गरमी देश में विकट समस्या बनी हुई है, इससे आधा हिंदुस्तान त्रस्त नजर आ रहा है. एक ओर गर्मी पिछले कई सालों के रिकॉर्ड तोड़ रही है तो वहीं दूसरी ओर बिजली कटौली ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है. कई राज्य अब बिजली संकट से गुजर रहे हैं और गर्मी के साथ ये संकट और गहरा होता जा रहा है. एक ओर बिजली कटौती से जनता बेहाल है तो वहीं दूसरी ओर बिजली को लेकर सियासत भी जमकर हो रही है. बिजली पर वोटबैंक की सियासत शुरू हो चुकी है. सरकारों पर आरोप लग रहा है कि वो विरोधियों के वोटबैंक वाले इलाकों को निशाना बनाकर बिजली काट रहे हैं. देखें
As heatwave sweeps many parts of the country, several states are facing power cuts. Many parts of Uttar Pradesh, Punjab and Jammu and Kashmir are facing severe power shortages.