आपको बता दें, देश के पहले अंतरिक्षयात्री राकेश शर्मा हैं. जो 2 अप्रैल 1984 को रूस के सोयूज टी-11 में बैठकर अंतरिक्ष यात्रा पर गए थे. राकेश शर्मा भी भारतीय वायुसेना के ही पायलट थे. वहीं अंतरिक्ष में जाने वाले पहले इंसान यूरी गागरिन थे, जो वर्ष 1961 में अंतरिक्ष में गए थे. जबकि अंतरिक्ष में जाने वाली पहली महिला होने का रिकॉर्ड रूस की वेलेन्टिना तरेश्कोवा (16 जून 1963) के नाम दर्ज है. अंतरिक्ष में जाने वाली पहली भारतीय महिला होने का गौरव कल्पना चावला को मिला जिन्हें 1997 में अंतरिक्ष में जाने का मौका मिला.
फोटो: चंद्रयान मिशन 2 की तस्वीर