scorecardresearch
 
Advertisement

'INDIA' गठबंधन की पहले दिन की मीटिंग खत्म, सीट शेयरिंग पर हुई ये बात

aajtak.in | नई दिल्ली | 31 अगस्त 2023, 9:35 PM IST

मुंबई के ग्रांड हयात होटल में विपक्षी गठबंधन I.N.D.I.A. की तीसरी बैठक हुई. विपक्षी दलों के नेताओं ने पहली मीटिंग में तय किया गया है कि सीट शेयरिंग को जल्द से जल्द सुलझाया जाए. इस बैठक में 28 दलों के 63 नेता शामिल हुए. इससे पहले बेंगलुरु बैठक में 26 दल शामिल हुए थे.

मुंबई में विपक्ष की तीसरी बैठक आज से (फाइल फोटो) मुंबई में विपक्ष की तीसरी बैठक आज से (फाइल फोटो)

मुंबई के ग्रांड हयात होटल में विपक्षी गठबंधन I.N.D.I.A. की तीसरी बैठक हुई. विपक्षी दलों के नेताओं ने पहली मीटिंग में तय किया गया है कि सीट शेयरिंग को जल्द से जल्द सुलझाया जाए. इस बैठक में 28 दलों के 63 नेता शामिल हुए. इससे पहले बेंगलुरु बैठक में 26 दल शामिल हुए थे. इस बैठक में दो और दल पीसेंट एंड वर्कर्स पार्टी ऑफ इंडिया और महाराष्ट्र की MPP पार्टी जुड़ी हैं. 2024 लोकसभा चुनाव में बीजेपी का मुकाबला करने के लिए बने गठबंधन की तीसरी बैठक है. इससे पहले जून में पटना में पहली बैठक हुई थी, जबकि दूसरी बैठक बेंगलुरु में जुलाई में हुई थी.  

9:30 PM (2 वर्ष पहले)

I.N.D.I.A. गठबंधन से देश को उम्मीद: कनिमोझी

Posted by :- Rishi Kant

डीएमके सांसद कनिमोझी ने कहा कि इंडिया गठबंधन ने पूरे देश को नई उम्मीद दी है. जनता इसको लेकर बहुत पॉजिटिव है कि यह गठबंधन बदलाव लेकर आएगा और यह सुनिश्चित करेगा कि यह देश वैसा ही होगा, जैसा उसे होना चाहिए. 
 

 

9:20 PM (2 वर्ष पहले)

I.N.D.I.A. गठबंधन में सीट शेयरिंग पर चर्चा

Posted by :- Rishi Kant

I.N.D.I.A. गठबंधन की बैठक में सभी पार्टियों के बीच सीट शेयरिंग को जल्द से जल्द निपटाने पर जोर दिया गया. राज्य के स्तर पर सीटों के बंटवारे को जल्दी फाइनल रूप दिए जाने पर भी जोर दिया गया. इसके साथ ही इस पर चर्चा हुई कि जहां सीटों के बंटवारे पर पेंच फंसेगा, वहां माइक्रो लेवल पर मैनेजमेंट की जरूरत होगी.

8:04 PM (2 वर्ष पहले)

विपक्षी गठबंधन की तीसरी बैठक शुरू

Posted by :- Rishi Kant

मुंबई में इंडिया गठबंधन की तीसरी बैठक शुरू हो गई है. इस बैठक के बाद डिनर का आयोजन किया जाएगा. उद्धव ठाकरे की ओर से यह डिनर रखा गया है. 

 

8:01 PM (2 वर्ष पहले)

INDIA गठबंधन देश को बचाने की ओर एक मजबूत कदम: मान

Posted by :- Rishi Kant

मुंबई की बैठक में पहुंचे पंजाब के सीएम भगवंत मान ने कहा कि INDIA गठबंधन देश को बचाने की ओर एक मजबूत कदम है. 

 

Advertisement
7:36 PM (2 वर्ष पहले)

पीएम फेस घोषित करने की जरूरत नहीं: उमर अब्दुल्ला

Posted by :- Rishi Kant

विपक्षी दलों की गठबंधन में शामिल होने पहुंचे जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कहा कि अगर आप मुझसे पूछें तो मेरा मानना है कि हमें प्रधानमंत्री का चेहरा घोषित करने की जरूरत नहीं है.


 

4:40 PM (2 वर्ष पहले)

उद्धव ठाकरे पहुंचे हयात होटल

Posted by :- Rishi Kant

शिवसेना (यूबीटी) चीफ उद्धव ठाकरे भी विपक्षी दलों की मीटिंग वाले वेन्यू पर पहुंच गए हैं. उनसे पहले राहुल, सोनिया, खड़गे समेत कई विपक्षी नेता वहां पहुंच चुके हैं. 
 

4:10 PM (2 वर्ष पहले)

खड़गे भी हयात होटल पहुंचे

Posted by :- Rishi Kant

कांग्रेस चीफ मल्लिकार्जुन खड़गे भी मुंबई उस होटल में पहुंच गए हैं, जहां विपक्षी दलों के नेताओं की मीटिंग होनी है. 


 

3:47 PM (2 वर्ष पहले)

मुंबई के लिए रवाना हुए नीतीश कुमार

Posted by :- Rishi Kant

मुंबई में विपक्षी गठबंधन की बैठक में शामिल होने के लिए बिहार के मुख्यमंत्री और जेडीयू नेता नीतीश कुमार पटना से रवाना हो गए हैं. उनसे पहले सोनिया, राहुल और लालू यादव मुंबई पहुंच चुके हैं. 

 

 

3:44 PM (2 वर्ष पहले)

राहुल, सोनिया और लालू यादव हयात होटल पहुंचे

Posted by :- Rishi Kant

कांग्रेस नेता सोनिया गांधी और राहुल गांधी मुंबई के हयात होटल पहुंच गए हैं. उनके अलावा आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव भी पहुंच चुके हैं. राहुल गांधी थोड़ी देर में प्रेस कॉन्फ्रेंस भी करेंगे. 


 

Advertisement
2:37 PM (2 वर्ष पहले)

राम गोपाल यादव पहुंचे मुंबई

Posted by :- Prabhanjan Bhaduria

 

2:36 PM (2 वर्ष पहले)

जुड़ेगा भारत, जीतेगा इंडिया- महबूबा मुफ्ती

Posted by :- Prabhanjan Bhaduria

 

2:35 PM (2 वर्ष पहले)

बैठक में शामिल होने मुंबई पहुंचे जयंत चौधरी

Posted by :- Prabhanjan Bhaduria

 

2:34 PM (2 वर्ष पहले)

हमें संविधान बचाना है- सीताराम येचुरी

Posted by :- Prabhanjan Bhaduria

 

2:34 PM (2 वर्ष पहले)

बीजेपी के मन में डर बैठ गया- उद्धव ठाकरे

Posted by :- Prabhanjan Bhaduria

 

Advertisement
2:32 PM (2 वर्ष पहले)

'आज एक नया इतिहास रचा जा रहा'

Posted by :- Prabhanjan Bhaduria
1:55 PM (2 वर्ष पहले)

मोदी जी की नींद बर्बाद हो गई- अधीर रंजन

Posted by :- Prabhanjan Bhaduria

कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने कहा, INDIA गठबंधन ने मोदी जी की नींद बर्बाद कर दी है. मैं संबित पात्रा को उनके लिए नींद की गोलियों की व्यवस्था करने की सलाह देता हूं. गठबंधन मोदी के लिए बड़ा खतरा बन गया है. 

1:51 PM (2 वर्ष पहले)

पीएम उम्मीदवार के लिए राहुल ही सबसे योग्य- भूपेश बघेल

Posted by :- Prabhanjan Bhaduria

बैठक से पहले छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने कहा, 26 दल मिलकर क्या सोचेंगे, मुझे नहीं पता. लेकिन राहुल गांधी ही पीएम उम्मीदवार होने चाहिए. मैं समझता हूं कि राहुल गांधी ही सबसे योग्य व्यक्ति हैं. 

1:48 PM (2 वर्ष पहले)

मुंबई बैठक में सुलझेंगे ये 5 सवाल?

Posted by :- Prabhanjan Bhaduria

1- I.N.D.I.A. गठबंधन का संयोजक कौन?
2- कोऑर्डिनेशन कमेटी में कौन से नेता होंगे?
3- गठबंधन का लोगो?
4- गठबंधन का झंडा?
5- सीट शेयरिंग का फॉर्मूला क्या?

1:47 PM (2 वर्ष पहले)

ये है बैठक का कार्यक्रम

Posted by :- Prabhanjan Bhaduria

मुंबई में विपक्ष की बैठक को लेकर जो कार्यक्रम जारी किया गया है, उसके मुताबिक 31 अगस्त की शाम 6 से 6.30 बजे तक बैठक में शामिल होने पहुंचे नेताओं का स्वागत किया जाना है. इसके बाद 6.30 बजे से एक अनौपचारिक बैठक होगी. रात 8 बजे से डिनर का आयोजन है जिसकी मेजबानी उद्धव ठाकरे करेंगे. 1 सितंबर की सुबह 10 बजकर 15 मिनट पर ग्रुप फोटो सेशन के साथ बैठक की शुरुआत होगी.

विपक्षी नेताओं की बैठक 10.30 बजे से शुरू होगी. बैठक की शुरुआत में गठबंधन का लोगो जारी किया जाना है. बैठक दोपहर दो बजे तक चलनी है. इसके बाद महाराष्ट्र कांग्रेस ने लंच का आयोजन किया है. शाम 3 बजकर 30 मिनट से विपक्षी गठबंधन की साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस होगी.

Advertisement
1:47 PM (2 वर्ष पहले)

गठबंधन में कौन कौन सी 28 पार्टियां शामिल?

Posted by :- Prabhanjan Bhaduria

जुलाई में बेंगलुरु में विपक्षी गठबंधन की बैठक हुई थी. इस बैठक में 26 दल शामिल हुए थे. गठबंधन को 'INDIA' नाम दिया गया था. अब इस बैठक में एक और पार्टी पीसेंट एंड वर्कर पार्टी ऑफ इंडिया ने भी गठबंधन को समर्थन देने का ऐलान किया है. अब 'INDIA' गठबंधन में कांग्रेस, टीएमसी, शिवसेना (उद्धव गुट), एनसीपी (शरद पवार गुट), सीपीआई, सीपीआईएम, जदयू, डीएमके, आम आदमी पार्टी, झारखंड मुक्ति मोर्चा, आरजेडी, समाजवादी पार्टी, नेशनल कॉन्फ्रेंस, पीडीपी, आरएलडी, सीपीआई (ML), इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग, केरल कांग्रेस (M), मनीथानेया मक्कल काची (MMK), एमडीएमके, वीसीके, आरएसपी, केरला कांग्रेस, केएमडीके, एआईएफबी, अपना दल कमेरावादी और पीसेंट एंड वर्कर पार्टी ऑफ इंडिया शामिल हैं. इसके अलावा महाराष्ट्र का एक क्षेत्रीय दल और शामिल होगा. 

Advertisement
Advertisement