दिल्ली समेत पूरे एनसीआर के कई इलाकों में बीते दो-तीन दिनों में हुई बारिश से मौसम खुशनुमा है. IMD के पूर्वानुमान के मुताबिक, अगले तीन-चार दिन उत्तर भारत के राज्यों में मौसम शुष्क रहने की उम्मीद है. साथ ही दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश के तापमान में 2 डिग्री तक की वृद्धि हो सकती है.