scorecardresearch
 
Advertisement

एमपी पुलिस का सोशल मीडिया पर कड़ा एक्शन, वर्दी में रील बनाने और AI टूल्स पर लगी रोक.

एमपी पुलिस का सोशल मीडिया पर कड़ा एक्शन, वर्दी में रील बनाने और AI टूल्स पर लगी रोक.

मध्यप्रदेश पुलिस विभाग में अनुशासन बनाए रखने के लिए पुलिस मुख्यालय ने एक बड़ा फैसला लिया है. सोशल मीडिया के बढ़ते प्रभाव के बीच अब पुलिसकर्मियों के लिए नई गाइडलाइंस जारी की गई हैं. इस नए नियम के तहत वर्दी पहनकर सोशल मीडिया पर रील या वीडियो बनाने पर पूरी तरह से रोक लगा दी गई है. इसके साथ ही पुलिस मुख्यालय ने चैट जीपीटी और अन्य आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी एआई टूल्स के इस्तेमाल को लेकर भी कड़े निर्देश जारी किए हैं.

Advertisement
Advertisement