प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार रात देश को संबोधित किया. इस दौरान लोकसभा में महिला आरक्षण बिल पास ना होने पर उन्होंने कहा कि नारी शक्ति की उड़ान को रोक दिया गया. पीएम ने कहा कि कांग्रेस, डीएमके, टीएमसी और सपा की स्वार्थी राजनीति का नुकसान देश की नारी शक्ति को उठाना पड़ा. उन्होंने कहा कि मुझे ये देखकर दुख हुआ कि जब नारी हित का प्रस्ताव गिरा, उस समय कांग्रेस, डीएमके, टीमएसी, सपा जैसी परिवारवादी पार्टियां खुशी से तालियां बजा रही थीं. देखें वीडियो.