ट्विशा शर्मा की भोपाल में हुई संदिग्ध मौत ने सबको झकझोर दिया है. ग्लैमर वर्ल्ड से लेकर कॉरपोरेट सेक्टर में अपनी पहचान बनाने वाली ट्विशा की शादी के 5 महीने बाद ही मौत हो गई. परिवार वालों का आरोप है दहेज की लालच में ट्विशा की हत्या हुई. वहीं ससुराल ट्विशा के मानसिक बीमार का दावा कर रहा है. इस बीच ट्विशा शर्मा की बहन नैना शर्मा ने आजतक से बात की और अपनी बहन के ससुराल वालों पर गंभीर आरोप लगाए हैं. देखें वीडियो.