scorecardresearch
 
Advertisement
भारत

तस्‍वीरों में बीते सप्‍ताह की धमाकेदार खबरें

तस्‍वीरों में बीते सप्‍ताह की धमाकेदार खबरें
  • 1/26
केंद्रीय इस्पात मंत्री बेनी प्रसाद वर्मा ने सोमवार को यह कहकर विवाद खड़ा कर दिया कि कीमत बढ़ना किसानों के लिए फायदेमंद है.
तस्‍वीरों में बीते सप्‍ताह की धमाकेदार खबरें
  • 2/26
मध्यम गति के तेज गेंदबाज संदीप शर्मा (24/3) और रविकांत सिंह (43/3) की बेहतरीन गेंदबाजी तथा उसके बाद बाबा अपराजित (51) की सूझबूझ भरी पारी की बदौलत भारत ने क्वार्टर फाइनल मुकाबले में पाकिस्तान को एक विकेट से हराकर आईसीसी अंडर-19 विश्व कप के सेमीफानल में अपनी जगह पक्की कर ली है.
तस्‍वीरों में बीते सप्‍ताह की धमाकेदार खबरें
  • 3/26
देशभर में सोमवार को ईद-उल-फितर का त्योहार धूमधाम से मनाया गया. रोजादारों से गले मिलकर लोगों ने उन्हें ईद की मुबारकबाद दी.
Advertisement
तस्‍वीरों में बीते सप्‍ताह की धमाकेदार खबरें
  • 4/26
राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी, उपराष्ट्रपति मोहम्मद हामिद अंसारी,  प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, यूपीए प्रमुख सोनिया गांधी सहित कई गणमान्य लोगों ने वीर भूमि पर राजीव गांधी को श्रद्धांजलि दी.
तस्‍वीरों में बीते सप्‍ताह की धमाकेदार खबरें
  • 5/26
मुंबई में 11 अगस्त को हुए दंगे के विरोध में महाराष्ट्र नव निर्माण सेना ने रैली का आयोजन किया. इस रैली को संबोधित करते हुए एमएनएस प्रमुख राज ठाकरे ने गृहमंत्री आर. आर. पाटिल और पुलिस आयुक्त अरूप पटनायक को जिम्मेदार ठहराते हुए दोनों से इस्तीफे की मांग की है.
तस्‍वीरों में बीते सप्‍ताह की धमाकेदार खबरें
  • 6/26
कोयला आवंटन घोटाले को लेकर लोकसभा और राज्यसभा में जमकर हंगामा हुआ और इसके बाद दोनों सदनों की कार्यवाही को रोक दिया गया.
तस्‍वीरों में बीते सप्‍ताह की धमाकेदार खबरें
  • 7/26
जैसे ही राज्यसभा में कोयला आवंटन घोटाले को लेकर चर्चा शुरू हुई, वैसे कांग्रेस के सांसद और केंद्रीय मंत्री राजीव शुक्ला सभापति के कान में जाकर ये कहकर सदन की कार्यवाही रुकवा दी कि शोरगुल होगा, इसलिये सदन को एडजर्न कर दें.
तस्‍वीरों में बीते सप्‍ताह की धमाकेदार खबरें
  • 8/26
कोयला ब्लाक आवंटन में कथित अनियमितता की नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (कैग) की रिपोर्ट पर प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के इस्तीफे की मांग की जा रही है, वहीं प्रधानमंत्री ने कहा है, ‘ हम चर्चा कराने को तैयार हैं. हम इस विषय में उठाये जाने वाले सभी मुद्दों का संतोषप्रद उत्तर दे सकते हैं.’
तस्‍वीरों में बीते सप्‍ताह की धमाकेदार खबरें
  • 9/26
भाजपा सदस्यों ने 2जी स्पेक्ट्रम आवंटन घोटाले की जांच कर रही संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) के समक्ष प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और वित्त मंत्री पी. चिदंबरम को बुलाने के मुद्दे पर इसकी बैठक से बुधवार को वॉकआउट किया और समिति से इस्तीफे की धमकी दी.
Advertisement
तस्‍वीरों में बीते सप्‍ताह की धमाकेदार खबरें
  • 10/26
सीएजी रिपोर्ट संसद में पेश होने के दूसरे दिन कोयला मंत्री श्रीप्रकाश जायसवाल ने कहा कि विपक्ष प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की छवि खराब करने की कोशिश कर रहा है.
तस्‍वीरों में बीते सप्‍ताह की धमाकेदार खबरें
  • 11/26
जयपुर में पूरी रात भयंकर बारिश हुई. इस बारिश ने पूरे शहर का हाल बिगाड़ कर रख दिया. बीती रात हुई जोरदार बारिश से अलग-अलग घटनाओं में छह लोगों की मौत हो गई.
तस्‍वीरों में बीते सप्‍ताह की धमाकेदार खबरें
  • 12/26
टीम इंडिया के कैप्टन कूल महेंद्र सिंह धोनी के साथी खिलाड़ियों के साथ खराब रिश्ते हमेशा चर्चा में रहते हैं, बुधवार को धोनी ने वीवीएस लक्ष्मण के साथ अपने कड़ने रिश्तों को यह कहकर हवा दे दी कि इस कलात्मक बल्लेबाज ने अपने आवास पर दी गयी रात्रि पार्टी में उन्हें आमंत्रित नहीं किया.
तस्‍वीरों में बीते सप्‍ताह की धमाकेदार खबरें
  • 13/26
मुंबई के पुलिस कमिश्‍नर अरूप पटनायक का तबादला कर दिया गया है. अरूप पटनायक पर मुंबई हिंसा से ठीक तरीके से निपटने में नाकाम रहने का आरोप लगाया गया था.
तस्‍वीरों में बीते सप्‍ताह की धमाकेदार खबरें
  • 14/26
बैंकिंग क्षेत्र में प्रस्तावित सुधार और नौकरियों की आउटसोर्सिग के विरोध में करीब 10 लाख बैंक कर्मियों की देशव्यापी हड़ताल से दूसरे दिन गुरुवार को भी देशभर में बैंकिंग सेवाएं प्रभावित रहीं.
तस्‍वीरों में बीते सप्‍ताह की धमाकेदार खबरें
  • 15/26
गीतिका सुसाइड केस में कांडा की एक अहम राजदार तक पुलिस के हाथ पहुंच गए है.पुलिस को अंकिता का सिंगापुर में सुराग मिला है और पुलिस जल्द से जल्द इस केस में कांडा के खिलाफ सबूत जुटाने मे लग गई है. इस बीच वो तस्वीरें भी सामने आई है जिसमें कांडा और गीतिका की नजदीकियों का खुलासा होता है.
Advertisement
तस्‍वीरों में बीते सप्‍ताह की धमाकेदार खबरें
  • 16/26
दुनिया की ताकतवर महिलाओं में संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) की अध्यक्ष सोनिया गांधी छठे स्थान पर हैं. फोर्ब्स पत्रिका ने विश्व की 100 ताकतवर महिलाओं की सूची में सोनिया को छठे स्थान पर रखा है. सोनिया गांधी को अमेरिका की प्रथम महिला मिशेल ओबामा से ऊपर स्थान मिला हैं.
तस्‍वीरों में बीते सप्‍ताह की धमाकेदार खबरें
  • 17/26
वित्त मंत्री पी. चिदंबरम ने कोयला घोटाले पर सफाई देते हुए कहा है कि कोयला ब्‍लॉक आवंटन से किसी तरह का नुकसान नहीं हुआ है. पी. चिदंबरम ने कहा कि सरकार सीएजी रिपोर्ट पर चर्चा के लिए तैयार है. उन्‍होंने कहा कि इस मुद्दे पर संसद न चलने देना गलत है.
तस्‍वीरों में बीते सप्‍ताह की धमाकेदार खबरें
  • 18/26
2जी केस में पी. चिदंबरम को सह-आरोपी बनाए जाने से संबंधित याचिका खारिज होने के बाद सुब्रमण्‍यम स्‍वामी ने पुनर्विचार याचिका दाखिल करने का फैसला किया है.
तस्‍वीरों में बीते सप्‍ताह की धमाकेदार खबरें
  • 19/26
न्यूयॉर्क शहर के एम्पायर स्टेट बिल्डिंग के सामने शुक्रवार को एक बंदूकधारी ने अंधाधुंध गोलीबारी कर पांच लोगों की जान ले ली. बाद में पुलिस ने उसे मार गिराया.
तस्‍वीरों में बीते सप्‍ताह की धमाकेदार खबरें
  • 20/26
एक तरफ जहां घेराव को लेकर टीम अन्ना में मतभेद हैं वहां सत्ता और विपक्षी पार्टी भी उस पर निशाना साध रही है. बीजेपी अध्यक्ष नितिन गडकरी ने कहा है कि अरविंद केजरीवाल को गंभीरता के साथ लेने की जरूरत नहीं हैं.
तस्‍वीरों में बीते सप्‍ताह की धमाकेदार खबरें
  • 21/26
2014 में भारत का प्रधानमंत्री कौन होगा? कौन है भारत की जनता का सबसे पसंदीदा नेता? ऐसे ही सवाल लेकर इंडिया टुडे और नील्सन की टीम ने पूरे देश की खाक छानी और नतीजे जो आए वो जरा चौंकाने वाले हैं. सर्वे के मुताबिक सबसे ज्यादा लोगों की राय यही है कि गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी साबित होंगे सबसे अच्छे प्रधानमंत्री.
Advertisement
तस्‍वीरों में बीते सप्‍ताह की धमाकेदार खबरें
  • 22/26
कोयला मंत्री श्रीप्रकाश जयसवाल के बयान से सियासत गरमा गई है. श्रीप्रकाश जयसवाल की माने तो संसद में इक्का-दुक्का मंत्री ही ईमानदार हैं.
तस्‍वीरों में बीते सप्‍ताह की धमाकेदार खबरें
  • 23/26
कप्तान उन्मुक्त चंद (नाबाद 111) के शानदार शतक से भारतीय अंडर 19 टीम ने फाइनल में गत चैंपियन ऑस्ट्रेलिया को छह विकेट से पराजित कर तीसरी विश्व कप ट्राफी अपने नाम की.
तस्‍वीरों में बीते सप्‍ताह की धमाकेदार खबरें
  • 24/26
भारतीय स्पिन विभाग की धुरी बनते जा रहे रविचंद्रन अश्विन (85/12) के करियर के श्रेष्ठ प्रदर्शन की बदौलत भारतीय क्रिकेट टीम ने राजीव गांधी स्टेडियम में खेले गए पहले टेस्ट मैच में न्यूजीलैंड को एक पारी और 115 रनों से हराकर दो मैचों की श्रृंखला में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है.
तस्‍वीरों में बीते सप्‍ताह की धमाकेदार खबरें
  • 25/26
पहली पारी में अश्विन ने 31 रन देकर छह विकेट लिए थे जबकि दूसरी पारी में उन्होंने 54 रनों पर छह विकेट झटककर मेहमान टीम को 164 रनों पर ढेर कर दिया.

तस्‍वीरों में बीते सप्‍ताह की धमाकेदार खबरें
  • 26/26
गिरफ्तारी देने के बाद अन्ना के सहयोगी अरविंद केजरीवाल ने घेराव खत्म करने का एलान कर दिया है. उन्होंने प्रदर्शनकारियों को घर जाने के लिए कह दिया है. गिरफ्तारी देने के बाद उन्होंने कहा, 'हमारा प्रदर्शन करने का मकसद पूरा हो गया है और अब मैं सभी समर्थकों से अपील करता हूं कि वो वापिस लौट जाएं.'
Advertisement
Advertisement