के खिलाफ नियम तोड़ने पर ट्रैफिक पुलिस ने की कार्रवाई
मुंबई पुलिस ने 700 गोविंदाओं के खिलाफ कार्रवाई, ट्रैफिक पुलिस ने नियम तोड़ने पर की कार्रवाई.
04:20PM मोहन भागवत के समर्थन में आए आरएसएस विचारक एमजी वैद्य
RSS
प्रमुख मोहन भागवत के हिंदुत्व वाले बयान पर भागवत के समर्थन में आए RSS
विचारक एमजी वैद्य, कहा जो लोग आपत्ति कर रहें हैं उन्हें हिन्दुत्व की
जानकारी नहीं.
04:02PM दिल्ली में पाकिस्तान हाई कमीशन के बाहर विरोध प्रदर्शन
03:45PM ये हमारा मामला है, बेकार में मुलाकात को मुद्दा बनाया जा रहा है: शबीर शाह
अलगाववादी
नेता शबीर शाह ने कहा है कि पाकिस्तानी उच्चायुक्त के साथ मुलाकात को
बेकार में मुद्दा बनाया जा रहा है. कश्मीर हमारा मामला है और हमसे बातचीत
नहीं होगी तो और किससे होगी.
03:20PM बीजेपी नेता वरुण गांधी के घर लड़की पैदा हुई
बीजेपी नेता वरुण गांधी और उनकी पत्नी यामिनी रॉय चौधरी के घर लड़की पैदा हुई है.
03:16PM फैजाबाद गैंगरेप मामले में राष्ट्रीय महिला आयोग ने मांगी रिपोर्ट
फैजाबाद गैंगरेप मामले में राष्ट्रीय महिला आयोग ने संज्ञान लेते हुए पुलिस से इस मामले में डिटेल रिपोर्ट मांगी है.
03:14PM दिल्ली: फाइव स्टार होटल में नर्स के साथ रेप
दिल्ली
के एक 5 स्टार होटल में नर्स के साथ रेप का सनसनीखेज मामला सामने आया है.
15 अगस्त के दिन नर्स होटल के बीमार मालिक की देखरेख के लिए वहां थी और
होटल के ही दो कर्मचारियों ने उसके साथ रेप किया. दोनों आरोपियों को
गिरफ्तार कर लिया गया है.
03:07PM अलगाववादियों को बातचीत के लिए बुलाया, तो गलत क्या है: याहया बुखारी
जामा
मस्जिद के शाही ईमाम सैयद अहमद शाह बुखारी के भाई सैयद याहया बुखारी ने
कहा है कि अगर अलगाववादियों को बातचीत के लिए बुलाया गया तो इसमें बुराई ही
क्या है.
03:05PM गाजियाबाद: पीड़ित नाबालिग लड़की का मेडिकल कराया गया
गाजियाबाद
के लोनी में एक 60 वर्षीय बुजुर्ग द्वारा नाबालिग से छेड़छाड़ के मामले
में मेरठ रेंज के आईजी आलोक शर्मा ने बताया कि लड़की का मेडिकल करा लिया
गया है और आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया गया है. अब सब कुछ लड़की के बयान
पर निर्भर है.
03:01PM गाजियाबाद: विजय नगर पुलिस ने 5 लुटेरे गिरफ्तार किए
गाजियाबाद की विजय नगर पुलिस ने पांच लुटेरों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने लुटेरों के पास से हथियार भी बरामद किए हैं.
02:58PM भारत की सांस्कृतिक पहचान हिन्दुत्व नहीं तो और क्या है: राकेश सिन्हा
02:50 PM मुंबई: अब तक 20 गोविंदा घायल हुए
02:11PM कश्मीर समस्या का हल ढूंढ़ना चाहती है हुर्रियत: मीरवाइज उमर फारुख
हुर्रियत
कॉन्फ्रेंस के नेता मीरवाइज उमर फारुख ने कहा है कि हुर्रियत कश्मीर
समस्या का हल ढूंढ़ने में अपना योगदान देना चाहती है.
01:54PM पांचवे टेस्ट में धीमे ओवर रेट के लिए टीम इंडिया पर लगा फाइन
01:50PM भागवत के बयान को तोड़-मरोड़ कर पेश किया गया: राम माधव
राम
माधव ने कहा कि उत्तर प्रदेश में साम्प्रदायिक तनाव के लिए राज्य सरकार
जिम्मेदार है. उन्होंने कहा, संघ अपने विचार के हिसाब से काम करेगा. संघ
प्रमुख के बयान पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि भागवत के बयान को
तोड़-मरोड़ कर पेश किया गया है.
01:45PM असम-नागालैंड बॉर्डर पर तरुण गोगोई का विरोध
असम-नागालैंड बॉर्डर पर गए असम के मुख्यमंत्री तरुण गोगोई के खिलाफ विरोध प्रदर्शन. स्थानीय लोगों की पुलिस के साथ झड़प.
01:42PM हम उत्तराखंड की पहचान को बहाल करने का काम कर रहे हैं: मुख्यमंत्री
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा है कि वे प्रयटन की दृष्टि से राज्य की पहचान बहाल करने का काम कर रहे हैं.
01:35 PM जरूरत के मुताबिक मुझे बीजेपी में भेजा गया: राम माधव
आज
तक से खास मुलाकात में बीजेपी महासचिव राम माधव ने कहा कि एक संगठन से
दूसरे में जाते रहते हैं. उन्होंने कहा जरूरत के मुताबिक मुझे बीजेपी में
भेजा गया है. उन्होंने कहा, अब बीजेपी में आ गया हूं तो बीजेपी का
कार्यकर्ता हूं और पार्टी जो कहेगी वो करूंगा. उन्होंने कहा आरएसएस
राजनीतिक संगठन नहीं है. माधव ने कहा, बीजेपी घोषणापत्र को अमल में लाएगी.
01:24PM मुंबई: दही हांडी में अब तक 13 गोविंदा घायल
01:19PM मोहन भागवत को हिन्दू संस्कृति की जानकारी नहीं: आशुतोष
आम
आदमी पार्टी के नेता आशुतोष ने संघ प्रमुख मोहन भागवत पर हमला बोलते हुए
कहा कि हम सब भारतीय हैं और लगता है भागवत को हिन्दू संस्कृति के बारे
में ज्यादा जानकारी नहीं है.
01:15PM सऊदी प्रिंस के साथ पेरिस में मारपीट और लूटपाट
01:11PM UP सरकार अपराधियों के खिलाफ कठोर कदम उठा रही है: सपा
नरेश अग्रवाल ने उत्तर प्रदेश सरकार का बचाव करते हुए कहा है कि राज्य सरकार अपराधियों के खिलाफ कठोर कदम उठा रही है.
01:09PM भारत सरकार अलगाववादियों से पाक उच्चायुक्त की मीटिंग पर संज्ञान ले: पचपोरे
आरएसएस
के समर्थक विराग पचपोरे ने कहा है कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है, भारत सरकार
को पाकिस्तानी उच्चायुक्त के अलगाववादियों से मुलाकात के मुद्दे पर
संज्ञान लेना चाहिए.
01:05PM हिन्दुत्व एक जीवनशैली है, इसे धर्म की तरह नहीं लेना चाहिए: विराग पचपोरे
12:56PM पिछले 30 साल से राम मंदिर हमारे एजेंडे में है: तोगड़िया
बीएचपी
नेता प्रवीण तोगड़िया का कहना है कि राम मंदिर का निर्माण हमारे एजेंडे
में पिछले 30 साल से है और हम इसके लिए आंदोलन जारी रखेंगे.
12:49PM संघ प्रमुख को नियंत्रण में रखें प्रधानमंत्री: बृंदा करात
बृंदा
करात ने संघ प्रमुख मोहन भागवत के बयान पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को
घेर लिया है. उन्होंने कहा प्रधानमंत्री ने लाल किले से कहा था कि अगले 10
साल तक कोई साम्प्रदायिकता नहीं होगी, उन्हें पहले संघ प्रमुख पर
नियंत्रण रखना चाहिए.
12:45 PM शिवराज सिंह चौहान भोपाल में श्री कृष्ण मंदिर में पहुंचे
12:31PM क्या केंद्र सरकार यूपीए की कमजोर पॉलिसी पर चल रही है: सपा
सपा
नेता नरेश अग्रवाल ने केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि मुझे समझ
नहीं आ रहा आखिर सरकार ने पाकिस्तानी उच्चायुक्त को अलगाववादियों से
मिलने की इजाजत कैसे दे दी. उन्होंने सवाल उठाया कि क्या मौजूदा केंद्र
सरकार यूपीए की कमजोर पॉलिसी पर चल रही है.
12:25PM राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी से मिलने पहुंची सोनिया गांधी
ताजा राजनीतिक हालात पर चर्चा करने के लिए राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी से मिलने पहुंची कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी.
12:24PM इंदिरा गांधी के शासन में कोई अलगाववादियों से नहीं मिलता था: डोगरा
पूर्व
राजनयिक राजीव डोगरा का कहना है कि पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के
शासन के दौरान किसी की हिम्मत नहीं होती थी कि वो अलगाववादियों से मिलता.
लेकिन पिछले 10-15 सालों में ऐसा होने लगा है.
12:21PM गाजियाबाद: नाबालिग से रेप की कोशिश के बाद गुस्साए लोग
गाजियाबाद
में एक 60 वर्षीय बुजुर्ग द्वारा नाबालिग के साथ रेप की कोशिश के बाद
लोगों का गुस्सा फूट पड़ा है. लोनी इलाके में लोग पुलिस से भिड़े.
12:19PM रोज एक दंगा उत्तर प्रदेश सरकार को खुश और स्वस्थ रखता है: बीजेपी
बीजेपी नेता संबित पात्रा ने कहा है ऐसा लगता है कि उत्तर प्रदेश सरकार को खुश और स्वस्थ रखने के लिए एक दंगा जरूरी है.
12:14PM इंग्लैंड के हाथों 3-1 से हारने के बाद 5वें नंबर पर खिसकी टीम इंडिया
इंग्लैंड
के हाथों 5 मैचों की सीरीज में 3-1 से करारी हार झेलने वाली टीम इंडिया को
टेस्ट रैंकिंग में भी नुकसान हुआ है. भारतीय टीम अब पांचवे नंबर पर खिसक
गई है.
11:28AM जम्मू-कश्मीर पर हमारे रुख में बदलाव नहीं: जितेंद्र सिंह
पीएमओ में राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह का कहना है कि जम्मू एवं कश्मीर पर हमारा रुख जस का तस है.
11:18AM शारदा चिटफंड मामले में बंगाली फिल्ममेकर अपर्णा सेन को ईडी का समन
शारदा
चिटफंड मामले में बंगाली फिल्ममेकर अपर्णा सेन को प्रवर्तन निदेशालय ने
भेजा समन. ईडी सूत्रों के अनुसार उन्हें 18 अगस्त को ही पेश होने का
नोटिस भेजा गया है.
11:05AM वडोदरा में कल एक कुंए में गिर गए चीते को बचाया गया
गुजरात के वडोदरा में कल एक कुंए में जा गिरे चीते को वन अधिकारियों ने बचा लिया है.
10:52AM मटकी फोड़ने आ गई गोविंदाओं की टोली
मुबंई
में गोविंदा आला की धुन हर तरफ सुनाई दे रही है. लोग मस्ती में झूम रहे
हैं. गली-गली दही हांडी उत्सव मनाया जा रहा है. दही हांडी उत्सव के लिए
मशहूर जगहों पर लोगों की भीड़ जमा है. पंचपकड़ी, ठाणे, वरली और दादर में
बड़ी तादाद में लोग जमा हैं.
कई जगहों पर मटकी फोड़ने के लिए गोविंदाओं की टोली पिरामिड बनाकर कोशिश करने में लगी है.
10:44AM भारतीय उच्चायुक्त बलूच नेताओं से बात करें तो पाकिस्तान को कैसा लगेगा: जय पांडा
बीजेडी नेता जय पांडा ने कहा है, अगर भारतीय उच्चायुक्त बलूचिस्तान के नेताओं से बात करे तो पाकिस्तान को कैसा लगेगा.
10:35AM संघ प्रमुख का बयान संस्कृति के भाव में है तो हम सहमत: बीजेडी
बीजेडी
नेता जय पांडा ने कहा है कि अगर संघ प्रमुख का बयान संस्कृति के भाव में
है तो हम उनसे सहमत हैं. लेकिन अगर उनका मतलब कुछ और है तो हम संविधान की
भाषा को मानते हैं.
09:59AM दिल्ली में उत्तर-पूर्व की 80 फीसदी लड़कियों के साथ होती है छेड़छाड़
मणिपुरी
लड़की से उसके मकान मालिक की छेड़छाड़ के बाद एक्टिविस्ट बीनालक्ष्मी
नेपाराम का कहना है कि दिल्ली में 80 फीसदी नॉर्थ-ईस्ट की लड़कियों के
साथ होती है छेड़छाड़. उन्होंने कहा कि हम मकान मालिक की सजा दिलाने की
भरपूर कोशिश करेंगे.
09:31AM बिजनौर: 3 लाख रुपये के नकली नोट के साथ तीन गिरफ्तार
बिजनौर
की कोतवाली देहात पुलिस ने तीन लोगों को 3 लाख रुपये के नकली नोटों के साथ
पकड़ा है. पुलिस और एसटीएफ की टीम उनसे पूछताछ में जुटी है, शाम तक पुलिस
कर सकती है मामले का खुलासा.
09:28 AM पाकिस्तान लगातार उकसा रहा है, सरकार क्या कर रही है: कांग्रेस
कांग्रेस
नेता मनीष तिवारी ने नरेंद्र मोदी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि जब वे
विपक्ष में थे तो खूब चिल्लाते थे, लेकिन अब पाकिस्तान अलगाववादियों से बात
कर रहा है, पाकिस्तानी सेना बॉर्डर पर फायरिंग कर रही है और हेरात में
भारतीय वाणिज्य दूतावास पर आईएसआई ने हमला कराया, आखिर सरकार कर क्या रही
है.
09:24AM सत्ता में आने के बाद समाज को बांटने में जुटी बीजेपी: मनीष तिवारी
संघ
प्रमुख मोहन भागवत के बयान पर बोले कांग्रेस नेता मनीष तिवारी- कहा, जब से
बीजेपी सत्ता में आई है तभी से वो लगातार समाज को बांटने में लगी हुई है.
09:18AM द्वीपक्षीय बातचीत में हमें बुलाया जाता है, ये अच्छा है: सबीर शाह
जेकेडीएफपी
नेता शबीर शाह का कहना है कि जब भी द्वीपक्षीय बातचीत होती है तो हमें
हमेशा बुलाया जाता है, ये एक अच्छा कदम है. दोनों देशों के लिए कश्मीर
मुख्य मुद्दा होना चाहिए. उन्होंने कहा कि पाकिस्तानी उच्चायुक्त के साथ
हमारी मुलाकात पर विवाद खड़ा नहीं किया जाना चाहिए.
09:09AM दिल्ली: निगम बोध घाट के पास कार ने दर्जनभर लोगों को कुचला
दिल्ली
में निगम बोध घाट के पास देर रात महिंद्रा क्वांटो ने फुटपाथ पर सो रहे
लगभग एक दर्जन लोगो को कुचल दिया. घायलों को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती
करवाया गया है. सभी की हालत गंभीर बनी हई है, कार ड्राइवर को हिरासत में ले
लिया गया है.
08:55AM दिल्ली: मणिपुरी लड़की से मकान मालिक ने की छेड़छाड़
दिल्ली
में एक बार फिर उत्तर-पूर्व की लड़की से छेड़छाड़ की घटना सामने आयी है.
मणिपुरी लड़की से उसके मकान मालिक ने ही छेड़छाड़ की. आरोपी को गिरफ्तार कर
लिया गया है.
इस्कॉन मंदिर में शुरू हुआ जन्माष्टमी का उत्सव
08:29AM मुंबई में आज दही हांडी की धूम
08:10AM सोमवार सुबह भी पाकिस्तान बॉर्डर पर दोनों ओर से फायरिंग
जम्मू के आर्निया और आरएस पुरा सेक्टर में पाकिस्तान के साथ लगे अंतरराष्ट्रीय बॉर्डर पर सुबह 7 बजे दोनों ओर से जबरदस्त फायरिंग.
08:06AM जम्मू: पाकिस्तान की फायरिंग में स्थानीय निवासी घायल
जम्मू
क्षेत्र में पाकिस्तान की ओर से कल रात से जारी फायरिंग में कोटवाल पिंडी
निवासी सत्तार सिंह पुत्र मान सिंह के कंधे पर गोली लगी है. उन्हें जम्मू
के सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इसके अलावा
आर्निया के सुहागपुर निवासी ओम प्रकाश पुत्र देश राज के घर को भी नुकसान
पहुंचा है.
07:56AM देश में दो लोग हिटलर बनने की तरफ बढ़ रहे हैं: दिग्विजय सिंह
कांग्रेस
महासचिव दिग्विजय सिंह ने संघ प्रमुख मोहन भागवत के बयान पर चुटकी लेते
हुए कहा, मुझे लगता था कि देश में एक व्यक्ति हिटलर बनने की तरफ बढ़ रहा
है, लेकिन अब लगता है दो लोग हैं जो हिटलर बनने जा रहे हैं. हे भगवान भारत
को बचाओ.
07:45AM क्या हिन्दुत्व एक धार्मिक पहचान है: दिग्विजय सिंह
कांग्रेस
नेता दिग्विजय सिंह ने कहा है कि क्या जो लोग इस्लाम, ईसाई, बौद्ध, जैन या
किसी अन्य धर्म को मानते हैं वे भी हिन्दूं हैं, मोहन भागवत जी प्लीज अपनी
बात साफ-साफ कहें. दिग्विजय ने ट्विटर पर संघ प्रमुख मोहन भागवत से पूछा
कि क्या हिन्दुत्व एक धार्मिक पहचान है? इसका सनातन धर्म से क्या संबंध है?
07:04 AM पाकिस्तानी सैनिकों ने LoC पर रातभर की गोलाबारी
पाकिस्तानी
सैनिकों ने जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा के करीब अरनिया और आरएस पुरा
सेक्टरों में रातभर जमकर गोलाबारी की. पाकिस्तान की ओर से कम से कम 20
बीएसएफ पोस्ट पर फायरिंग की गई.
06:39 AM गाजियाबाद में टूटा रफ्तार का कहर, कार ने 10 लोगों को कुचला
दिल्ली से सटे गाजियाबाद में टूटा रफ्तार का कहर, जाइलो कार ने 10 लोगों को कुचला, एक महिला की मौत.
05:31 AM दिल्ली: गिरोह के मुखिया की हत्या के मामले में तीन लुटेरे धरे गए
दिल्ली
में चेन झपटने वाले गिरोह के एक कथित मुखिया की गोली लगने से मौत के करीब
दो हफ्ते बाद पुलिस ने गिरोह के तीन सदस्यों को हत्या के सिलसिले में
गिरफ्तार किया है.
03:45 AM गाजियाबाद: बुजुर्ग ने की नाबालिग से बलात्कार की कोशिश
गाजियाबाद
जिले के लोनी इलाके में 60 साल के एक बुजुर्ग ने एक नाबालिग से कथित तौर
पर बलात्कार की कोशिश की. संगम विहार इलाके के थाना प्रभारी गोरखनाथ यादव
ने बताया कि 9 साल की बच्ची के अभिभावकों का आरोप है कि बच्ची घर के बाहर
खेल रही थी. उसे शेर मोहम्मद किसी बहाने से घर के अंदर ले गया और उससे कथित
तौर पर बलात्कार की कोशिश की.
02:52 AM बाढ़ से सांबा में सीमा पर लगी 200 मीटर बाड़ बह गई
जम्मू-कश्मीर
के सांबा जिले में भारी बारिश की वजह से अचानक आई बाढ़ में भारत-पाकिस्तान
सीमा पर 200 मीटर के इलाके में लगी त्रिस्तरीय बाड़ बह गई. बाढ़ से सीमा
की कुछ अग्रिम चौकियों को नुकसान हुआ है.
01:43 AM नोएडा और साहिबाबाद में जलापूर्ति होगी प्रभावित
साहिबाबाद
और नोएडा में आने वाले दिनों में जलापूर्ति प्रभावित होगी, क्योंकि गंगनहर
से पानी नहीं मिलने के कारण प्रताप विहार स्थित गंगाजल शोधन संयंत्र
सोमवार को बंद कर दिया जाएगा.
12:55 AM डीईआरसी को जनता के प्रति जवाबदेह बनाया जाए: AAP
आम
आदमी पार्टी ने मांग की है कि डीईआरसी के कामकाज से संबंधित केंद्रीय
कानून को संशोधित किया जाना चाहिए ताकि विद्युत नियामक को जनता के प्रति
जवाबदेह बनाया जाए.
12:22 AM मुंबई से सटे भिवंडी में गैंगरेप
चोरी के इरादे से घर में घुसे तीन लोगों ने महिला से किया सामूहिक बलात्कार.
12:13AM लक्ष्मणानंद सरस्वती की हत्या की सीबीआई जांच की मांग
कंधमाल में विहिप नेता लक्ष्मणानंद सरस्वती को गोली मारे जाने के छह साल बाद एक संगठन ने उनकी हत्या की सीबीआई जांच की मांग की.
12:01AM कप्तानी छोड़ने पर सवाल पर बोले धोनी- इंतजार कीजिए, देखते रहिए
ओवल टेस्ट में शर्मनाक हार के बाद बोले भारतीय कप्तान, दबाव झेलने में नाकाम रहा टॉप ऑर्डर