scorecardresearch
 

नवजोत कौर सिद्धू ने बनाई नई पार्टी, भाजपा में जाने की अटकलों पर लगा विराम

कांग्रेस से निष्कासन के बाद नवजोत कौर सिद्धू ने नई राजनीतिक पार्टी 'भारतीय राष्ट्रवादी पार्टी' बनाने का ऐलान किया है. भाजपा में शामिल होने की अटकलों के बीच यह बड़ा कदम माना जा रहा है. उन्होंने कहा कि पार्टी देशभर में न्याय, शांति और सेवा के लक्ष्य के साथ काम करेगी. साथ ही पंजाब को उसकी पुरानी पहचान दिलाने की बात कही. नई पार्टी के गठन से उनकी भाजपा में जाने की चर्चाओं पर फिलहाल विराम लग गया है.

Advertisement
X
पार्टी का नाम 'भारतीय राष्ट्रवादी पार्टी' रखा है. Photo- PTI
पार्टी का नाम 'भारतीय राष्ट्रवादी पार्टी' रखा है. Photo- PTI

कांग्रेस से निष्कासन के बाद भाजपा में शामिल होने की अटकलों के बीच डॉ. नवजोत कौर सिद्धू ने बड़ा राजनीतिक कदम उठाते हुए अपनी नई पार्टी का ऐलान कर दिया है. उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा कर 'भारतीय राष्ट्रवादी पार्टी' के गठन की घोषणा की.

अपने बयान में नवजोत कौर सिद्धू ने कहा कि मौजूदा राजनीतिक नेतृत्व के कामकाज का गहराई से मूल्यांकन करने के बाद एक राष्ट्रीय स्तर पर नया विकल्प तैयार करने की दिशा में काम किया गया है. उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य देश और लोगों की सेवा करना है तथा जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरना है.

उन्होंने अपने संदेश में आध्यात्मिक सोच और 'सत्य व प्रेम' के मार्ग पर चलने की बात कही. साथ ही यह भी कहा कि समान विचारधारा वाले लोगों के साथ मिलकर हर राज्य में न्याय, शांति और सेवा के लक्ष्य के साथ काम किया जाएगा.

पंजाब को लेकर उन्होंने विशेष रूप से कहा कि उनकी पार्टी राज्य को उसकी 'पुरानी पहचान' दिलाने के लिए काम करेगी, जहां प्रेम, साझा संस्कृति, न्याय और स्वतंत्रता की भावना हो. उन्होंने 'जनता की, जनता के लिए और जनता द्वारा' सरकार देने की बात भी दोहराई.

Advertisement

गौरतलब है कि साल 2026 की शुरुआत में कांग्रेस से निलंबन के बाद से ही उनके भाजपा में शामिल होने की चर्चा चल रही थी, लेकिन नई पार्टी के ऐलान के साथ उन अटकलों पर फिलहाल विराम लग गया है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement